Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इलेक्ट्रॉनिक बस ने मारी चार पहिया वाहन में टक्कर, हुआ हंगामा

इलेक्ट्रॉनिक बस ने मारी चार पहिया वाहन में टक्कर, हुआ हंगामा

⇒शनिवार की देर रात्रि को मथुरा वृंदावन मार्ग पर लगा जाम
मथुरा। शनिवार की देर रात्रि को मथुरा वृंदावन मार्ग पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस और वृंदावन के निवासी की कार में हुई टक्कर के कारण आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित रामकिशन मिशन हॉस्पिटल के समीप इलेक्ट्रॉनिक बस चालक ने वृंदावन निवासी एक युवक की चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद चार पहिया वाहन ने बस के आगे गाड़ी लगाकर बस चालक से बात करने की कोशिश की, लेकिन बस चालक चार पहिया वाहन स्वामी को उल्टा सीधा कहने लगा। दोनों लोगों के बीच में हंगामा हो गया और मथुरा वृंदावन मार्ग पर चल रहे कई सारे वाहन रुक गए और हंगामे के विषय में जानकारी करने लगे। वही आपको बता दें, कि इलेक्ट्रॉनिक बस चालक ने मथुरा वृंदावन मार्ग पर दौड़ रही कई और सारी बसों को भी रोक लिया और जाम लगा दिया। वही आपको बता दें कि वृंदावन के निवासी पहले भी कई बार इलेक्ट्रॉनिक बस चालकों की मनमानी के खिलाफ विरोध कर चुके हैं और साथ ही पहले भी कई बार बस चालकों के साथ ब्रज वासियों की झड़प हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी बस चालक अपनी मनमानी करने से नहीं मानते हैं। वहां पर मौजूद कई लोगों ने बस चालकों के ऊपर अपनी नाराजगी जताई और उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक बेहद ही गलत तरीके से मथुरा वृंदावन मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक बसों को चलाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक बसों से छोटे मोटे हादसे कई बार मथुरा वृंदावन मार्ग पर हो चुके हैं। उसके बावजूद भी बस चालक अपनी मनमानी करने से नहीं मानते हैं। वही कुछ सामाजिक राहगीरों ने दोनों ही पक्षों को समझा बुझाकर हंगामे को शांत कर दिया।