Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संकट मोचन धाम की स्थापना दिवस पर हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन 2 फरवरी को

संकट मोचन धाम की स्थापना दिवस पर हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन 2 फरवरी को

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। राजकीय कालोनी इंदिरा नगर रायबरेली में वर्ष 2002 में श्री संकट मोचन धाम (दक्षिणमुखी पंचमुखी) हनुमान एवं शनि मंदिर के स्थापना हुई थी। जिसके स्थापना दिवस 2 फरवरी को इंदिरा नगर के समीप प्रतिष्ठित इस विशाल मंदिर में भंडारे का आयोजन होने जा रहा है, इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना भी सुनिश्चित हुआ है। स्थापना दिवस के लिए आयोजकों द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है। संकट मोचन धाम को नया स्वरूप दिया गया। साफ सफाई, रंग रोगन एवं विद्युत सजावट की जा रही है। लखनऊ इलाहाबाद मार्ग पर मामा चौराहे से संकट मोचन धाम तक विद्युत सजावट व धार्मिक झंडे अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस धाम में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार भी सुन्दरकांड पाठ, हवन, पूजन, कथा प्रवचन के बाद पूड़ी सब्जी का विशाल भंडारा आरम्भ होगा , जो देर शाम तक चलता रहेगा। धाम के मुख्य महन्त स्वामी गणेशानंद महराज जी ने बताया कि स्थापना दिवस पर अनेक महन्तों के आगमन की सूचना है। यही नहीं मथुरा वृन्दावन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की टोली अपना धार्मिक प्रदर्शन करेंगी।इस विशाल भंडारे में महन्त कृष्ण बिहारी, पुजारी दिनेश शुक्ल, चन्द्र प्रकाश गिरि, गुलाब जायसवाल, महेश त्रिपाठी, सुनील सब्बरवाल, राकेश द्विवेदी, बब्बन सिंह, सचिन पाण्डेय, प्रबन्धक सुनील कुमार त्रिपाठी, उपप्रबंधक माधवराज दुबे, अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी,कोषाध्यक्ष शुभम पाण्डेय, वशी खान, विधि सलाहकार उमेश चन्द्र पाण्डेय, शीबू पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, गोपाल शुक्ल और संस्थापक अशोक पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहेगा। आयोजकों ने जन मानस से स्थापना दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे में शामिल होने का आहवान किया है।