Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाईयों ने मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती

सपाईयों ने मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. जनेेेश्वर मिश्र की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. जनेेेश्वर मिश्र की जयन्ती मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर आयोेेेजित कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये शिकाहवाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि जनेश्वर समाजवादी आंदोलन के बडे़ नेता थे। उन्होने पिछडे, दलितो, वंचितों के उत्थान के लिये अपना पूर्ण जीवन समार्पित कर दिया। वह पिछडे एवं दलितो के सच्चे हितेषी थे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, रामसेवक यादव, अनिल यादव, कप्तान सिंह, डा. विजय आर्या, दीपू यादव, शमी कपूर, जगमोहन यादव, हरिओम यादव, सतीश यादव, अंकील, अनार सिंह दिवाकर, राजू यादव, नीरज यादव मौजूद रहे।