Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न

ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न

मथुरा। ब्राह्मण स्वयं सेविका महिला समिति मथुरा की बहिनों द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय ब्रजवाला शुक्ला जी डायरेक्टर गिर्राज ला कालेज की मानद उपस्थित में राधा कृष्ण की जुगल जोड़ी का मयूर डांस, सखियों का होली गायन एवं सखियों द्दारा की गई डांस प्रस्तुतियो ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में हमारी प्रदेश महासचिव अनुराधा शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गौड़,जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, नगर अध्यक्ष शशि मिश्रा, प्रीती शर्मा, भावना शर्मा, दिव्या चतुर्वेदी, साधना सारस्वत, ज्योत्स्ना शर्मा, बिनीता शर्मा, सन्ध्या शर्मा, बंदना मिश्रा, प्रियंका सारस्वत, और अन्य सभी उपस्थित सम्मानित बहिनों काब्राह्मण स्वयं सेविका समिति द्वारा हार्दिक आभारव्यक्त किया गया।