Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मन की बात कार्यक्रम एक दूसरे को जोड़ने एवं एक दूसरे के काम आने के लिए प्रेरित करता है-दिनेश शर्मा

मन की बात कार्यक्रम एक दूसरे को जोड़ने एवं एक दूसरे के काम आने के लिए प्रेरित करता है-दिनेश शर्मा

फिरोजाबाद। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 99 वें मन की बात कार्यक्रम प्रसारण सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन में किया गया। कार्यक्रम में पुनः बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने शिरक्त की।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा की मन की बात के कार्यक्रम से देश के सभी व्यक्तियों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए और एक दूसरे के काम आने के लिए प्रेरित किया। मन की बात के कार्यक्रम का उपलक्ष सिर्फ और सिर्फ देश की सेवा और मानव सेवा करना है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री के 99 कार्यक्रम में प्रदेश में एक बार पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बने दिनेश शर्मा का फिरोजाबाद जनपद में आगमन हुआ है। उन्होंने हम सभी कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मन की बात कार्यक्रम को सुना है। यह हम सब के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है। हम सब कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री के कहीं हुई बातों पर चलने का प्रयास करते हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा का प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी, श्रीनिवास शर्मा, केशव देव शंखवार, सोनी शिवहरे पूर्व चेयरमैन सिरसागंज, अवनीश गुप्ता पूर्व चेयरमैन जसराना, अनिल उपाध्याय, सुरेंद्र राठौर, सर्वोदय की डायरेक्टर प्रियंका जैन, सानू जैन, मुकुल शुक्ला, सुरेंद्र राठौर, दीपक अग्रवाल, देश दीपक, रोहित, अमन, अतुल संकेत, राहुल, रोहित, आकाश शिवम् आदि मौजूद रहे।