Monday, July 1, 2024
Breaking News

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा

चकिया, चन्दौलीः संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के हर ब्लाक मुख्यालयों से निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चकिया के अध्यक्ष श्रीकांत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पद यात्रा चकिया बाजार होते हुए काली माता जी मंदिर से होते हुए लगभग 3 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई तथा लोगों से यह निवेदन किया गया कि मध्य फरवरी में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय के पांच स्तंभ युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय के संकल्प को लेकर मणिपुर से मुंबई तक निकाली जा रही है, जिस क्रम में यह यात्रा मध्य फरवरी में जनपद चंदौली में प्रवेश कर रही है।

Read More »

राष्ट्र धर्म का ग्रंथ है भारतीय संविधान : राजेन्द्र प्रसाद वर्मा

♦ 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीडब्ल्यूए संस्था के विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने दी संविधान की जानकारी, बोले किसी भी धर्म के अनुयायी हों पर देश का संविधान सर्वाेच्च
♦ लोकहित में योगदान देने वाले चार शख्सियतों को पीडब्ल्यूए द्वारा किया गया सम्मानित
कानपुरः जन सामना डेस्क। भारतीय संविधान की बदौलत विविधता में भी एकता की मिसाल पेश करके दुनिया में भारतीय गणतंत्र की पहचान कायम की है। संविधान हर भारतीय का राष्ट्रिय धर्म ग्रन्थ है जिसका प्रतिदिन पाठ करना चाहिए। भारतीय संविधान हम सबको कानून के धागे में मोती की तरह पिरो कर एक रखता है। यह बात 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था पब्लिक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के समारोह में वक्ताओं ने कहीं। इस दौरा जनहित में योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित किया गया।
कल्यानपुर पुराना शिवली रोड स्थित पब्लिक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पीडब्ल्यूए) के मुख्यालय पर संस्था अध्यक्ष अशोक कटियार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।

Read More »

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने दिया जनता को मोहब्बत का संदेश

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । 75 वें गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वज फहराने के साथ ही भारत जोड़ो ने यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में पूरे शहर में रथ यात्रा के साथ कांग्रेसियों ने भ्रमण किया और लोगों को भाजपा के प्रति आगाह किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता महेश पाठक ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है और उसे वह किसी तरह से रोकना चाहती है परंतु अब कांग्रेस भाजपा को सत्ता से हटाकर ही दम लेगी। मुख्य अतिथि पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा की दो मुखी चाल को आम जनता पहचान चुकी है वह धर्म के नाम पर वोट नहीं देगी और इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी।

Read More »

बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मोहा मन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिक्षण संस्थानों में 75 वें गणतंत्र दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां। बच्चों की प्रस्तुतियां देख दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गए।
शुक्रवार को एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में ध्वज फहराकर विद्यालय के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व एवं भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से बताया। सीनियर एंव जूनियर वर्ग के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। कार्यक्रम में श्वेता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, रेनु गुप्ता, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ाया।

Read More »

नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने जलकल विभाग का किया औचक निरीक्षण

मथुरा: जन सामना संवाददाता। नगर निगम मथुरा वृंदावन के जलकल विभाग के स्टोर का शनिवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। पेयजल पाइप लाईन मरम्मत एवं सीवर लाईन मरम्मत के लिए प्रयोग किए जाने वाले समान की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कार्य में सॉकेट एल्बो, पाइप आदि एवं सीवर लाइन में प्रयोग किए जाने वाले सामान की जानकारी मौके पर उपस्थित महाप्रबंधक जल ए के राजपूत से ली। इस दौरान नगर आयुक्त ने समान क्रय से संबंधित पत्रावलियों का भी अवलोकन किया एवं समस्त सामान के गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को पाइप लाइन मरम्मत एवं सीवर लाइन लीकेज मरम्मत के लिए केवल उच्च गुणवत्ता युक्त सामान का ही प्रयोग करने के साथ ही जलकल विभाग के कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए समस्त कार्यों को मानक अनुरूप एवं गुणवत्ता युक्त पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

Read More »

धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ जनपद में मनाया गया 75 वॉ गणतंत्र दिवस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सुहागनगरी में 75 वॉ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर अधिकारियो और कर्मचारियों ने देश की अखंडता और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। वहीं पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दिया।
शुक्रवार को गणतंत्र. दिवस के अवसर जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कलैक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वज फहराया। इस अवसर पर भारतीय गणतंत्र के संकल्प की सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि हमारे देशभक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवनभर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल की है, वह अमूल्य है और उसकी रक्षा का अग्रैत्तर दायित्व हमारे और नयी पीढी के ऊपर है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा कविता पाठ किए जाने पर उन्हें प्रोत्साहित व पुरुस्कृत किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पर आए गरीबों, असहाय, निर्धनों को कम्बल वितरित किए गए।

Read More »

युवक ने पिटाई का बदला लेने के लिए कर दी बच्ची की हत्या

मथुरा: जन सामना संवाददाता। थाना मांट व एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन साल की बच्ची की हत्या किए जाने का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 25 जनवरी को ग्राम बिलन्दपुर में तीन वर्षीय बालिका की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। अभियुक्त अरुण पुत्र बबलू निवासी बिलन्दपुर थाना मांट जनपद मथुरा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक थाना मांट प्रदीप कुमार के मुताबिक 25 जनवरी को हाकिम सिंह पुत्र होरीलाल निवासी बिलन्दपुर थाना मांट द्वारा अपनी तीन वर्षीय पुत्री की गला काट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना मांट पर तहरीरी दी थी। पीडित पिता का पुत्र घटना के समय बीमार था उसको उपचार के लिए ले जाने के लिये पत्नी उसके भाई बबलू के बेटे अरुण के साथ दवा लेने के लिये घर से जाने लगे तभी मृतिका रोने लगी तो अभियुक्त अरुण पुत्र बबलू निवासी बिलन्दपुर थाना मांट ने मृतक बच्ची की मां से कहा कि आप चलो में बच्ची को दुकान से टॉफी दिलाकर और कमरे में सुलाकर आता हूं।

Read More »

विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। ससुरालीजनों से चल रहे मुकदमे के बाद मायके में आकर रह रही विवाहिता ने नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला भागकर आई थी और उसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोंरों की मदद से महिला की तलाश कर रही है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला बिलोटिया निवासी 25 वर्षीय करिश्मा पुत्री अशोक कुमार जाटव की शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु पुत्र प्रेम सिंह गांव नगला शीतला थाना मुरसान जिला हाथरस के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उनकी कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि वह मायके में आ गई और ससुरालीजनों से कोर्ट में मुकदमा शुरू हो गया।

Read More »

भाजयुमों ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से निकाली गई। यात्रा का शुभारम्भ अध्यक्ष महानगर राकेश शंखवार व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारम्भ हुई, जो कि आसाबाद चौराहे, रेलवे लाइन, परमेश्वर गेट, चंद्रवार गेट, घंटाघर, सदर बाजार, सेंटर चौराहे, विवेकानंद चौक, सुभाष चौराहे से होते हुए अटल पार्क पर पहुंचकर समापन हुई। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा यह यात्रा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में निकाली गई है। यात्रा के माध्यम से हम सभी भारतीय वासियों को एकता का संदेश देना चाहते हैं। मां भारती की सेवा कर देश को सोने की चिड़िया बनाने का संकल्प लेते हैं।

Read More »

10 दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव का पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पीडी जैन कॉलेज के मैदान पर 10 दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव शुरु होगा। प्रत्येक दिन स्थानीय और बाहर से आने वाले कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। इससे पूर्व डीएम और एसएसपी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कार्यक्रम का समापन पांच फरवरी को मालिनी अवस्थी के सिया के राम कार्यक्रम के साथ होगा।
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जिले का स्थापना दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। जो 27 जनवरी से शुरू होकर पांच फरवरी तक चलेगा। जिसके पहले दिन सोशल मीडिया स्टार साधौ बैंड के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Read More »