Saturday, July 6, 2024
Breaking News

गोला फेंक में दिनेश, डिस्कस थ्रो में रुचि ने मारी बाजी

फिरोजाबाद। पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एथलीट मीट के दूसरे एवं अंतिम दिन अनेक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
गोला फेंक प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग में दिनेश प्रथम, निशांत द्वितीय, आशीष तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में सोनू वर्मा प्रथम, जतिन द्वितीय, अजय तृतीय, अंडर-14 में ध्रुव गुर्जर प्रथम, अर्जुन द्वितीय, मानिकचंद तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग अंदर-19 ममता प्रथम, चावली द्वितीय, रवीना तृतीय, अंडर 17 में शिल्पी प्रथम, रूपा द्वितीय, सुरभि तृतीय, अंडर 14 में खुशबू प्रथम, अर्चना द्वितीय एवं कंचन तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में अंडर-19 बालिका वर्ग में रुचि प्रथम, आरिफा द्वितीय, आराधना तृतीय, अंडर-17 में शीलू प्रथम, धारा गुप्ता द्वितीय, प्राचीन तृतीय, अंडर-14 में खुशबू प्रथम, राशि द्वितीय, चांदनी तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग अंदर-19 में श्रीओम प्रथम, सर्वेश द्वितीय मूलचंद तृतीय, अंडर-17 में मनमोहन प्रथम, राहुल द्वितीय, इंद्रजीत तृतीय, अंडर-14 में ध्रुव गुर्जर प्रथम, सर्वेश द्वितीय, सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में 3000 मीटर में अंडर-19 बालक वर्ग में रोहित प्रथम, प्रिंस बघेल द्वितीय, सुमित तृतीय, अंडर-17 सचिन प्रथम, आदित्य द्वितीय एवं पुष्पेंद्र तृतीय, 3000 मी अंडर-19 बालिका वर्ग में राधा प्रथम, गीता द्वितीय, ममता तृतीया, अंडर-17 में तान्या प्रथम सोनम द्वितीय, उमरा तृतीय स्थान पर रही।

Read More »

कृष्ण-सुदामा मिलन की कथा सुन भक्त हुए प्रफुल्लित

फिरोजाबाद। केएस परिवार द्वारा जीआर प्लाजा स्टेशन रोड पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक मृदुल कृष्ण शास्त्री ने सुदामा चरित्र व शुकदेव चरित्र का व्याख्यान किया। वहीं कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की भव्य झांकी के दर्शन कराएं गए।
कथा वाचक मृदुल कुृष्ण शास्त्री ने सुदामा चरित्र का मनमोहक वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता करो, तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो। सच्चा मित्र वही है, जो अपने मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए ही मदद कर दे। परंतु आज कल स्वार्थ की मित्रता रह गई है। जब तक स्वार्थ सिद्ध नहीं होता है, तब तक मित्रता रहती है। उन्होंने कहा कि सुदामा गरीब ब्राह्मण थे। वह पांच घरों से भिक्षा मांग कर अपने बच्चो लालन-पालन करते थे। किसी दिन भिक्षा न मिलने पर भूखे सो जाते थे। सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर अपने बाल सखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका जाते है। जहॉ द्वारपाल से कहते है कि श्रीकृष्ण मेरे बचपन के मित्र है। मेरा संदेश श्रीकृष्ण तक पहुंचा दो, लेकिन द्वारपाल सोच में पड़ जाते है और उनकी तरफ देखने लगते है। तभी द्वार पर अक्करू जी आते है और वह सुदामा का संदेश श्रीकृष्ण तक पहुंचाने को कहते है। श्रीकृष्ण सुदामा का नाम सुनते ही नंगे पॉव महल से बाहर आते है और सुदामा को ना पाकर द्वारपाल से पूछते हैं।

Read More »

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह, सचिव यजुवेंद्र विक्रम सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार राजकीय बाल गृह (बालक) में आयोजित सात दिवसीय चिल्ड्रन कार्निवाल-2023 के पांचवें दिन रेड टेप मूवमेंट अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रेड टेप मूवमेंट अभियान के संस्थापन व उपनिदेशक बचत आगरा मंडल आगरा एवं पर्यावरण विद प्रभात मिश्र ने आवासित बच्चों की देखरेख में लगाए गए पौधों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण के विषय में विस्तार से समझाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Read More »

खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जिले का किया नाम रोशन

फिरोजाबाद। 57 वी यू.पी. स्टेट एनुअल जूनियर चौंपियनशिप 2023 का आयोजन सैफई, गाजियाबाद व कानपुर में किया गया। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पांच पदक जीतकर फिरोजाबाद का नाम रोशन किया है। जिसमे अंडर-18 बालिका वर्ग मनोरमा ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत प्राप्त किया। अंडर-23 बालिका ग्रुप में वंदना ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक व शॉर्टपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-23 बालक वर्ग में शिवेंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं पूनम व प्रशांत को सांत्वना पुरस्कार मिला। फिरोजाबाद के सभी खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद का नाम रोशन किया। शनिवार को दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपरोक्त सभी खिलाड़ियों के वापस आने पर उनको सम्मानित किया।

Read More »

व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक राजेश्वरी मार्केट बर्तन वाली गली सदर बाजार में व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में कमलेश कुमार सीओ सिटी ने कहा कि व्यापार मंडल और अधिकारी एक दूसरे की तालमेल की कड़ी है। पुलिस का काम नागरिकों एवं व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। सभी दुकानदारों को अग्नि से सुरक्षा की पूर्ण रूप से इंतजाम करना चाहिए। कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल विगत 50 वर्षों से व्यापारियों की सेवा के लिए तत्पर है। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि पूरे नगर की सभी बाजार कमेेटियों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष को सभी बैठकों में सक्रियता पूर्वक पहुंचकर व्यापारियों की ताकत का एहसास करना चाहिए।

Read More »

प्रधान संगठन ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूर्व प्रधान के साथ अभद्रता एवं अपमानित करने वाले थानाध्यक्ष के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग है। अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि विगत दिनों थानाध्यक्ष लाइनपार द्वारा पूर्व प्रधान कुरी कूपा प्रेमचंद को थाने में बुलवाकर उनके साथ अभद्रता कर अपमानित करने का काम किया गया। जो निंदनीय होने के साथ-साथ कानून अपराध भी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान द्वारा यदि जुआ होने की शिकायत की भी गई है, तो इसमें गलत क्या है, क्योंकि कि जुआ समस्त अपराधों की जननी है। जीतने वाले शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं और सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। और हारने वाले चोरी, लूट आदि अपराधिक कृत्य करते हैं।

Read More »

रामलीला मेला कमेटी संयोजक बने रामनरेश कटारा व रामबरात के अमित गुप्ता

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने रामलीला का संकुशल सम्पादन हेतु तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति का गठन किया है। जिसमें रामनरेश कटारा को मेल कमेटी का संयोजक बनाया हैं। वहीं रामबारात का संयोजक अमित गुप्ता व सहसंयोजक लकी गर्ग को बनाया है। इसी के साथ उमाकांत पचौरी, नरेन्द्र शर्मा, दीपक गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता को मेला कमेटी का सदस्य, श्रंगार कमेटी में नीरज चतुर्वेदी को संयोजक, डॉ उपेन्द्र शर्मा, विभाषु चतुर्वेदी को सदस्य, लीला कमेटी का संयोजक विनोक कुमार मम्मा, गुडडू मिश्रा व शिवम मिश्रा को सदस्य, व्यवस्था कमेटी में कन्हैयालाल गुप्ता को संयोजक, सुनील वशिष्ठ, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह राठौर को सदस्य के अलावा अन्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More »

पंचायत भवन निर्माण के औचक निरीक्षण में मिली भारी अनियमितता

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के रटौल नगर पंचायत कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनको निर्माण में भारी अनियमितता मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति विभागीय अधिकारियों से की है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के कस्बा रटौल में नगर पंचायत भवन का निर्माण 147.86 लाख रुपये की लागत से कार्यदाई संस्था सीएडडीएस यूनिट मेरठ द्वारा किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य 5 जनवरी 2022 से प्रारंभ हुआ था और जुलाई 2023 तक संपूर्ण होना था। उन्होंने बताया, कार्य भी समय से संपूर्ण नही हुआ और निर्माण की गुणवत्ता भी अत्यधिक खराब है। उन्होंने बताया कि भवन में छत पर जाने वाला जीने का दरवाजा लकड़ी का लगाया गया था जो बहुत ही कमजोर प्रदर्शित हो रहा था। दरवाजे में हैंडल भी बहुत ही हल्के तरीके के लगाए गए हैं। भवन से उतरने वाले बारिश के पानी के लिए बिना सोचे समझे पाइप लगाया गया है जो काफी अव्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित हो रहा है। जिलाधिकारी ने कार्य दाई संस्था को सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घटिया निर्माण कार्य का आंकलन लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

Read More »

चण्डीगढ़ में पुरस्कृत होंगे अरूण नैथानी

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार अरुण नैथानी को साहित्यिक संस्था ‘आधारशिला साहित्यम’ द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कहानी ‘शेरू लौट आया’ के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 3100 रुपये नकद, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। आधारशिला साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष डा. अनिता ‘सुरभि’ ने बताया कि ये पुरस्कार संस्था की ओर से विशेष रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 21 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ में होगा और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक चंद्र त्रिखा होंगे। इस कहानी प्रतियोगिता में देशभर से अनेक कहानीकारों ने अपनी कहानी भेजी थी, जिनमें से द्वितीय पुरस्कार के लिए दिल्ली की अपूर्वा चौमाल, तृतीय पुरस्कार के लिए बीकानेर के इंद्रजीत कौशिक तथा सांत्वना पुरस्कारों के लिए करणीनगर, बीकानेर की आशा शर्मा तथा चंडीगढ़ की मनजीत शर्मा का चयन किया गया है। कहानी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में साहित्यकार सुधीर बवेजा, श्रीमती लीना दरियाल ‘सत्यम’, श्रीमती मुक्तावली बवेजा तथा श्रीमती चंचल शामिल रहे।

Read More »

महिला आरक्षण बिल क्यों जरूरी ?

महिला आरक्षण विधेयक पर यूं तो 45 साल पहले 1974 में सवाल उठ चुका था और महिला आरक्षण बिल पहली बार 1996 में देवगौड़ा सरकार ने 81वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में संसद में पेश किया था और उसके बाद कम से काम 10 बार यह बिल पेश किया गया लेकिन आपसी सहमति न होने के कारण और महिलाओं को आरक्षण की जरूरत ही क्या है ? इस विचार के मद्देनजर इस बिल को मान्यता नहीं मिली। यहां तक कि इस बिल को लेकर मारपीट तक की नौबत आ गई थी। शरद यादव यहां तक कह चुके थे कि, ‘इस बिल से परकटी महिलाओं को ही फायदा होगा।’
2010 में जब राज्यसभा में यह बिल पास हुआ तो करण थापर ने एक प्राइम टाइम बहस में कहा कि, ‘महिलाओं को सशक्त बनाना तो ठीक है लेकिन इसके लिए आरक्षण की जरूरत क्या है?’ इन सब बातों के बीच में एक सवाल मेरे मन में भी आया कि महिलाओं को आरक्षण की जरूरत क्या है? जब हम बराबरी की बात करते हैं तो महिलाओं को आरक्षण क्यों चाहिए? जब इतना माद्दा है कि आप अपने आपको काबिल साबित कर सकती हैं तो आरक्षण क्यों? और यूं भी आरक्षण द्वारा चुनकर आई हुई महिलाएं सिर्फ राजनीतिक मोहरा भर होती है। हमारे विविधता वाले देश में जात-पात का मुद्दा बहुत बड़ा है जिसे राजनेताओं ने अपने राजनीतिक हित के लिए उत्थान के नाम पर ‘आरक्षण’ की बैसाखी थमा रखी है। जब तक आरक्षण रहेगा तब तक जाति रहेगी,जब तक जाति रहेगी तब तक कुछ लोगों की राजनीति रहेगी और जब तक उनकी राजनीति रहेगी तब तक आरक्षण रहेगा।

Read More »