Tuesday, April 30, 2024
Breaking News

महंगाई को लेकर मुख्यालय पर कांग्रेसियों किया प्रदर्शन, नारेबाजी

पुलिस ने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी घरों में किए नजरबंद
फिरोजाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन पर धरने से पहले ही घरों में नेताओं और पदाधिकारियों को नजरबंद करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस का महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन पहले से तय था, जिसे लेकर शुक्रवार सुबह जैसे ही कांग्रेसी जिला मुख्यालय की तरफ निकले आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घरों में ही नजरबंद कर दिया। उनमें से कुछ कांग्रेसी मुख्यालय तक पहुंच गए और धरना प्रदर्शन किया।

Read More »

दस्तक अभियान में मिले टीबी के 54 नए मरीज

फिरोजाबाद। जनपद में 16 से 31 जुलाई तकविशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान चलाया गया था। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर टीबी मरीजों की खोज की थी। इसमें टीबी के संभावित मरीजों की जांच करायी गई। इस पूरे अभियान में 54 टीबी रोगी मिले।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि 16 से 31 जुलाई तक चलाए गए दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों की सेहत परखी गईं और टीबी मरीजों को खोजा गया।

Read More »

आरएम ने रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, लगाई फटकार

फिरोजाबाद।  रोडवेज बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाओ की शिकायत पर आरएम इटावा बीपी अग्रवाल, एआरएम राघवेन्द्र सिंह ने रूटीन निरीक्षण किया। जिसमें अव्यवस्थाएं मिलने पर स्टेशन इंचार्ज को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि सभी बस बस स्टैंड परिसर मेंआयेंगी।उच्चाधिकारियो के निर्देशन में शुक्रवार को आरएम इटावा बीपी अग्रवाल ने एआरएम शिकोहाबाद राघवेन्द्र सिंह के साथ रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। जिसमें गंदगी और पानी की व्यवस्था ठीक न मिलने पर स्टेशन इंचार्ज को कडी हिदायत देते सुधार के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंड परिसर मंे खडी बसो पर साफ सफाई न होने पर ड्राइवर, परिचालक को फटकार लगाई। साथ ही रोडवेज प्रशासन द्वारा अवंटित दुकानो का निरीक्षण किया।

Read More »

सपाईयों ने मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. जनेेेश्वर मिश्र की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. जनेेेश्वर मिश्र की जयन्ती मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर आयोेेेजित कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये शिकाहवाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि जनेश्वर समाजवादी आंदोलन के बडे़ नेता थे। उन्होने पिछडे, दलितो, वंचितों के उत्थान के लिये अपना पूर्ण जीवन समार्पित कर दिया। वह पिछडे एवं दलितो के सच्चे हितेषी थे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, रामसेवक यादव, अनिल यादव, कप्तान सिंह, डा. विजय आर्या, दीपू यादव, शमी कपूर, जगमोहन यादव, हरिओम यादव, सतीश यादव, अंकील, अनार सिंह दिवाकर, राजू यादव, नीरज यादव मौजूद रहे।

Read More »

नगर आयुक्त ने सैलई व रविदास नगर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। नगर आयुक्त द्वारा शुक्रवार को सैलई, रविदास नगर क्षेत्र की लिंक गलियों आदि क्षेत्र का निगम अधिकारियों संग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में मच्छर जनित संक्रामक रोगों से बचाव हेतु सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजलापूर्ति एवं निर्माण आदि कार्यो को ओर अधिक बेहतर तरीके से किये जाने के निर्देश दिये।नगर आयुक्त धनश्याम मीण के द्वारा वार्ड नं. एक सैलई के बुद्व विहार रोड से निरीक्षण प्रारम्भ किया गया। निरीक्षण के दौरान गलियोें की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। क्षेत्र के खाली प्लाटों की सफाई कराने हेतु क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को निर्देश दिये गये। घरों में रखे कूलरों में ग्रेनूअल्स/एन्टीलार्वा का छिड़काव कराया गया। रविदास नगर की कुछ गलियॉ कच्ची एवं नालियॉ टूटी हुई मिलने पर अधिशासी अभियंता (निर्माण) को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।

Read More »

नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अजीत कुमार पुत्र राजू गिरी निवासी ऊंचा गांव, थाना जलेसर एटा को नशीला पदार्थ (स्मैक एवं डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

घनी आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने पर लोगों का विरोध प्रदर्शन

हाथरस। शहर के मौहल्ला विद्यापति नगर नई बस्ती बालापट्टी रोड क्षेत्र में सैयद गौशाला के पास घनी आबादी में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को लगाए जाने के विरोध में क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने टावर लगाये जाने के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और प्रशासन से टावर नहीं लगाए जाने की मांग की गई है।क्षेत्रीय लोगों द्वारा उक्त मोबाइल टावर का विरोध करते हुए कहा गया है कि विद्यापति नगर नई बस्ती सैयद गौशाला के पास घनी आबादी है और इस घनी आबादी में एक व्यक्ति द्वारा लगभग 50 गज में नया मकान बनाया गया है।

Read More »

अलग-अलग जगहों से मादक पदार्थ सहित तीन गिरफ्तार

सासनी। कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान के आदेशानुसार एवं सीओ के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधी धड पकड अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तीन नशा तस्करों केा गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ सत्येन्द्र सिंह राघव के अनुसार वह कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार सिंह तथा एसआई तसब्बुर अली के साथ कस्बा में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें अलग-अलग जगहों से सूचना मिली कि कुछ लोग नशे का करोबार कर युवा पीडी को बर्वाद करने के लिए नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं।

Read More »

शांतिभंग में तीन बंद

सासनी। कोतवाली पुलिस ने आपसी कहासुनी को लेकर झगडा कर रहे तीन लोगों को शांतिभंग के अरोप में पाबंद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान के आदेशानुसार तथा सीओ के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसएचओ सतेन्द्र सिंह मय फोर्स के कस्बा में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अलग-अलग गांव आपसी कहासुनी को लेकर कुछ लोग झगडा कर रहे है।

Read More »

पुलिस ने चोर दबोचा, चोरी की मोटर बरामद

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिससे चोरी की एक ट्यूबवेल की मोटर बरामद हुई है ।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ओमवीर सिंह पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव खिजरपुर थाना सिकंदराराऊ ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा पीड़ित के ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर लेने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक भवानी शंकर शर्मा के सुपुर्द की गई थी। इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने अभियुक्त गौरव यादव पुत्र अजय पाल सिंह निवासी गांव खिजरपुर थाना सिकंदराराऊ को चोरी की मोटर सहित कासगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया।

Read More »