Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपातकालीन नंबर अथवा सेवाओं के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी

आपातकालीन नंबर अथवा सेवाओं के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी

लालगंज, रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के अजीतपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स के छात्र-छात्राओं को पुलिस की संरचना और कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को 1090, 102, 108, फायर सर्विस, एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के संबंध में बताया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्पेशल पुलिस कैडेट को ओमप्रकाश सिंह ने महिला सम्मन प्रकोष्ठ सहित पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आम नागरिकों को प्रदान किए गए आपातकालीन नंबरों का प्रयोग करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि 1090, 108, 1076, 102, फायर और एंबुलेंस जैसी सेवाओं से लाभान्वित होने के लिए आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। पुलिस आम नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी, नोडल सोनल देवी आदि लोग मौजूद रहे।