Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैंगो पार्टी हर खाश की बनी पहली पसंद

मैंगो पार्टी हर खाश की बनी पहली पसंद

2017.07.26 08 ravijansaamnaदिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुए आम महोत्सव में कई नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। इंसान के हाथों की बनाई नही खाते, हम आम के सीजन में मिठाई नही खाते ” शायर मुनव्वर राणा की इन्ही पंक्तियों के भाव के साथ मैंगो पार्टी और मैंगो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नेशनल मीडिया क्लब के इस महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सहारा न्यूज नेटवर्क के अभिभावक अभिजीत सरकार ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। मीडिया मैंगो फेस्टिवल  2017 के नाम से हुए इस महोत्सव  2017.07.26 06 ravijansaamnaमें मुख्य आकर्षण आम की प्रदर्शनी रही जिसमे 250 से अधिक प्रजातियों के आमों को प्रदर्शित किया गया । महोत्सव में बृज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण को लेकर मनमोहक भजन सुनाए। फूलों की होली होली ने आये हुए अतिथियों का मन मोह लिया इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमयी हो गया। नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी द्वारा आयोजित इस महोत्सव के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने कहा कि मैंगो पार्टी का यह आयोजन देश मे अकेला है जो अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। समारोह में सहारा न्यूज नेटवर्क के अभिभावक अभिजीत सरकार ने आमों की प्रजातियों के बारे में न सिर्फ जानकारी ली बल्कि उन्होंने इस पूरे महोत्सव की सराहना कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। क्लब के अध्यक्ष के साथ ही उनकी पूरी टीम देश बहकर से आये अतिथियों को आम की प्रदर्शनी का अवलोकन करा रही थी। आयोजन में अतिथियों के आने का क्रम शाम पांच बजे से ही शुरू हुआ वो देर रात तक चला। क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में केन्द्रीय लघु व मझोले उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह, जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बाल्यान, महिला एवं विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला, केन्द्रीय राज्यमंत्री हरिभाई चौधरी, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार, नई दिल्ली की भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल, कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डे, अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले, राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ला, किरणमय नंदा, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी  और समाजसेवी भारद्वाज पुरी सहित 60 से अधिक सांसदों ने शिरकत की।