Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी का डीएम और विधायक ने किया हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी का डीएम और विधायक ने किया हुआ शुभारंभ

2017.07.23 03 ravijansaamnaलक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने का पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र की बारीकियों से आमजन हुए रूबरू
अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी को सैकड़ों जनों ने देखा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत मलासा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम का जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व विधायक विनोद कटियार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया। विधायक विनोद कटियार ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। उपाध्याय का व्यक्ति विशाल था वे श्रेष्ट विचारक लेखक, कुशल वक्ता और समाजसेवी ही नही और हर क्षेत्र में मार्ग दर्शन करने वाले और नई व्यवस्था बनाने में कुशल बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्ममानव वाद के प्रणेता ही नही बल्कि एक प्रबुद्ध लेखक व साहित्यकार भी थे। आयोजित अन्त्योदय मेले में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था जिसे प्रदेश व केन्द्र सरकार लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है। आयोजित मेले में वन विभाग, कौशल विकास, ग्राम उद्योग, मत्स्य, कृषि विभाग, सूचना विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत, भूमि सुधार आदि विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया गया। वहीं जिलाधिकारी द्वारा अशोक, आम, पाकड़ आदि पौधों का रोपण भी किया गया। वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को सशक्त साफ सुथरा जो कि मानव जीवन के लिए अनुकूल हो इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना जरूरी है। खंड विकास अधिकारी राजमणी त्रिपाठी ने कहा कि आयोजित मेले व प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जा रही है। अधिकारियों से अनुरोध है कि सरकार की कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं को गरीब वंचित व पात्रजनों को बढ़ चढ़कर दिलाये। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जो नारा दिया है आज समाज को जागरूक, सशक्त और एक करने के लिए आज के प्रवेश में ज्यादा प्रसांगिक है सभी मनुष्यों को एक समान समझकर सबको साथ लेकर चले। खंड विकास अधिकारी राजमणि त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा बतायी तथा एक लोक गीत मेरी चुनरिया रंग से रंगवा दे बालमा गाकर आमजन की वाह वाही बटोरी। अन्त्योदय मेले में बीडीओ राजमणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रदर्शनी को भी देखा। प्रदर्शनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व चिकित्सा टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि की भी जानकारी दी जा रही थी। पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं के रोगो से रोकथाम के बारे में जानकारी दी जा रही थी। शिविर में पेट दर्द, बुखार, कमजोरी, दस्त आदि के दर्जनों मरीजों ने अपना मुफ्त परीक्षण आदि करा दबा भी मुफ्त ली। वन, मत्स्य, शिक्षा, पीडी, समाज कल्याण, उद्यान, पंचायत, कृषि आदि विभागों के प्रदर्शनी को डीएम राकेश कुमार सिंह, विधायक विनोद कटियार, सीडीओ केदारनाथ सिंह आदि ने प. दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी सहित जनप्रतिनिधियों मलखान सिंह चैहान, सत्यप्रकाश संखवार, इन्द्रपाल यादव, मुनीश बाजपेई, अनूप पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, बउवा पाण्डेय, कमल मल्होत्रा, आदि जनप्रतिनिधियों व किसानों व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर देखा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में ’सबका साथ, सबका विकास’ पुस्तिका एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तिका व कलेण्डर का निःशुल्क प्राप्त किया। समारोह में एडी सूचना प्रमोद कुमार, पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित, मूसानगर गौशाला के विकास सचान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीएसए का स्टाफ, बीडीओ का स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे। सरस्वती वन्दना का पाठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय द्वारा किया गया। इसके अलावा लोक गीत गायक रामजी शास्त्री के गीतों के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन पाठ व सरकार की उपलब्धियों का आकर्षक प्रस्तुती भी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान व पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने किया। वहीं कार्यक्रम में उत्क्रष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं सहित जिलाधिकारी, विधायक, एसडीएम रामशिरोमणि वर्मा, बीडीओ राजमणि त्रिपाठी आदि को स्मृति चिन्ह भी दिया गया।