Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महंगाई को लेकर मुख्यालय पर कांग्रेसियों किया प्रदर्शन, नारेबाजी

महंगाई को लेकर मुख्यालय पर कांग्रेसियों किया प्रदर्शन, नारेबाजी

पुलिस ने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी घरों में किए नजरबंद
फिरोजाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन पर धरने से पहले ही घरों में नेताओं और पदाधिकारियों को नजरबंद करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस का महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन पहले से तय था, जिसे लेकर शुक्रवार सुबह जैसे ही कांग्रेसी जिला मुख्यालय की तरफ निकले आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घरों में ही नजरबंद कर दिया। उनमें से कुछ कांग्रेसी मुख्यालय तक पहुंच गए और धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है लेकिन पुलिस ने धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, प्रकाश निधि गर्ग समेत अन्य कांग्रेसियों को घरों में ही नजरबंद कर दिया है। महंगाई को लेकर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसे लेकर सोनिया गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं से महंगाई को लेकर धरना देने का आहृवान किया था। इसी को लेकर कांग्रेसी आज जमा हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार को लेकर भी आवाज बुलंद की। महिला पदाधिकारियों ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। अणानी, अंबानी की गुलाम सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी के भी नारे लगाए। तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में शशि शर्मा, मनोज भटेले, मुकेश गॉड, चंद्रकांत यादव, मनीष द्विवेदी, दाऊद खान, विजय चतुर्वेदी, प्रतिमा पाल, राम शंकर राजोरिया, योगेश दिवाकर, लाला राईन गांधी, गुलाम जीलानी, आमिर अली, योगेश दिवाकर, चॉद कुरैशी अािद कांग्रेस नेता मौजूद रहे।