Friday, July 5, 2024
Breaking News

मतदान के प्रति किया छात्र छात्राओं को किया जागरूक

मथुराः जन सामना ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत स्वीप इएलसी का सक्रिय प्रदर्शन कार्यक्रम श्री जी बाबा एजूकेशनल ग्रुप में आयोजित हुआ। इस अवसर पर 18 वर्ष के आयु को प्राप्त छात्र छात्राओं को फार्म 6 उपलब्ध कराते हुए मतदाता बनने और मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश यादव, जिला मास्टर ट्रेनर ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। डा. मनीष दयाल, डीएलएमटी स्वीप मीडिया प्रभारी ने भारत निर्वाचन आयोग के फ्लैगशिप कार्यक्रम स्वीप और मतदाता साक्षरता क्लब के कार्य के विषय में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराया। डॉ. दीनदयाल ने एसएलएमटी ने ईवीएम और वीवीपीएटी के बारे में जानकारी प्रदान करी। श्री जी बाबा संस्थान के छात्र छात्राओं ने बृज भाषा में लिखित मतदाता जागरूकता आधारित बहुत सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। राजकीय महाविद्यालय मांट की टीम ने बहुत सुंदर नुक्कड नाटक की जागरूकता पर प्रस्तुति दी। छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया पर अपने विचार रखे। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण, छूटे हुए एवं नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने, मतदान प्रतिशत में वृद्धि, महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में वृद्धि, चुनाव पाठशाला, मतदाता जागरूकता आदि विषयों पर युवाओं को जागरूक किया गया।

Read More »

हर वर्ग के लिए चलाई जन कल्याणकारी योजनाएः श्रीकांत शर्मा

मथुराः जन सामना ब्यूरो। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा देश भर में शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा वृंदावन पहुंची। जहां भाजपा नेताओं ने जनता से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद साधा। आम चुनाव से पहले केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी जनता के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के वृंदावन पहुंचने पर रंगजी मंदिर के समीप जन संवाद कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर तबके के विकास को सर्वाेपरि रखते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।पिछले साढ़े नौ साल में करोड़ों लोगों को इसका सीधा लाभ मिला है। जो सरकार की पारदर्शिता और बेहतर सोच के कारण संभव हो सका है।उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की लाभकारी योजनाएं बहुआयामी है। प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहे हैं। नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि सरकार की आयुष्मान योजना, मुफ्त राशन योजना,सिलेंडर योजना का लाभ गरीब परिवारों को पूरी तरह मिल रहा है। यह देश के इतिहास में पहली बार संभव हो सका है। इससे पहले सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मंद के बजाय भ्रष्टाचारी उठाते थे।

Read More »

अधिकारों को जानेंगी तो बेटियां बनेगी बहादुर, स्वावलंबी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत आज ग्राम सराय सलवान, लीला देवी इंटर कॉलेज मगना, ग्राम नेरा, ग्राम झरौठा, में गुरुवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ महावन आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, व नारी गरिमा के बारे में जागरूक और महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही। योजनाओं की जानकारी दी पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी व बाल श्रम के संबंध में जागरूक किया। सीओ महावन ने उम्मीद जताई इस अभियान में बेटियां जागृत होकर बहादुर बनेंगी। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने व महिलाओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें यातायात जागरूकता के साथ सामाजिक जागरूकता साइबर अपराधों, शिक्षा व महिला संबंधी मामलों को लेकर चर्चा की जा रही है । उन्होंने कहा के महिलाएं और बालिकाओं के खुद सक्षम और जागरूक होने का समय आ गया है । खुद के लाभ और दूसरों को परेशान करने की नियत नहीं रखनी चाहिए। ऐसा नहीं की आप किसी के साथ गलत करें तो आपके साथ ऐसा नहीं होगा निश्चित होगा इस बात से डरना चाहिए।

Read More »

ठंड में खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति सोता हुआ न मिले: मुख्य सचिव

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई, जिसमें कृषि, राजस्व तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आदि विभागों की समीक्षा की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश सरकार के कार्मिकों का माह दिसम्बर, 2023 का देय वेतन का भुगतान मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही किया जाये। इसके अलावा 01 जनवरी, 2024 से सर्विस बुक को ई-सर्विस बुक में परिवर्तित करते हुए समस्त प्रकार के सेवा सम्बन्धी कार्यों का निस्तारण पोर्टल के माध्यम से कराया जाये और वर्ष 2023-24 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से अंकित की जाये। इसलिये सभी सेवारत कार्मिकों का विवरण वरीयता पर मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करा दिया जाये। समस्त कार्मिकों का पोर्टल पर उपलब्ध विवरण त्रुटिरहित होना चाहिये।
उन्होंने सभी जनपदों में शीत लहर से बचाव के लिये आम जनमानस हेतु पर्याप्त मात्रा में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव, रैन बसेरा व कम्बल वितरण आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाये कि ठंड में खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति सोता हुआ न मिले। सार्वजनिक स्थानों पर जो भी व्यक्ति खुले में सोते हुये मिले, उसे रैन बसेरा में भेजा जाये। रैन बसेरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त मात्रा में बिस्तर एवं कम्बल की व्यवस्था होनी चाहिये। जनपदों में स्वयंसेवी संस्थाओं व सीएसआर फण्ड आदि से निर्मित किये गये प्राइवेट रैन बसेरों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर वहां आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें।
बैठक में बताया गया कि जनपदों द्वारा अब तक 3,30,794 कम्बलों का क्रय किया जा चुका है। प्रदेश के 50 जनपदों द्वारा कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। शेष 22 जनपदों द्वारा कंबल वितरण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा।

Read More »

मीडिया ही जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाता हैः लक्ष्मी नारायण चौधरी

मथुराः जन सामना ब्यूरो। भारतीय प्रेस परिषद द्वारा अधिसूचित, पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस-एन-मीडियामैन (आईएपीएम) के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित एक गेस्ट हाउस में ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया ही है जो जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाता है और जनमानस की आवाज को बुलंद करता है। मीडिया को जहां जनहितकारी समस्याओं को उठाना चाहिए वहीं निष्पक्ष बात कहनी और लिखनी चाहिए। राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका है ।
सम्मेलन में उ.प्र. के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरजीत सिंह डंग, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य गुरिंदर सिंह, जय शंकर गुप्त व श्याम सिंह पंवार, विधायक राजेश चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, अ. भा. समाचार पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश चन्द शुक्ल, भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न, जिलाधिकारी शेलेंद्र सिंह, एसएसपी शैलेश पाण्डेय, निदेशक मीडिया दिवाकर खरे ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Read More »

वाराणसी एवं प्रयागराज रोप-वे के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वाराणसी एवं प्रयागराज में रोप-वे के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि देश में पहला अर्बन रोपवे वाराणसी (वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक) में बन रहा है। यह प्रदेश के लिये गौरव की विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में प्रगति लाने और आगामी मार्च, 2024 तक समस्त कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वाराणसी रेलवे स्टेशन और रोपवे स्टेशन दोनों की कनेक्टिविटी होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। इसी प्रकार प्रयागराज (शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक) में रोप-वे परियोजना की एनओसी, बिडिंग आदि समस्त औपचारिकताओं को तेजी से पूरा कराकर परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया जाये। किसी भी प्रकार समस्याएं आने पर उसका त्वरित निस्तारण कराया जाए।

Read More »

जनपद में वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने, सुधरवाने को आए 59879 नये आवेदन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने रोल प्रेक्षक के रूप में अर्हता एक जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के सम्बंध में जनपद की द्वितीय समीक्षा बैठक ली। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने से संबंधित अब तक फॉर्म 6 में 59879 आवेदन आये हैं जिसमें 53233 स्वीकृत हो चुके हैं। फॉर्म 7 में 22582 प्राप्त हुए हैं जिसमें 18725 स्वीकृत हो चुके हैं। फॉर्म 8 में कुल 6572 आवेदन आये हैं, जिसमें 4589 स्वीकृत हो चुके हैं। मंडलायुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही फॉर्म निरस्त किये जायें। उन्होंने फॉर्म 6 के समस्त 40 वर्ष से अधिक आए आवेदनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉर्म को स्वीकार करने तथा रिजेक्ट करने पर आवेदक के पास मैसेज जाने के संबंध में जानकारी ली।

Read More »

गांव-गांव सरकारी योजनाओं का किया जा रहा बखान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। यात्रा के तहत 19 दिसंबर को वैन द्वारा मांट तहसील की तीन ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम हुए इनमें एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम जावरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पहुंची, जहां वैन का स्वागत पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के कौने कौने में पहुंच रही है।

Read More »

नगर निगम के टैक्स वसूली के लिए टीमें लगा रहीं कैंप

मथुरा। नगर निगम की ओर से टैक्स वसूली के लिए जगह जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में अपनी समस्या के समाधान के लिए लोगों की भीड उमड रही है। अधिकांश लोगों की शिकायत अधिक टैक्स भेजने की है। वह टैक्स को तर्कसंगत बनाने की मांग कर रहे हैं। मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की सहुलियत को मद्देनजर रखते हुए महानगर के अलग अलग क्षेत्रों में टैक्स वसूली कैंप लगाये जा रहे है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशानुसार लगाये जा रहे इन कैम्पों में गृहकर, जलकर, सीवर कर से संबंधित लोगों की समस्याओं का निवारण करते हुए टैक्स जमा किया जा रहा है। निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों रुपये राजस्व प्रतिदिन जमा करा रहे हैं। शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बृज गंगा सोसायटी में निगम के कर अधीक्षक बृजकुमार के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। जिसमें सदर, चन्दनवन, गाफ रोड़ नटवर नगर, बुद्धविहार कॉलौनी आदि दर्जनों क्षेत्रों के सैकडों लोगों ने टैक्स जमा कर मौके पर ही रसीद कटवाई।

Read More »

हाइटेंशन लाइन से लोहे का पाइप छूने से युवक की मौत

मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किशनपुर में हाइटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हादसा हुआ। गांव में घर के पास से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्टेज के नंगे तार से लोहे का पाइप छू जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। महावन थानाध्यक्ष आशा चौधरी ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पंचायत नामा भर शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। सूचना पर विद्युत विभाग लक्ष्मी नगर के उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार को स्थानीय निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि नैहना उर्फ यतेंद्र कुमार पुत्र रोशन लाल उम्र करीब 35 वर्ष अपने निर्माणाधीन घर पर काम करते हुए चाली लगाने के लिए लोहे का पाइप लेकर आया और तभी घर के पास से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन के नंगे तार से पाइप छू गया।

Read More »