Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली मिलन समारोह में किया गया सम्मान

होली मिलन समारोह में किया गया सम्मान

महराजगंज, रायबरेली। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, नगर पंचायत महराजगंज अध्यक्ष सरला साहू द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को शिव शक्ति जागरण ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। होली मिलन समारोह का यह आयोजन माँ जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में किया गया। प्रभात साहू ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सभी का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में धार्मिक झांकियां निकाली गई। इस मौके पर मुख्य रूप से राजा राकेश प्रताप सिंह, पंकज मुरारका, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, पवन साहू भाजपा नेता, अंकुर गुप्ता सभासद, सतीश कुशमेस, पीयूष साहू, अंजनी गुप्ता प्रधान, सुनील मौर्य भाजपा नेता, अंजनी पाण्डेय सहित कई सेंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।