Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री कृष्ण कन्हाई की चित्रकारी देख चीफ सेक्रेटरी बोले ’अद्भुत’

श्री कृष्ण कन्हाई की चित्रकारी देख चीफ सेक्रेटरी बोले ’अद्भुत’

मथुरा। नंदनवन स्थित कान्हा आर्ट गैलरी में चित्रकारी को निहारते हुए यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र मंत्रमुग्ध हो गए। चित्रकारी की प्रशंसा करते हुए बोले यह अद्भुत है। आर्ट गैलरी में लगे चित्रों को देखने के दौरान वह ठहर जाते और धीरे से आगे बढते, मानो वह चित्रों में कहीं खो गए हों। इस दौरान पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गाशंकर मिश्र को कृतियों के बारे में गहराई से बताया, इस दौरान दुर्गाशंकर मिश्र में कई बार जिज्ञासा भी जाहिर करते रहे। चीफ सेक्रेट्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार नंदनवन स्थित कान्हा आर्ट गैलरी पहुंचे। जहां उन्होंने एक से एक अद्भुत पेंटिंग को देखा। चीफ सेक्रेटरी ने पद्मश्री कृष्ण कन्हाई द्वारा बनाई गई पेंटिंग की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वास्तव में चित्रकार के हाथों में जादू है। इस दौरान उनके साथ में डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय, नगर आयुक्त अनुनय झा, एसपी सिटी आदि अधिकारी मौजूद रहे।