Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

राधा रानी ने स्वर्ण रजत हिंडोले में झूला झूल भक्तों को दिए दर्शन

⇒जाम विहीन सड़क देख श्रद्धालु हुए गदगद, पुलिस की रही तैनाती
मथुरा। हरियाली तीज पर झूला दर्शनों को सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। राधा रानी ने अपने भक्तों को पुष्पों से सुसज्जित स्वर्ण रजत हिंडोले में झूला झूल कृपा बरसाई। मंदिर को भव्य फूल बंगला से सजाया गया। शनिवार को हरियाली तीज पर पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तिराहे चौराहे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर जाम से छुटकारा दिलाया तो भक्तों ने राधा रानी मंदिर को भव्य फूल बंगला से सजाया गया।

Read More »

बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बेटी गंभीर घायल

मथुरा। शनिवार को मथुरा भरतपुर रोड पर बाइक से अपने गंतव्य को जा रहे दंपति तेज गति से जा रही बस की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई। दंपति के साथ आठ वर्षीय बेटी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को देवेंद्र निवासी थाना खैर जनपद अलीगढ़ अपनी पत्नी पुष्पा व पुत्री प्रिया उम्र करीब 08 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से मथुरा से भरतपुर की तरफ जा रहे थे। तभी जाजमपट्टी से मथुरा की तरफ जा रही बस ने टक्कर मार दी जिससे देवेंद्र व उनकी पत्नी पुष्पा की मौके पर मृत्यु हो गई तथा उनकी पुत्री प्रिया उम्र करीब 08 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read More »

प्रशासन के देख रेख के अभाव में दम तोड़ रही कदंब पथ योजना

⇒जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए दिलाया संरक्षण का भरोसा
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ब्रज के प्राचीन स्वरूप की परिकल्पना को साकार रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की कदंब पथ योजना विभागीय देखरेख के अभाव में दम तोड़ रही है। महज एक सप्ताह पहले रोपित किए गए कदंब के पौधे पानी न मिलने से सूखते जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित संरक्षण का भरोसा दिलाया है। कान्हा की नगरी को पुरातन स्वरूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कदंब पथ योजना की शुरुआत करीब एक सप्ताह पहले की गई थी। जिसमें जिलाधिकारी पुलकित खरे ने संत महंतों के साथ मथुरा मार्ग पर कदंब के पौधे रोपित किए गए थे।

Read More »

आये सनूने, बाजार में बिखरी घेवर की महक

⇒सावन में घेवर के बिना अधूरी है महमाननवाजी
मथुरा। सलूने यानी रक्षा बंधन से जुड़ी ब्रज में कई अनूठी परंपरा हैं। सावन के महीने में घेवर के बिना मेहमाननवाजी अधूरी रहती है। बहन अपने भाई के यहां जाती हैं तो घेवर जरूर लेकर जाती हैं। कोई मेहमान भी सावन के महीने में बिना घेवर के किसी के घर नहीं पहुंचता। यानी ब्रज में बिना घेवर के सावन सूना है। माना जाता है घेवर की महक उठने लगे तो समझो रक्षाबंधन का पर्व आ रहा है। जैसे जैसे रक्षाबंधन नजदीक आता जा रहा है। वैसे वैसे बाजारों में घेवर बड़े पैमाने पर स्टॉक किया जाने लगा है। घेवर बनाने की विधि भी अन्य मिठाइयों से बेहद अलग है। कई कारीगर इस विधा में माहिर होते हैं जिनकी मांग इस सीजन में बढ जाती है। घेवर कारीगर लोहरे हलवाई ने बताया कि पहले एक पेस्ट बनाया जाता है, उसमें मैदा और दूध मिलाया जाता है।

Read More »

इस बार पुलिस के हत्थे चढ गया फर्जी ज्वाइंट कमिश्नर

⇒गुम हुए रिश्तेदार की तलाश में मदद मांगने पहुंचा था पुलिस चौकी
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बडे लोगों की सुनवाई हो जाती है, इस सच ने युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। ज्वाइंट कमिश्नर, इनकम टैक्स चंडीगढ़ बन कर युवक सरकारी अधिकारियों से मिलता रहा और अपने काम करता रहा। थाने, चौकियों पर पहुंच कर भी खूब चला लेता था। एक दिन तो भंडा फूटना था सो अब सलाखों के पीछे हैं। मथुरा में थाना सदर बाजार पुलिस ने स्वयं को आयकर विभाग का ज्वाइंट कमिश्नर बताकर पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभात कुमार पुत्र स्व. बृजराज सिंह निवासी दीवा हमीदपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ़ को 71 फर्जी विजिटिंग कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभात कुमार चौकी सिविल लाइन पहुंचा और वहां तैनात एसआई कपिल कुमार नैन को अपना विजिटिंग कार्ड दिखाते हुए कहा कि मैं ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स, चंडीगढ हूं। मेरा नाम प्रभात है, मेरा रिश्तेदार सोनू उर्फ पुनीत सोलंकी पुत्र रोहताश सोलंकी निवासी सरसई नरू थाना अमापुर जनपद कासगंज गुम है। उसकी तलाश में मेरी मदद करो।

Read More »

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

सलोन, रायबरेली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन में नामांकित 257 छात्र-छात्राओं में लगभग 150 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन के चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। आंख और कान की बीमारी हेतु शनिवार को लगभग 20 बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र सलोन बुलाया गया, जहां उनका उपचार किया जाएगा। कन्या पूर्व माध्यमिक सलोन में नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र भारती, डॉ० पुनीता शुक्ला एवं माधुरी एएनएम के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें आंख, कान, नाक, अस्थि, दंत रोग आदि की जांच की गई। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर देवेंद्र भारती ने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोग को भगाने के लिए हमें हर समय तैयार रहना होगा। हम अपने आसपास के वातावरण को दूषित न होने दें।

Read More »

रविवार को फिरोजाबाद में आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल

फिरोजाबाद। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को फिरोजाबाद में रहेंगे। रविवार को राजा का ताल स्थित एफएम रायल में सुबह 10 बजे से होने वाले प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और पूर्व सांसद अक्षय यादव भी मंच साझा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे लखनऊ से चलेंगे। वहीं शिवपाल यादव का दोपहर 12 बजे शिविर में आना प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शनिवार शाम को ही आ गए।

Read More »

बसपाइयों ने की नया संविधान बनाने की मांग की निंदा

फिरोजाबाद। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक बड़ा नगला मिर्जा पर हुई। जिसमें बसपा नेताओं ने ई.एसी. पीएम के चौयरमैन डॉ. विवेक देवरॉय द्वारा नये संविधान बनाने की मांग पर आपत्ति जताते हुए निंदा की गई। बसपा नेताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान के निर्माता थे। बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान हमें भाईचारा, मानवतावादी, धर्मनिरपेक्ष, न्याय, स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

Read More »

आटो पलटने के बाद सब्जी विक्रेता को कैंटर ने रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। पचोखरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कोटकी के निकट अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने आटो सवार सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने चालक और कैंटर को पकड़ लिया। सब्जी विक्रेता के पुत्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना रजावली के गांव तजापुर निवासी 45 वर्षीय महावीर सिंह सब्जी बेचता था। वह शनिवार सुबह चार बजे आटो से सब्जी खरीदने मंडी जा रहा था। चालक ने कोटकी के निकट अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। महावीर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने उसे रौंद दिया।

Read More »

नाग पंचमी पर निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा

फिरोजाबाद। श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल समिति द्वारा बाबा महाकाल की पांचवी पालकी यात्रा 21 अगस्त दिन सोमवार को राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। जिसमें बाबा महाकाल की भस्त आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति पदाधिकारियों ने एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बाबा महाकाल की पांचवी पालकी यात्रा नाग पंचमी के दिन सोमवार को राधाकृष्ण मंदिर से सांय 4.30 बजे गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। पालकी यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर गंज मौहल्ला स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Read More »