Monday, April 29, 2024
Breaking News

भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से विश्वदीप सिंह पर लगाया दांव

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया की तिथि समाप्त होने से तीन दिन पहले भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने क्षत्रिय समाज के विश्वदीप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वर्ष 2019 में भी भाजपा ने क्षत्रिय समाज के डॉक्टर चंद्रसेन जादौन को प्रत्याशी बनाया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद अक्षय यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तो बीएसपी ने सत्येंद्र जैन सोली को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने सोमवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। मैनपुरी के बाद फिरोजाबाद सीट से भी भाजपा ने क्षत्रिय प्रत्याशी पर दांव लगाया है। भाजपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी विश्वदीप सिंह शहर के ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज, अमरदीप कॉलेज के मालिक हैं। वह पूर्व में बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गतिविधियां बनी रहती हैं। फिरोजाबाद से जिन लोगों को टिकट मिलने की चर्चाएं हो रही थी। वह सभी धरी रह गईं। विश्वदीप सिंह के पिता ब्रजराज सिंह फिरोजाबाद के पहले सांसद थे।

Read More »

जयंतिया समुदाय का जन – जीवन

जयंतिया हिल्स का भौगोलिक स्वरूप पर्वतराज हिमालय से जुड़ा हुआ है। राजनीतिक रूप से यह मेघालय राज्य का एक जिला है जो जुलाई 2012 से ईस्ट जयंतिया हिल्स और वेस्ट जयंतिया हिल्स नामक दो जिलों से नामित है। प्राकृतिक रूप से यह उपोष्णकटिबंधीय वनों से आच्छादित है। मेगालिथिक (मोनोलिथ) पत्थरों का संग्रह अतीतकालीन समन्वय का वर्तमान साक्ष्य एवं माँ दुर्गा का नार्तियांग में अवस्थित मंदिर तथा जयंतियापुर की कहानी में जयंतिया हिल्स का समग्र परिचय विद्यमान है। सांस्कृतिक प्रयोगशाला की संज्ञा से सुशोभित पूर्वोत्तर भारत सात राज्यों का समूह है जिसमें से एक राज्य अ-सम असम की गोद में बांग्लादेश का पड़ोसी बनकर मेघालय अवस्थित है। मेघों का आलय, मेघालय अति प्राचीन क्षेत्र है जो 1972 से पहले असम का स्वायत्त क्षेत्र और उससे भी पहले अभिन्न भाग हुआ करता था। वर्तमान में इसकी राजधानी शिलॉंग (प्राचीन नाम शिवलिंग) है। मेघालय में प्रमुख तीन पहाड़िया हैं यथा, खासी हिल्स, गारो हिल्स और जयंतिया हिल्स (पूर्वी एवं पश्चिमी)। पूर्व जयंतिया हिल्स का जिला मुख्यालय ख्लेहरिहट और पश्चिम जयंतिया हिल्स का जिला मुख्यालय जोवाई है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार, पूर्व जयंतिया हिल्स की जनसंख्या 1,22,939 तथा क्षेत्रफल 2040 वर्ग किलोमीटर है। पश्चिम जयंतिया हिल्स अपेक्षाकृत बड़ा है। इसकी कुल जनसंख्या 2,72,185 तथा क्षेत्रफल 3819 वर्ग किलोमीटर है। एक प्रबल मान्यता के अनुसार यहाँ के लोग इंडो-मंगोलॉयड जाति के हैं। इनकी भाषा मोन-खमेर से संबंधित एक पृथक ऑस्ट्रिक भाषा है। इनके सामाजिक उत्पत्ति के बारे में एक स्वदेशी सिद्धांत भी है जिसके अनुसार ये एक सामान्य जाति के थे जो उत्तरी भारत, बर्मा, भारत-चीन और कालान्तर में दक्षिण चीन के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिए थे।

Read More »

मतदाताओं से मतदान की अपील, पहले मतदान फिर जलपान

हाथरस। राज्य कर विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता जागरूकता हेतु वाणिज्य कर कार्यालय से आगरा रोड पर डीआरबी कॉलेज तिराहा पार्क तक पदयात्रा कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने हेतु रैली निकाली गई तथा चौराहे पर एकत्र लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर पीके गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के समस्त अधिकारी, स्टाफ, अधिवक्तागण तथा व्यापारीगण रैली में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर पीके गुप्ता तथा अकाउंटेंट मनोज कुमार अग्रवाल, सुरेशचंद अग्रवाल बर्तन वाले, विनोद कुमार एडवोकेट आदि ने अपील करते हुए अधिक से अधिक मतदान में भाग लेकर निष्पक्ष रूप से वोट करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि मतदान एक बहुत बड़ा दान है, जिसमें कुछ भी नहीं लगता, लेकिन हमारे देश का भविष्य को बनाने में अहम भूमिका रखता है।

Read More »

बाहरी प्रत्याशी समझ ही नहीं पाए मथुरा की जरूरतेंः सुरेश सिंह

मथुरा। बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह ने कहा कि जनपद में 65 प्रतिशत प्राथमिक स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र मानव संसाधन की बेहद कमी से जूझ रहा है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। विकास की हालत यह है कि जिले में चार लाख परिवार हर महीने सरकारी राशन का इंतजार करते हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। हर क्षेत्र में निराशा का माहौल है। यह निराशा लगातार गहरा रही है और माहौल बिगड रहा है। देश और प्रदेश की सत्ता में बैठी संस्कारी पार्टी ने हालात यह बना दिये हैं कि हर महीने करीब 100 करोड़ की शराब मथुरा जनपद में लोग पी जाते हैं। जिससे सरकार को करीब 65 करोड़ का राजस्व मिलता है। शराब की कमाई और जनता के शोषण से धन काम कर हाइवे बनवा रहे हैं और फिर टोल टैक्स से वसूली कर रहे हैं। इन हाईवे पर जितने का ईंधन नहीं फुंकता उससे ज्यादा का टोल लग जाता है। यह हाईवे गरीब जनता के चलने के लिए नहीं है, जबकि कहने वाले कह रहे हैं कि विकास हो रहा है। जहां कभी दूध दही की प्रचुरता रहती थी वहां अब लोग शराब के नशे में डूबे हैं। तनाव में झगड़े हो रहे हैं और परिवार बिखर रहे हैं।

Read More »

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने राया में की जनसभा

मथुराः जन सामना संवाददाता। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने राया में चुनावी सभा को संबोधित कर पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि गिना कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राया को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास निर्माण कराया जा रहा है। इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि मोदी योगी की जोड़ी ने देश और प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। निरंतर सड़को के जाल विछाये जा रहे हैं। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल चौधरी, अपना दल के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने मंच से हेमा मालिनी के पक्ष में मतदान की अपील की।

Read More »

विवाहिता के पति ने ही दिया था घटना को अंजाम, पूछताछ में उगले राज

चंदौली। जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में रेनू पाल 24 वर्ष नामक एक युवती का शव पिछले दिनों खेत में पाए जाने से सनसनी फैल गई थी। मृत युवती के पिता हीरालाल पाल ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया था कि मेरी पुत्री रेनू पाल का विवाह ग्राम उकनी थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के ज्ञानेंद्र पाल पुत्र बिहारी पाल के साथ हुआ था। 12 अप्रैल को वह अपने ससुराल से विदा होकर घर रसिया आई थी। 14 जून की रात में समय 7ः30 बजे वह अपने फोन से बात करते हुए मकान के बगल के खेत में शौच करने गई थी, काफी देर तक ना आने के कारण खोजबीन करने पर पुत्री रेनू पाल को मृत अवस्था में बगल के खेत में पाया गया। उसका मोबाइल उसके बगल में ही था तथा उसके गले पर चारों तरफ निशान थे। उपरोक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 33/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर जांच शुरू की।

Read More »

संकल्प पत्र में समाज के 4 स्तंभों के उत्थान पर दिया गया है बलः जे.पी. एस. राठौर

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। सोमवार को शहर स्थित होटल प्लीजेंटविव निकट मानिका सिनेमा रायबरेली में संकल्प पत्र मोदी की गारंटी 2024 का उद्घोष प्रेस वार्ता के माध्यम से ज़िला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी की अध्यक्षता में सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जे.पी. एस. राठौर ने किया। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि बीजेपी का यह घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस है, जिसमें समाज के 4 स्तंभों – महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है। इसके लिए आम लोगों से भी सुझाव भी मांगे गए थे। मंत्री ने बताया कि जिसमें 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे, घोषणापत्र में बीजेपी ने कई ऐलान किए हैं, जिनमें अगले 5 साल के लिए मुफ्त राशन की गारंटी। ज़ीरो बिजली का बिल- मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे। हमने एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है। अब हम तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। हम औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।

Read More »

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों और पीठासीन अधिकारियों को सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया

रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने फिरोज गांधी कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त कर ले, जिससे मतदान वाले दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों की भी प्रथम प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। दो पालियों में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में कुल 1600 पीठासीन कार्मिकों को सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से कुल 32 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। प्रथम पाली में 14 और द्वितीय पाली में 18 अनुपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों को उनके कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से निर्देशित किया है कि वह 16 अप्रैल को उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

Read More »

मतदाता जागरुकता जन जागरण रैली का किया आयोजन

सलोन, रायबरेली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन में मतदाता जागरुकता जन जागरण रैली का आयोजन सेवानिवृत्ति शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान की अध्यक्षता मे जैसा संपन्न हुआ। रैली विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रतिभाग कर आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दोहराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर साधना शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम सब मिलकर अपने बूथों पर शत-प्रतिशत मतदान कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। हरनाम सिंह बघेल महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षु शिक्षको ने कहा कि हम अपने मत का प्रथम बार प्रयोग कर अपने राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Read More »

मेहंदी वाला घर की अभिनेत्री श्रुति आनंद कहती हैं, “मौली फिलहाल प्यार और कर्तव्य के बीच एक चौराहे पर खड़ी है”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के पारिवारिक ड्रामा, ‘मेहंदी वाला घर’ ने अग्रवाल परिवार में पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। मौजूदा कहानी में, जानकी माँ (विभा छिब्बर) इस बात पर ज़ोर देती है कि मौली (श्रुति आनंद) को मानस (अयाज़ अहमद) को चीजें सुधारने के लिए एक और मौका देना चाहिए। इस प्रक्रिया में, मानस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करता है और परिवार के सामने झूठे आरोप लगाकर मौली को बदनाम करता है। गलत को सही करने के इरादे से, जानकी माँ मौली को यह चेतावनी देती है कि अगर वह मानस को माफ करने के लिए राज़ी नहीं हुई, तो जानकी भी मनोज को माफ नहीं करेगी। चिंतित मौली परिवार की सुरक्षा के लिए मानस के असली इरादों का पता लगाने की कसम खाती है।

Read More »