Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 14 फरवरी को प्रेम दिवस नहीं महिला शक्ति मिलकर मनाएगी गौ प्रेम दिवस

14 फरवरी को प्रेम दिवस नहीं महिला शक्ति मिलकर मनाएगी गौ प्रेम दिवस

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष गुंजा शर्मा ने दाऊजी महाराज मेला पंडाल में बनी अस्थाई गौशाला जाकर आज गौ पूजन किया एवं गौवंश को गुड़ खिलाया। इस मौके पर गुंजा शर्मा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
इस अवसर पर गुंजा शर्मा ने कहा कि अभी तक हमने जो पढ़ा है, समझा है वैलेंटाइन एक संत थे। जो कामदेव की अंगूठी पहनते थे जिससे कि सैनिकों को उन्हें पहचानने में मदद मिले। ग्रीटिंग कार्ड व कागज के दिल सौंप कर उन्होंने ईसाइयों को ईश्वर के प्रति उनके प्रेम की याद दिलाई। 1757 प्लासी के लड़ाई के बाद से भारत ब्रिटिश हुकूमत की जंजीरों में बांधता गया और भारत की सत्ता पर 1947 तक राज किया। लगभग 200 साल तक गुलामी में जीवन यापन करने से हम उनके रंग में रंग गए और वैलेंटाइन को गलत तरीके से प्रस्तुत करते रहे।उन्होंने कहा कि अब हमारा देश वो देश नहीं रहा कि पाश्चात्य संस्कृति के पीछे चले। अब हम नकल करने वाले देशों में नहीं हैं। अब मेरा देश मोदी जी के उत्कृष्ट नेतृत्व में योगी जी करोड़ों गौ माताओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध व संकल्पित मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वह प्रदेश है जिसके पीछे सभी चलने पर मजबूर होंगे।
पाश्चात्य संस्कृति के इस मिथ्या वीक को अब तोड़ना आवश्यक है। मैं माताओं, बहनों, बेटियों व खासकर युवा छात्राओं से अनुरोध व अपील करती हूं कि अब हम सभी को इस घृणित मानसिकता को बदलना पड़ेगा और इस वीक और डे को गौ माता को बहन, बेटी व मां का प्यार व समर्पण दिन बनाना पड़ेगा। आने वाली 14 फरवरी को हम सभी नारी शक्ति यह संकल्प लें कि हम गाय और गोवंश को प्रेम व समर्पण का भाव देंगे जो हम अपनी जन्म देने वाली मां को देते हैं।
मेरा यह विश्वास है कि इस पूजा व समर्पण से सब कुछ अच्छा होगा और जो बुरा होने वाला भी होगा वह कभी नहीं होगा। भारत अब केवल एक देश ही नहीं बल्कि नारी शक्ति का अभिमान है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष गुंजा शर्मा ने नारी शक्ति से आव्हान करते हुए कहा कि इस दिवस को गौ समर्पण प्रेम दिवस मना कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। साथ ही नारी शक्ति अपनी जिम्मेदारी मानकर वह गौ सेवा को अपना नैतिक दायित्व समझें।