Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद महोत्सव में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद महोत्सव में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव के तृतीय दिवस के मध्यान्ह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
फिरोजाबाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला पर्यटन एवं संस्कृति अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी मुख्यालय विवेक मिश्रा, प्रियंका सिंह एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं रानी लक्ष्मी बाई पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। कत्थ नृत्य पर डिवाइन इंटरनेशनल अकादमी की छात्रा पावनी शर्मा, किड्स कॉर्नर स्कूल की तनिष्का सक्सैना ने अपनी प्रस्तुती दी। एम.एस. एकेडेमी रहना की छात्राओं द्वारा नारी सुरक्षा, तेरी मिट्टी में मिल जाना, कल्चर नृत्य आदि पर शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं डोल्ही गीत पर सेंट जोन्स इंटर कॉलेज की छात्रा अमृता सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुति को सराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में चेतेन्द्र प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह, कल्पना राजौरिया, विशाल सक्सेना एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, समाजसेवी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।