Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

महराजगंज, रायबरेली। शनिवार को महराजगंज थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। सभी शिकायती पत्रों को गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। प्राप्त शिकायती पत्रों में से 10 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्रीय मालखाना यार्ड का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गए और कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर सीओ अरुण कुमार नौहार महराजगंज, प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।