Friday, May 3, 2024
Breaking News

जेसीआई मथुरा कालिंदी ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

मथुरा। छटीकरा स्थित कृष्णा फार्म पर जेसीआई मथुरा कालिंदी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्था की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंच संचालन जेसी रूपाली और जेसी अलका ने किया। सर्वप्रथम सर्कस थीम पर तंबोला कराया गया। उस के बाद सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा खलनायक थीम पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में पप्पू का भांग का ठेका भूकंपेश्वरी, ठरकी पंडित और देवरानी जेठानी की भोजपुरी लड़ाई, नाटिका प्रस्तुत की गई। रूपा गोपाल ने पति का मुरब्बा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। महिला दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जेसी रजनी मालपानी ने अपने विचार रखे। सभी पूर्व अध्यक्षों को हास्य भरे स्लोगन भी दिए गए।

Read More »

शिशु सदन में बच्चों के साथ बांटी होली की खुशियां

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने होली का महापर्व मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित राजकीय बाल गृह शिशु सदन में बच्चों को मिष्ठान, फल, चिप्स, गुलाल पिचकारी बांटकर मनाया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गये। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, पवन चतुर्वेदी, लोकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से कहा कि मथुरा जनपद केे सभी समाजसेवी एवं राजनीतिक दल जनपद के पूंजीपति अपने त्योहार जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाएं। यह एक परंपरा बननी चाहिए, जिससे हर चेहरे पर मुस्कान लौट सके। यह बच्चे देश का भविष्य हैं।

Read More »

जयगुरुदेव आश्रम में नौ मार्च तक चलेंगे होली के कार्यक्रम

मथुरा। ब्रज में इस समय होली महोत्सव की धूम है। इसी क्रम में पारम्परिक रूप से बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम में होने वाला जयगुरुदेव होली सत्संग मेला 7 से 9 मार्च तक आयोजित है। यहां भी होली की विशेषता यह है कि यहां रंग की होली से भिन्न पावन ब्रजरज से तिलक लगाकर खेली जाती है। मेला परिसर श्रद्धालुओं के आगमन से गुलजार होने लगा है। कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल व सायंकाल साधना का अभ्यास, प्रातः 6 व सायं 3.30 बजे से सत्संग, समयानुसार सत्संग गोष्ठियां, पूजन व संस्थाध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज का सत्संग 8 को प्रातः 6 बजे से होगा। दहेज रहित विवाह रात्रि 9 बजे से होगा। आज सत्संग का शुभारम्भ बाबूराम यादव व रा. उपदेशक ने सत्संग प्रारंभ करते हुये त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Read More »

हर नुक्कड़ चौराहे पर होली, रंगोली, इठलाई कान्हा की नगरी

मथुरा। कान्हा की नगरी में होली के रंग अनूठे हैं। यह अनूठा पन होली खेलने तक ही सीमित नहीं है। होलिका दहन भी यहां बेहद आकर्षक होता है। फालैन में धधकती होली से पंडा का निकलना सब को आश्चर्यचकित करता रहा है। वहीं दहन के लिए सजाई जाने वाली होलिका भी सबको आकर्षित करती है। होली के कान्हा की नगरी का रूप अलग ही नजर आ रहा था। हर तिराहे चौराहे पर गोद में प्रहदाल को बिठाये होलिका की प्रतिमा थी। जगह जगह सुंदर रंगोलियां नजर आ रही थीं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से इस अवसर के लिए सजाया गया था। रात को ब्रज के मंदिर दूधिया और रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। माना जाता है कि कान्हा की नगर में ही सबसे पहले होली की प्रतिमा का होलिका दहन के दिन स्थापित करने की परंपरा शुरू हुई थी। होली वाली गली का महत्व भी इससे जुड़ा हुआ है।

Read More »

होली पर असावधानियां न दें जिंदगी भर का दर्द

रंगों के त्यौहार होली पर भला कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जो आपसी द्वेषभाव भुलाकर रंग-बिरंगे रंगों में रंग जाना नहीं चाहेगा। लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर, गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं लेकिन होली के दिन प्राकृतिक रंगों के बजाय चटकीले रासायनिक रंगों का बढ़ता उपयोग चिन्ता का सबब बनने लगा है। ज्यादातर रंग अम्लीय अथवा क्षारीय होते हैं, जो व्यावसायिक उद्देश्य से ही तैयार किए जाते हैं और थोड़ी सी मात्रा में पानी में मिलाने पर भी बहुत चटक रंग देते हैं, जिससे होली पर इनका उपयोग अंधाधुंध होता है। ऐसे रंगों का त्वचा पर बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ता है। शुष्क त्वचा वाले लोगों और खासकर महिलाओं व बच्चों की कोमल त्वचा पर तो इन रंगों का सर्वाधिक दुष्प्रभाव पड़ता है। अम्ल तथा क्षार के प्रभाव से त्वचा पर खुजलाहट होने लगती है और कुछ समय बाद छोटे-छोटे सफेद रंग के दाने त्वचा पर उभरने शुरू हो जाते हैं, जिनमें मवाद भरा होता है। यदि तुरंत इसका सही उपचार कर लिया जाए तो ठीक, अन्यथा त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां भी पनप सकती हैं। घटिया क्वालिटी के बाजारू रंगों से एलर्जी, चर्म रोग, जलन, आंखों को नुकसान, सिरदर्द इत्यादि विभिन्न हानियां हो सकती हैं। कई बार होली पर बरती जाने वाली छोटी-छोटी असावधानियां भी जिंदगी भर का दर्द दे जाती हैं।

Read More »

हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकला भगवान शिव का डोला

फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा होली के अवसर पर बांके बिहारी महाराज मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव का भव्य डोला निकाला गया। वही डोले के साथ चल रहे पदाधिकारी सड़क पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
मंगलवार को श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा श्री बांके बिहारी मंदिर से भगवान शिव का डोला धूमधाम से निकाला गया। डोला दूध वाली गली, नीम चौराहा, मौहल्ला दुली, डाकखाना चौराहा, गंज मौहल्ला, सदर बाजार, इमामबाड़ा चौराहा से होगर गली बोहरान होते हुए हुंडवाला बाग होते हुए पेमेश्वर गेट महादेव मंदिर पर पहुंचा। मंदिर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद यह डोला वापस होकर बिहारी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

Read More »

फाल्गुनी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

रायबरेली। दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण ऋषि की तपस्थली गोकना घाट पर दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुरोहितों को दान दिया। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा पूजन, महाआरती, दीपदान एवं होलिका दहन किया गया और रात्रि 02रू00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी और मां गंगा से अपने परिवार के कल्याण की कामना की। इसी के साथ होलिका दहन फाल्गुनी पूर्णिमा स्नान मेला संपन्न हुआ। समिति के सचिव /वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवदी ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम थे।

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए 6 गिरफ्तार

डलमऊ, रायबरेली। थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये 06 अभियुक्तों को 11105/- रूपये नगद व 52 अदद ताश के पत्ते सहित थाना क्षेत्र के कस्बा डलमऊ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना डलमऊ पर सार्वजनिक जुआं अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Read More »

आकर्षण का केंद्र बनी कर्रही रोड की होलिका

कानपुरः अवनीश सिंह। दक्षिण के कर्रही रोड हाईटेंशन में चल रहा होलिका दहन का कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। शहरों के आधुनिकीकरण के चलते परंपराएं विलुप्त होती जा रही है नई पीढ़ी इन परम्पराओं के मूल से दूर होती जा रही है, ऐसे में दक्षिण के जरौली के लोगों ने नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए होलिका दहन के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
होलिका दहन के कार्यक्रम में लकड़ियों के ऊपर होलिका व प्रहलाद की सांकेतिक स्वरूप की प्रतिमाएं लगाई गई है। वैसे तो होलिका दहन की परंपरा बहुत पुरानी है
विभिन्न हिंदू परंपराओं के अनुसार ‘होलिका दहन’ आमतौर पर भारत में होलिका दहन किया जाता है, होलिका की मृत्यु और प्रह्लाद के उद्धार का उत्सव मनाया जाता है। होली से एक रात पहले इस परंपरा को मनाने के लिए उत्तर भारत में लकड़ी की चिताओं को जलाया जाता है। परम्परा की शुरुआत के पीछे की जानकारी में विष्णुपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार दैत्यों के आदिपुरुष कश्यप और उनकी पत्नी दिति के दो पुत्र हुए।

Read More »

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। नारखी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में तमंचे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। पकड़े गए आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने व होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अवैध शस्त्रों के निर्माण करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन व सीओ हरिमोहन के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला रामकुंवर वाले कच्चे रास्ते पर 150 मीटर चलकर खंडहर पुरानी तेजाब फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »