Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वोट बनवाने में मदद करें सपाई

वोट बनवाने में मदद करें सपाई

टूंडला, जन सामना संवाददाता। शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक कच्चा टूंडला पर हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। नगर अध्यक्ष ललित जैन ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार में जितने विकास हुए हैं। उतने विकास अभी तक किसी भी सरकार में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिन लोगों के वोटर कार्ड नहीं बने हैं। उनके फार्म भरवाकर उनके नाम वोटिंग लिस्ट में शामिल कराएं। मीडिया प्रभारी अनुराग मेवाती ने केन्द्र सरकार को धोखेबाज और जनता को परेशान करने वाला बताया। नगर सचिव दामोदर सिंह माहौर ने कहा कि सपा सरकार में ही आम आदमी सुरक्षित रह सकता है। बैठक में अशोक यादव, चन्द्रवीर सिंह, बीरेश यादव, विमल माहौर, वसीम, अनिल माहौर, संजीव सिंह, अजब सिंह, शंकर लाल दिवाकर, चंदन मेवाती, सूरज चैहान, सागर मेवाती, हरिओम वाल्मीकि, सोनू मेवाती, नितिन जैन, विकास सारस्वत आदि मौजूद रहे।