Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3302)

मुख्य समाचार

बाइक सवार महिला से पचास हजार लूटे

2017.04.03 09 ravijansaamnaपल्सर बाइक पर सवार होकर आये थे दो लुटेरे
काफी दूर तक लोगों व पुलिस ने किया पीछा-नहीं आये हाथ
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र मौहल्ला गाड़ीवान में सायं दो काली पल्सर सवार बदमाश बाइक पर उतरती महिला का पर्स छीनकर भाग गये। काफी पीछा करने के बावजूद वे पुलिस और आसपास के लोगों के हाथ नहीं आये। पर्स में पचास हजार रूपये व बैंक की पासबुक आदि बताये गये हैं, दस हजार खींचातानी में सड़क पर गिर गये थे। मामले से हर कोई हैरत में रह गया। बताते चलें कि मूल रूप से एका के मधीपुर और हाल निवासी जसराना के मौहल्ला गाड़ीवान सरिता पत्नी अनिल प्रकाश के पुत्र ने उनसे बाइक दिलाने की बात कही थी। 

Read More »

बजरंग दल ने फूंका प्रशांत भूषण का पुतला

2017.04.03 08 ravijansaamnaनिकाली अर्थी-मुर्दाबाद के लगाये नारे
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बजरंग दल द्वारा विभाग संयोजक पं. वीनेश शर्मा के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय कान्ता रिसोर्ट से प्रशान्त भूषण की अर्थी निकालकर जूता चप्पलांे से पीटते हुये कोटला चुंगी चैराहे पर लाकर पुतला दहन किया गया। कैम्प कार्यालय पर एकत्रित हुये कार्यकर्ताओं ने प्रशांत भूषण मुर्दाबाद, प्रशांत भूषण को फांसी दो जैसी नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद हुई सभा में पं. वीनेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चित्त व चरित्र पर अंगुली उंठाने वाले प्रशांत भूषण को तत्काल फांसी देने की मांग राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार से की है। 

Read More »

प्रशांत भूषण के वकालत प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग

2017.04.03 07 ravijansaamnaहिन्दू युवा वाहिनी ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिन्दू युवा वाहिनी महानगर अध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें प्रशांत भूषण के वकालत के प्रमाण पत्र को निरस्त करने व ब्रज क्षेत्र मे आने जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी। पदाधिकारियों ने कहा कि वकील प्रशांत भूषण ने श्रीकृष्ण भगवान के प्रति जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इससे देश के सभी हिन्दू धर्म के वर्गो में काफी रोष है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशांत भूषण का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है। जो भगवान कृष्ण के बारे में ऐसा बोल रहा है वह श्रीमद् भगवत गीता को भी नहीं मानता होगा। जिसकी कसम न्याय मंदिर में खिलायी जाती है। साथ ही कहा कि ये मांगे यूपी के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचायी जायें। ज्ञापन देने वालों में भारत सिंह के साथ आकाश पोरवाल, सोनू शर्मा, अभिष्ट पांडे, नमन यादव, मोहित चैहान, हिमांशू विष्ट, राहुल चैहान, ओम तिवारी आदि रहे।

Read More »

मायके आ रही महिला को जहरखुरानी कर लूटा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जसराना से थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव आलमपुर जारखी मायके आ रही एक महिला को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूट लिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया। थाना जसराना क्षेत्र के गांव पट्टी बनवारा निवासी 62 वर्षीय पूरनदेवी पतनी रामसिह अपने मायके थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव आलमपुर जारखी भाई महीपाल द्वारा नेजा चढाने के कार्यक्रम में सामिल होने के लिए आ रही थी। 

Read More »

महिला की संदिग्ध हालत में मौत

मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नसीरपुर क्षेत्र गांव कुतुकपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। महिला के मायका पक्ष ने दहेज हत्या की तहरीर पति व ससुराल के पक्ष के लोगे थाने में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमाटर्म के जिला अस्पताल भिजवाया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव कुतुकपुर निवासी 30 वर्षीय रमा उर्फ बब्ली पत्नी यतेन्द्र कुमार की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। 

Read More »

नगर निगम के सामने खाली प्लाट को लेकर हंगामा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगर निगम के समाने खाली पड़े प्लाट को लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो की बात सुनने के बाद मामले को शान्त कराया गया। पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है। थाना दक्षिण क्षेत्र नगर निगम के सामने एक प्लाट काफी समय से खाली पड़ा है। जिस पर कुछ लोग मुर्गा बिक्री केन्द बना रखा था। 

Read More »

श्रीकृष्ण की जन्मकथा सुन श्रोता हुए आनंदित

2017.04.03 06 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सलावतपुर में विगत 28 मार्च से चल रही श्रीमद भागवत कथा के छटवें दिन पंडित जगतपाल व सहायक कथा वाचक साध्वी राधा रानी यादव ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं उनकी बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए सुदामा चरित्र की कथा सुन उपस्थित भक्त भाव विभोर हो गये। अकबरपुर विकास खंड के सलावतपुर गांव मे 28 मार्च से श्रीमद भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है। भागवत कथा के छटवें दिन पंडित जगतपाल शास्त्री व सायक कथा वाचक साध्वी राधा रानी यादव ने श्रीकृष्ण जन्म लीला की कथा प्रेक्षित प्रताप सिंह राठौर को सुनाते हुए जीवंत का बखान किया कि दुष्ट कंस ने अपनी बहिन देवकी और वासुदेव को अपनी कारागार मे कैद कर लिया और कंस देवकी की होने वाली प्रत्येक संतान की हत्या करने लगा। 

Read More »

तहसील दिवस का आयोजन 06 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन 06 अप्रैल गुरूवार को प्रातः 10 बजे से सासनी में होगा। ज्ञातव्य है कि दिनांक 04.04.2017 मंगलवार को राम नवमी एवं दिनांक 05.04.2017 बुद्धवार को महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुहा जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण दिनांक 06.04.2017 को तहसील दिवस का आयोजन सासनी में होगा। 

Read More »

राष्ट्रीय लोकअदालत का आयोजन 08 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय हाथरस में 08 अप्रैल शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 08 अप्रेल को सम्पूर्ण राष्ट्र, राज्य, जनपद एवं तालुका में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जायेगा। 

Read More »

राही फाउण्डेशन ने मनाया स्थापना दिवस

2017.04.03 05 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजिक संस्था राही फाउण्डेशन ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था ने सामाजिक समरसता समारोह का आयोजन भी किया। समारोह में सासनी नगर एवं देहात में सफाई कर वातावरण को स्वच्छ व स्वस्थ्य रखने वाले 150 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया व कार्यक्रम में सामिल संस्था सदस्य व अतिथियों के साथ सहभोज भी किया। समारोह में मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि बाल्मीकि समाज को लेकर समाज में बहुत सी कुरूतियां फैली हुई है। उन्होने कहा कि लोग बाल्मिक समाज के लोगों के पास से गुजर जाने के बाद अपने आपको गंगा जल से शुद्ध किया करते थे। उन्होने राही फाउण्डेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्था के लोगों ने समरसता समारोह का आयोजन कर भेद भाव मिटाने का काम किया है। 

Read More »