Monday, June 10, 2024
Breaking News

कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी का 132वां स्थापना दिवस बैनीगंज स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी कर कांग्रेस के बलिदानी राष्ट्र भक्तों को माल्यार्पण करते हुए पार्टी को अपना पुराना गौरव दिलाने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने की। इस मौके पर पं.रिषी कुमार कौशिक एवं राजपाल सिंह पूनिया ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग संघर्ष व बलिदान से भरा है, जहां भारत में सूई तक नहीं बनती थी वहीं आज मिसाइल अपने देश में बन रही है। यह कांग्रेस की ही देन है। जिला महामंत्री शशांक पचैरी, सत्यप्रकाश रंगीला, शरद उपाध्याय नन्दा व अनुसूचित विभाग के जिला चेयरमैन योगेश कुमार ने कहा आज कांग्रेस की 70 साल की विकासपरक सोच पर वर्तमान प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर देश को काफी पीछे ढकेल दिया है। आने वाले समय में लोग भाजपा को आइना दिखा देंगे और कांग्रेस को पुनः बागडोर सौंपेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता व पं.रिषी कुमार कौशिक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री कु.जावेद अली व पूर्व शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम ब्रह्मचारी के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अवधेश बख्शी, अमित गोस्वामी, गोविन्द चतुर्वेदी, कपिल सिंह, छीतरमल शर्मा, निशांत उपाध्याय, सत्यप्रकाश, सुरेश चन्द्र शर्मा, श्याम बाबू कौशिक, श्रीभगवान शर्मा, प्रभाशंकर शर्मा, डा.रतन सिंह, श्रीराम यादव, विष्णु किसान दास, सुखवीर सिंह चैहान, आदित्य कौशिक आदि थे। संचालन जिला प्रवक्ता डा.मुकेश चन्द्रा ने किया। वहीं शहर कांगे्रस कमेटी द्वारा कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस पसरट्टा बाजार स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर अविनाश पचैरी की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाया गया।

Read More »

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आज सुबह आगरा रोड पर ईंटों से भरी ट्रेक्टर ट्राली को लेकर आगरा जा रहे ट्रेक्टर चालक को पेशाब करने के दौरान एक ट्रक रौंदकर भाग गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्रातंर्गत गांव हतीसा निवासी करीब 45 वर्षीय मोहन स्वरूप पुत्र भरतराम ईंटों का व्यापार करने हेतु हाथरस से ट्रेक्टर ट्राली में ईंटे लेकर आगरा जाता था। वह आज ट्रेक्टर ट्राली में ईंटे लेकर जा रहा था, रास्ते में वह आगरा रोड स्थित गांव बढार के पास ट्रेक्टर ट्राली को खडाकर सडक किनारे पेशाब कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार में आये एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और फिर रौंदता हुआ भाग गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में देवेन्द्र पुत्र ज्वाला सिंह निवासी गांव हतीसा ने दर्ज करा दी है।

Read More »

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने भाजपा नेता के घर मारा छापा

सहपऊ/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा सहपऊ के मौहल्ला बजरिया निवासी भाजपा नेता ललित शाह (ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मोदी सेना) के घर पर आज प्रातः 10.30 बजे इनकम टैक्स व अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम तथा पुलिस फोर्स ने छापा मारकर कार्यवाही की। इस छापामार कार्यवाही की सूचना पूरे जिले में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई, लेकिन पुलिस ने भाजपा नेता के घर को चारों ओर से घेर रखा था और सिपाही घर की छत पर भी तैनात थे। घर का दरवाजा बंद कर इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा अन्दर-अन्दर जांच पडताल की कार्यवाही की जा रही थी। बताया जाता है कि भाजपा नेता ललित शाह जहां जमींदार हैं वहीं वह एलआईसी के अभिकर्ता है और उनके आवास कम्पाउण्ड में ही ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त की शाखा भी है। समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों की कार्यवाही जारी थी।

Read More »

प्रधान समर्थकों ने महिला के आरोपों को बताया झूठा

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मुरसान क्षेत्र गांव सूसावली निवासी एक महिला द्वारा ग्राम प्रधान पर लगाये आरोपों के खिलाफ आज ग्राम प्रधान के समर्थकों ने कोतवाली का घेराव करते हुए महिला के आरोपों को झूठा बताया। ग्राम प्रधान के समर्थन में आये ग्रामीणों व महिलाओं का कहना था कि प्रधान पर महिला द्वारा लगाये गये सभी आरोप झूठे हैं और उन्हें गलत फसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। थाने का घेराव बाद कई गांवों के प्रधानों ने प्रधान के समर्थन में ब्लाक परिसर में बैठक कर उक्त आरोपों की निन्दा की और कोतवाली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।

Read More »

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्रातंर्गत गांव राजपुर में कोचिंग जा रही छात्रा को गांव के ही एक युवक द्वारा धमकी देने व जान से मारने की कोशिश करने के आरोपों की रिपोर्ट दर्ज के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आज ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गांव की एक छात्रा गत 24 दिसम्बर को सुबह साइकिल द्वारा कम्प्यूटर कोचिंग करने जा रही थी तभी रास्ते में गांव के एक युवक ने पीछे से छात्रा को पकडकर गिरा दिया और विरोध करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाना हाथरस जंक्शन में आरोपी अजीत कुमार पुत्र कीर्तिपाल के खिलाफ दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को पकडने के लिए दबिश नहीं दी है। ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान से गिरफ्तारी व कार्यवाही की मांग की है।

Read More »

सपा ने फिर काके को बनाया हाथरस प्रत्याशी

सादाबाद से देवेन्द्र व सिकन्द्राराऊ से चौहान हुए प्रत्याशी
हाथरस, जन सामना संवाददाता। विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी में चल रही रार के बीच पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की कमान संभालते हुए जनपद हाथरस में हाथरस सदर सुरक्षित सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी रामनारायण काके को फिर से प्रत्याशी बनाया है, जबकि सादाबाद से वर्तमान सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल व सिकन्द्राराऊ से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। सपा की इस घोषणा से हाथरस में राजनीति फिर से गर्मा गई है। जहां मूलचंद्र निम के समर्थकों में निराशा है, वहीं काके के समर्थकों में प्रशन्नता है।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 132वां स्थापना दिवस

2016-12-28-06-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस धूमधाम से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सदर बाजार स्थित मूलचंद्र की धर्मशाला पर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कांग्रेसियों ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं गंज मौहल्ला कार्यालय पर कांग्रेस का 132 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं में चंद्रभान चैबेजी, बाबूराम निशंक, उमाकांत पचैरी, पीके पाराशर, श्रीमती मधु यादव का सम्मान कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवशाली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बलिदान व त्याग से जुड़ा है। उनकी देशहित की नीतियों का बखान किया भी किया। साथ ही बताया कि बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत की जीवनी देश का हर बच्चा जानता है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान और त्याग से भरा हुआ है। हम सब कांग्रेसी राहुल गांधी के सपने को पूरा करने के लिये संकल्प लेते है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, प्रेमशंकर शर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रशांत तिवारी, रनवीर सिंह, संतोषी, सपना दिवाकर, श्रीमती सीमा यादव, भारती गुप्ता, पूजा बंसल, गिरजा यादव, संदीप तिवारी, रामनिवास यादव, सतीश चन्द्र अग्रवाल, शफात खान राजू, शुब्बूर अली, लाला राईन गांधी, गुलाम जिलानी, नासिर, उमाकांत पचैरी एडवोकेट, मयंक गोयल बिट्टू, सतेंद्र सिंह यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Read More »

पूर्व विधायक ने सुनी समस्याएं

टूंडला, जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव ठार खूबी, ठार हाथी, भीकनपुर, गाडे, वर की ठार, गढी भगवंत आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनी। पूर्व विधायक ने बताया कि यमुना की तलहटी में बसे गांवों की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। रसूलाबाद रोड से भीकनपुर तक का मार्ग वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत बना था। तब से लेकर आज तक रोड की ओर किसी अधिकारी ने मुडकर नहीं देखा। अनदेखी के चलते ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड रहा है। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी से जर्जर सडकों को दुरूस्त कराए जाने की मांग की है।

Read More »

गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच को

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सिक्ख समाज के गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को गुरूद्वारे में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसे लेकर 31 दिसंबर से चार जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। वहीं 19 जनवरी को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे ठा. बीरी सिंह इंटर काॅलेज के सामने से शुरू होगी, जो गुरूद्वारा पर आकर समाप्त होगी। प्रधान मनप्रीत सिंह कीर और महासचिव मनमोहन सिंह काके ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरू गोविंद सिंह का जन्मोत्सव इस बार पहले की अपेक्षा अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

जनसंपर्क कर गिनाईं केंद्र की योजनाएं

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भाजपा नेता डा. मुकेश वर्मा ने शिकोहाबाद विस क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर केंद्र की योजनाएं गिनाईं। ग्राम दतौजी, लेबर कालोनी, हिमायूंपुर में जनता की समस्याएं सुनीं तथा निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उप्र में सपा सरकार में जनता गुंडागर्दी से त्रस्त है। विस चुनाव में भाजपा पांचों सीटें जीतेगी।

Read More »