Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आश्रय सदन की महिलाएं बना रहीं हर्बल गुलाल

आश्रय सदन की महिलाएं बना रहीं हर्बल गुलाल

मथुरा। चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रम सदन की महिलाओं द्वारा श्री बांके बिहारी जी मंदिर एवं आदि अन्य मंदिरों से निकलने वाले फूलों से केमिकल रहित हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। हर्बल गुलाल तैयार करने पर आश्रय सदन की महिलाओं को पारिश्रमिक दिया जाता है, जिससे महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सके। आश्रय सदन की महिलाओं द्वारा अब तक कुल चार लाख रूपये का हर्बल गुलाल तैयार किया गया था। तैयार किये गये गुलाल की बिक्री बृजगंधा संस्था द्वारा की जा रही है। कार्य का व्यापक प्रचार प्रसार न होने के कारण हर्बल गुलाल की बिक्री नहीं हो पा रही थी। इसके उपरान्त नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा हर्बल गुलाल की बिक्री एवं संस्था के उत्साहवर्धन के लिए अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह को निर्देशित किया गया। जिस पर अपर नगर आयुक्त द्वारा बृज गंधा महिला सदन के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि से मुलाकात कर हर्बल गुलाल की तैयारी तथा बिक्री को लेकर समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत समाजसेवी संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटल संचालक, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्थाओं आदि का सहयोग प्राप्त कर अभी तक संस्था द्वारा निर्मित लगभग चार लाख रुपए मूल्य की हर्बल गुलाल की बिक्री मौके पर ही करा दी गयी है। इसके लिये संस्था के पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन का आभार व्यक्त किया गया। मौके पर कर अधीक्षक हरिकिशन गुप्ता, वशिष्ठ प्रधान लिपिक श्रीगोपाल आदि उपस्थित रहे।