Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2-3 मार्च को

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2-3 मार्च को

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसियेशन द्वारा 2-3 मार्च 2023 को अंडर – 18 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में दौड़ – 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, लांग जंप, हाई जंप , बाधा दौड़, जेवलिन थ्रो, हेमार थ्रो, शाॅर्ट पुट इत्यादि खेल की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले जिला फिरोजाबाद के खिलाड़ियों का दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, जलेसर रोड, फिरोजाबाद में ट्रायल प्रतियोगिता दिनांक 27, 02, 2023 दोपहर 2 बजे कराई जाएगी। ट्रायल में सलेक्ट किए गए खिलाड़ियों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गाजियाबाद, कोसांबी, प्रयागराज, लखनऊ भेजा जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी बालक व बालिका दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपने ओर्जिनल आधार कार्ड व एक फोटो काॅपी के साथ समय से पहुंच जाएं। जिन खिलाड़ियों की यू. आई. डी. नहीं है वो बनवा लें। उपरोक्त विषयों को लेकर जिला एथलेटिक्स संघ की एक बैठक दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुलाई गई। जिसमें जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज व उपाध्यक्ष निर्दोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष आयुषी त्यागी, कोषाध्यक्ष कुमुद शर्मा चीफ कोच अभिषेक यादव के साथ आसमा अल्बी, राहुल हुंडी वाल, नरेंद्र सिंह (डीपीएस), निशांत खरे, भोजराज सिंह व बहुत से खिलाड़ी उपस्थिति रहे।