Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी का 132वां स्थापना दिवस बैनीगंज स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी कर कांग्रेस के बलिदानी राष्ट्र भक्तों को माल्यार्पण करते हुए पार्टी को अपना पुराना गौरव दिलाने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने की। इस मौके पर पं.रिषी कुमार कौशिक एवं राजपाल सिंह पूनिया ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग संघर्ष व बलिदान से भरा है, जहां भारत में सूई तक नहीं बनती थी वहीं आज मिसाइल अपने देश में बन रही है। यह कांग्रेस की ही देन है। जिला महामंत्री शशांक पचैरी, सत्यप्रकाश रंगीला, शरद उपाध्याय नन्दा व अनुसूचित विभाग के जिला चेयरमैन योगेश कुमार ने कहा आज कांग्रेस की 70 साल की विकासपरक सोच पर वर्तमान प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर देश को काफी पीछे ढकेल दिया है। आने वाले समय में लोग भाजपा को आइना दिखा देंगे और कांग्रेस को पुनः बागडोर सौंपेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता व पं.रिषी कुमार कौशिक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री कु.जावेद अली व पूर्व शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम ब्रह्मचारी के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अवधेश बख्शी, अमित गोस्वामी, गोविन्द चतुर्वेदी, कपिल सिंह, छीतरमल शर्मा, निशांत उपाध्याय, सत्यप्रकाश, सुरेश चन्द्र शर्मा, श्याम बाबू कौशिक, श्रीभगवान शर्मा, प्रभाशंकर शर्मा, डा.रतन सिंह, श्रीराम यादव, विष्णु किसान दास, सुखवीर सिंह चैहान, आदित्य कौशिक आदि थे। संचालन जिला प्रवक्ता डा.मुकेश चन्द्रा ने किया। वहीं शहर कांगे्रस कमेटी द्वारा कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस पसरट्टा बाजार स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर अविनाश पचैरी की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण वरिष्ठ कांगे्रसी अमृत सिंह पौनियां, मास्टर छीतरमल शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुन्नी देवी व श्रीमती कस्तुरी देवी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के छविचित्र पर माल्र्यापण किया। शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों को माला पहनाकर व टोपी पहनाकर स्वागत करते हुये कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को एओ ह्यूम ने की, जिसका उद्देश्य कांग्रेस आमजन मानस की लड़ाई लड़ सके और जब से आज तक कांग्रेस अपने सिद्धान्तों पर चलकर धर्मवाद व जाति से परे देश के आम आदमी के विकास की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीडा उठा रखा है कि जब तक देश से ऐसी ताकत जो देश को लड़ाने का काम करती हैं उन्हें खत्म नहीं कर देते तब तक कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम में कवि बाबा देवी सिंह निडर व श्यामबाबू चिंतन ने काव्य पाठ कर कांग्रेस की नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को शरद उपाध्याय नन्दा, राजपाल पुनिया, कृपेन्द्र सिंह चैहान, पन्ना लाल, ललतेश गुप्ता, अनुज संत, डा.रमन गुप्ता, रमन माहौर, सत्यप्रकाश रंगीला आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय कप्तान, कपिल नरूला, मौ.शाकिब, शिव कुमार, जयशंकर पाराशर, मोहन लाल सारस्वत, भगवान शर्मा, प्रहलाद पाठक, महेन्द्रपाल सिंह, श्रीमती रीना बाल्मीकि आदि मौजूद थे। जिसका संचालन शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा किया गया।