Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निजी स्कूलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

निजी स्कूलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

2017.07.23 04 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर नगर, मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन द्वारा बिठूर ब्रम्हावर्त घाट में निजी स्कूलों की मनमानी एवं अनियमितता के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिठूर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पित शुक्ला ने बताया कि संस्था ने निजी स्कूलों की मनमानी एवं अनियमितताओं के खिलाफ पहला आंदोलन 22 अप्रैल 2017 को शान्ति मार्च के रूप में नानाराव पार्क से डीएम कार्यालय तक किया था और 15 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन भी सौपा था। लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम ना उठाये जाने के कारण संस्था ने उसी आंदोलन को आगे बढाते हुए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है जो 15 अगस्त तक शहर के विभिन्न स्थानों पर चलता रहेगा। इस हस्ताक्षर अभियान को आगे बढाते हुए आज बिठूर में चलाया गया। सरकार व रसूखदार लोगों के दबाव में आकर निजी स्कूल के खिलाफ कोई नई नीति लाने के पक्ष में नही है, क्योंकि अधिकतर स्कूल विधायकों, मंत्रियों के या इनके सगे सम्बन्धियों के या तो रसूखदान लोगों के ही है और सरकार इनके खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत नही जुटा पा रही है। सरकार सरकारी विधालयों में अरबों रूपया खर्च करती है लेकिन वहां की शिक्षा का स्तर नही सुधारा जा रहा है, जिसकी वजह से अभिभावक मजबूर होता है और निजी स्कूल में अपने बच्चों को पढाने के लिए भर्ती कराता है। हस्ताक्षर अभियान में मुख्यरूप से तपन अग्निहोत्री, विनोद वर्मा, विजय निगम, जितेन्द्र बाल्मीकि, अर्पित शुक्ला, जय प्रकाश, अन्नूदीप, ललता प्रसाद दीक्षित, अरविंद आदि मौजूद रहे।