Wednesday, May 15, 2024
Breaking News

वोट बनवाने में मदद करें सपाई

टूंडला, जन सामना संवाददाता। शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक कच्चा टूंडला पर हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। नगर अध्यक्ष ललित जैन ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार में जितने विकास हुए हैं। उतने विकास अभी तक किसी भी सरकार में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिन लोगों के वोटर कार्ड नहीं बने हैं। उनके फार्म भरवाकर उनके नाम वोटिंग लिस्ट में शामिल कराएं। मीडिया प्रभारी अनुराग मेवाती ने केन्द्र सरकार को धोखेबाज और जनता को परेशान करने वाला बताया। नगर सचिव दामोदर सिंह माहौर ने कहा कि सपा सरकार में ही आम आदमी सुरक्षित रह सकता है। बैठक में अशोक यादव, चन्द्रवीर सिंह, बीरेश यादव, विमल माहौर, वसीम, अनिल माहौर, संजीव सिंह, अजब सिंह, शंकर लाल दिवाकर, चंदन मेवाती, सूरज चैहान, सागर मेवाती, हरिओम वाल्मीकि, सोनू मेवाती, नितिन जैन, विकास सारस्वत आदि मौजूद रहे।

Read More »

ढाई हजार के लिए ढाई घंटे तक दौड़ाया ट्रक चालक

शहर में प्रवेश करने से पहले ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोके ट्रक
नगदी न होने पर लगवाए एटीएम के चक्कर, पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वेप कराकर लिए रूपए
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नोट बंदी के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने वसूली का दूसरा रास्ता खोज निकाला है। एक ट्रक चालक को टैªफिक पुलिस कर्मियों ने ढाई हजार रूपए के लिए ढाई घंटे तक दौडाया। एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर ले गए फिर भी रूपए नहीं मिले। अंत में एक पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वेप कराकर रूपए वसूल किए गए। शनिवार सुबह तडके हैदराबाद से नोएडा उत्तर प्रदेश पावर ग्रिड का ट्रांसफार्मर लेकर जा रहे ट्रक संख्या एचआर 55 वी 8875 को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने आसफाबाद पर रोक लिया। ट्रक को वसीर अहमद पुत्र सहीद अहमद निवासी मक्कीनमा गोंडा चला रहा था जबकि ललित यादव पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी वाल रोड थाना चरकी दादरी जिला भिवाडी हरियाणा सुपरवाइजर भी बैठे हुए थे। ललित ने रूपए न होने की बात कहते हुए चेक या खाते में पैसा ट्रांसफर किए जाने की बात कही लेकिन पुलिसकर्मी नगद धनराशि लेने पर अडे रहे। इतना ही नहीं हद को तब हो गई जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ललित को अपनी बाइक पर बिठाकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर घुमाता रहा लेकिन फिर भी रूपए नहीं निकल सके। ढाई हजार ले जाते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी ललित को एक पेट्रोल पंप पर ले गए। जहां स्वेप मशीन से ढाई हजार लेकर ललित को छोड दिया गया। ललित जब एक होटल पर चाय पीने के लिए रूके तब उन्होंने होटल संचालक को घटना की जानकारी दी।

Read More »

विवेक एवं नीतेश का हुआ जोरदार स्वागत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामोद्योग वस्तु आपूर्ति विपणन संघ के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और निदेशक नीतेश अग्रवाल जैन के जिले आगमन पर स्वागत किया गया। विवेक अग्रवाल व नीतेश अग्रवाल का आसफाबाद चैराहा, जाटवपुरी चैराहा, नगलाबरी, एवं सुभाष तिराहें पर समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। गांधी पार्क स्थित डा. लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सपा शासन का ध्यान ग्रामीण विकास पर है। इस दौरान रामू गुप्ता, विक्रम शिवहरे, दीपक झा, राजू गुप्ता, मनीष जैन, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनीष जैन, सुधीर श्रोत्रिय, सतेन्द्र जैन आदि रहे। सिरसागंज में काफिले का मुख्य चैराहे पर व्यापार सभा के निमिशा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा, मुकेश गुप्ता, मानस गुप्ता, अर्पित जैन, अंकित गुप्ता, मधुकर वर्मा व ऋषभ गुप्ता ने स्वागत किया।

Read More »

खंरजा निर्माण को लेकर चले लाठी डंडे, पांच घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत गली खरंजा निर्माण को लेकर दो पक्ष शनिवार को आमने सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 5 लोग घायल भी हो गये। जिन्हे जिला अस्पताल लाया गया है। मटसेना निवासी अमर सिंह पुत्र साधू सिंह का शनिवार को गली खरंजा निर्माण को लेकर गांव के ही जयपाल पुत्र जयदान सिंह से विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड लिया तो गाली गलौज के साथ दोनों ही पक्षों के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये और मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष अमर सिंह, गुड्डू, जयपाल, राधे श्याम, रंजीत आदि घायल हो गये। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही कर रही है।

Read More »

जलकल कर्मियों ने छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

एटीएम पर पैसा निकालने को लेकर हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एटीएम से पैसा निकालने को लेकर हुये विवाद में जलकल कर्मियों ने तीन छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। घायल छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराते हुये मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना दक्षिण के मौहल्ला पुरूषोत्तम नगर निवासी विश्वनाथ आजाद पुत्र दिनेश चन्द्र उसका भाई अर्जुन और नीलेश पुत्र ओमप्रकाश आजाद थाना उत्तर क्षेत्र के अन्तर्गत एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रूपये निकालने गये थे। एटीएम जलकल संस्थान के पास मौजूद है इसलिये इस एटीएम पर जलकल संस्थान के कुछ कर्मचारी भी लाइन में लगे थे। पैसे निकालने को लेकर छात्रों का जलकल संस्थान के इन कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि जलकल संस्थान कर्मचारियों ने छात्रों को पकड़ पहले तो उनकी जमकर धुनाई की। किसी तरह जान बचाकर भागने की कोसिस कर रहे छात्रों को इन कर्मियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गये। घटना से हड़कम्प मच गया। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तव तक हमलावर भाग गये। पुलिस ने घायल छात्रों का मेडीकल परीक्षण कराया है। पीडित छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

कार के रौंदने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र टोल टैक्स के समीप कार के रौंदने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।
थाना टूण्डला के गांव गढी भूपाल निवासी महीपाल पुत्र नवाब सिंह बाइक पर सवार होकर टूण्डला से गांव लौट रहा था तभी टूण्डला टोल टैक्स के समीप तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार को बाइक को रौंद दिया। जिससे महीपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है। वही अन्य हादसों में विश्नू पुत्र अरविन्द्रपाल निवासी नारखी भी घायल हो गया। घायल जिला अस्पताल के गेट पर पडा था जिसे कुछ लोगों ने उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। युवक अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर आये बहिनोई धर्मेंदपाल ने उसकी पहचान अपने साले विश्नू के रूप में की है।

Read More »

करंट लगने से किशोर की मौत, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मटसेना के गांव लेखराजपुर में खेत में पानी लगाते समय विधुत करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी। गुस्साये ग्रामीणों ने विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये मटसेना फीडर पहुंचकर जाम लगा दिया और हंगामा काटा। सूचना पर राजनैतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। थाना मटसेना के गांव लेखराजपुर में 17 वर्षीय पंकज उर्फ रामू पुत्र जनवेद सिंह खेत पर पानी लगाने गया था तभी विधुत पोल से लटके तार से वह टकरा गया। जिसके कारण झुलसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से हडकम्प मच गया। गुस्साये ग्रामीण व परिजन एकत्रित हो गये। परिजनों ने शव को रखकर मटसेना फीडर पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों को आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी लेकिन गुस्साये ग्रामीणों ने जाम नही खोला। इसके बाद सपा और भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण जिला प्रशासन को बुलाने के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर रविन्द्र मादण्ड मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तार झूल रहे है लेकिन विधुत विभाग इन्हे ठीक नही कर रहा है। पंकज की मौत विधुत विभाग की लापरवाही के चलते हुई है।

Read More »

125 वे जन्म दिवस पर दादा को किया याद

मूर्ति पर माल्यार्पण कर जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मूर्धन्य साहित्यकार एवं पत्रकार शिरोमणि पद्मभूषण स्व0 पं0 बनारसीदास चतुर्वेदी का 125 वाॅ जन्म दिवस माथुर चतुर्वेदी क्लव व उपजा प्रेस क्लव के लोगो द्वारा दादा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया गया। शनिवार की सुबह नौ बजे माथुर चतुर्वेदी क्लव के लोग उपजा प्रेस क्लव के लोगो एक साथ मिलकर नगर के बीचो-बीच बनी दादा प0 बनारसीदास चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पहुकर एकत्रित हुए। जहां सभी लोगो द्वारा एक साथ मिलकर दादा जी का याद करते हुए उनके 125 वे जन्म दिवस पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शहर के माने उत्तर प्रदेश रत्न बालकिशन गुप्ता, अध्यक्ष दिलीप चतुर्वेदी, अर्जूनसिंह चतुर्वेदी, रंजन, कांग्रेस नेता अभिनभ चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, गुलाम जिलानी, हरीश चतुर्वेदी, निशान्त चतुर्वेदी के साथ साथ उपजा प्रेस क्लव के प्रदेश मन्त्री द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, उमाकान्त पचैरी, संजीव भोला, सन्त सरन रामू, आदि दर्जनों समाज सेवी पत्रकार मौजूद थे।

Read More »

महिला की संदिग्घ हालत में गिरकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के तोडा वाली बगिया में एक महिला की संदिग्घ हालत में सीड़ियों से गिरकर मौत हो गयी। मृतका के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने घर ले गये।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताडो वाली बगिया निवासी 45 वर्षीय नबीजन पत्नी शमीम की शनिवार की सुबह अचानक मौत हो गयी। परिजना महिला के शव को जीवित होने की आश लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर आये। परिजनों ने पहले बताया कि उसकी हद्य गति रूकने से मौत हुई। वही कुछ लोगो ने बताया कि दो तीन सिडियों से गिरने से महिला की मौत हुई है। चिकित्सक की माने तो शरीर पर चोट के कोई निशान नही थे। महिला कमजोर शरीर की होने के कारण मौत हुई है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को परिजन जिला अस्पताल से उठाकर अपने घर ले गये।

Read More »

बीमारी के चलते बालक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर में एक मासूम की बीमारी के चलते आज मौत हो गयी। मृतक के पिता ने कहा की पोलियों की दबा पीने व टीका इंजैक्शन लगने से इंन्फैक्शन होने की कही बात उक्त मामला जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने संज्ञान में पूर्व से ही बताया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखा गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर निवासी प्रमोदकुमार कोरी का ढाई वर्ष के पुत्र शिवा की शनिवार की तडके उपचार के दौरान घर पर ही मौत हो गयी। पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। मृतक के पिता प्रमोद कुमार की माने तो उसने अपने पुत्र को 14 जुलाई 2016 को पोलियों की दबा व टीका करण के दौरान इंजैक्शन लगवाया था। उसी समय उक्त बच्चा बीमार होने से उसकी आंॅखो की रोशनी चली गयी। उक्त मामले को लेकर पीड़ित जिलाधिकारी के साथ-साथ सीएमओ लेखपाल तहरसीलदार आदि अधिकारियों से मिला। उक्त मामले में पीड़ित ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी। जिसको लेकर मुआवजे की बात भी कुछ लोगो द्वारा प्रशासन से की गयी। बच्चे का उपचार भी आगरा में किया जा रहा था। आज उसकी मौत हो गयी, अधिवाक्ता व राजनेताओं के कहने पर पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

Read More »