नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘उत्कल केशरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहास’ का हिंदी अनुवाद का लोकार्पण 9 अप्रैल 2021 को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे करेंगे। अब तक ओड़िया और अंग्रेजी में उपलब्ध इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद शंकरलाल पुरोहित द्वारा किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कटक के सांसद भर्तृहरि महताब (एलएस) भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हिंदी संस्करण के विमोचनका आयोजन हरेकृष्ण महताब फाउंडेशन द्वारा किया गया है।
लेखक के बारे में—
वंचित तबके की अवहेलना का कड़वा सच
भारतीय इतिहास सैदव ही अनूठा रहा है और इसकी विशेषताओं में भी एक ऐसा मिश्रण रहा है जो विश्व के अन्य देशों से अलग पहचान दिलाता है। दुनिया के देशों में शासन-प्रशासन व्यवस्था के विभिन्न रूप देखे जा सकते हैं और इसी क्रम में भारत की शासन व्यवस्था की बात की जाए तो समय के साथ इसमे भी बदलाव आये हैं, जहां कभी राजतंत्र, निरकुंश तंत्र और अभी लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था रही है। हम स्वंतत्रता के पश्चात् के दौर की बात करते हैं तो संवैधानिक रूप से देश में संसदीय लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था का प्रचलन है परन्तु इसमें भी शासन के विभिन्न रूप देखे जा सकते हैं। भारतीय संविधान भेदभावरहित समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, न्याय की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक व्यवस्था करता है परन्तु वास्तविकता के धरातल पर इसका व्यावहारिक स्वरूप उससे भिन्न है।
श्रेष्ठता जन्म से नहीं आती – गुणों के कारण निर्माण होती है
गुण हर व्यक्ति में होता है – बस जरूरत है उसे निखारने की – एड किशन भावनानी
वैश्विक रूप से अगर हम देखें तो भारत संस्कारों की एक खान है, जिसमें अनेक लाजवाब इंटेलेक्चुअल मोती भरे हैं, जो विश्व प्रसिद्ध हैं। आज अगर हम हर क्षेत्र में देखें तो भारत में हमें अच्छे संस्कारों में उपरोक्त व्यक्तित्व भरेमिलेंगे। यह भारत की मिट्टी में ही अच्छे संस्कारों की महक समय हुई है और वातावरण को भरपूर श्रेष्ठ बनाने में सुलभ होती है।.. बात अगर श्रेष्ठता, सौम्यता, बुद्धिमता, कुशलता, नम्रता, काबिलियत और उच्च मानसिक योग्यता की करें, तो किसी ने ठीक ही कहा है कि श्रेष्ठता जन्म से नहीं आती वह तो गुणों के कारण निर्माण होती है। बिल्कुल सच्ची बात और किसी महान व्यक्ति ने यह भी जोड़ा कि दूध, दही, छाश, माखन, सब एक ही कुल के होते हैं, पर सबके मूल्य अलग- अलग होते हैं। वाह क्या बात है! सुंदर बात कही है, यह संस्कारों की एक कड़ी के साथ जुड़ती है,जो भारत देश की मिट्टी से में समाई हुई है।
वन्य जीव की उपयोगिता पर संगोष्ठी
कानपुर नगर। डीजी कॉलेज कानपुर की जन्तु विज्ञान विभाग की एम एस सी पूर्वार्द्ध की छात्राओं ने प्राचार्या डॉ साधना सिंह की अध्यक्षता में विभागाध्यक्ष डॉ अंजली राज के सहयोग से विभिन्न प्रसंगों पर संगोष्ठी का आयोजन किया। डॉ अर्चना दीक्षित ने अवगत कराया कि डॉ इशिता पांडेय और डॉ कंचन मित्तल के निर्देशन में क्षत्राओ भावना मिश्रा, बिस्मा जफ़र हिरा खान जुवेरिया खातून शोएबा, अल्शिफ़ा, नेहा, प्रिया, अंजुम समरा आदि ने वन्यजीव क्यों जरूरी है अवगत कराया।धरती पर मौजूद सभी जीव.जंतुओं की अपनी महत्ता है। अगर किसी जीव जंतु की प्रजाति विलुप्त होती है तो यह पर्यावरण संतुलन के लिए खतरा बन जाती है।
नगर निगम उपचुनावः कांग्रेस से इंद्र कुमार ने दाखिल किया पर्चा
कानपुर नगर।नगर निगम उपचुनाव 8 पर एक ही वार्ड पर कराया जा रहा है। जबकि 4 वार्ड रिक्त हैं। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नगर निगम वार्ड 8 मस्वानपुर के उपचुनाव के लिए कांग्रेस से इंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर दक्षिण कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित के साथी प्रस्तावक के रूप में शिवकुमार अजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया जाने सहयोग दिया। गौरतलब की संदीप ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी मिल जाने के बाद इस वार्ड के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से यह सीट रिक्त चल रही थी। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीके श्रीवास्तव ने कहा कि अधिसूचना एक ही वार्ड के लिए जारी की गई है। जबकि नगर निगम सचिव राधेश्याम ने कहा की वार्ड के रिक्त होने की सूचना शासन को भेज दी गई है।
अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे सपाई
कानपुर नगर।समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में युवजन सभा राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान ने बताया कि समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष डॉ0इमरान व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव आफ़ताब खान ने पार्टी के पदाधिकारियों को 2012 की अखलेश यादव की सरकार की उपलब्धिया जनता तक पहुंचने को कहा इसी बीच ज़ीशान अहमद को युवा व्यापार मण्डल का नगर उपाध्यक्ष व मो0 शारिक को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित आफताब खान, ज़ाकिर हुसैन अंसारी, चाँद वारिस, शीबू खान, विवेक चौधरी, तारिक खान, दीपक खोटे आदि लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने अमन कटियार
कानपुर नगर।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में मनोनयन कार्यक्रम का किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमन कटियार को मनोनीत किया गया प्रदेश अध्यक्ष यूथ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस गौरव द्विवेदी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस विजय सिंह मार्तोलिया द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद खान, अमित शुक्ला, अनुराग पाल आदि लोग मौजूद रहे।
कोई गड़बड़ करे तो पुलिस को दें सूचना,पुलिस ने लोगों को बांटीं विश्वास पर्ची
हाथरस। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.2021 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु विश्वास पर्ची जारी की गयी है। विश्वास पर्ची लोगो को निर्भीक होकर मतदान कराने के लिए जागरूक करने की हाथरस पुलिस की अहम पहल है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को बढ़ चढ़कर मतदान करने हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया जायेगा तथा यदि कोई व्यक्ति लोगों को मतदान करने से डराएगा, धमकाएगा या धन, वस्तु, शराब आदि का प्रलोभन देता है अथवा प्रधान प्रत्याशियों या ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या चुनाव के दौरान होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को विश्वास पर्ची के पीछे लिखे नंबरों पर दे सकेंगे।
Read More »जनपद न्यायाधीश ने लगवायी कोविड वैक्सीन
हाथरस। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु केंद्र सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज जनपद के जनपद न्यायाधीश द्वारा भी अपनी पत्नी सहित कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका लगवाया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनपद में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज सीएमओ कार्यालय में जनपद न्यायाधीश सुनील सिंह द्वितीय द्वारा अपनी पत्नी के साथ कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया गया है और टीकाकरण के दौरान सीएमओ बृजेश कुमार राठौर भी मौजूद थे।
Read More »पत्नी ने खाया जहर
हाथरस। शहर के मोहल्ला जागेश्वर निबासी एक महिला ने पति से हुए विवाद के चकते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हालत विगड़ी तो उसको बागला अस्प्ताल में लाया गया।मिली जानकारी के अनुसार थानां कोतवाली सदर छेत्र के मोहल्ला जागेश्वर निबासी गोपाल का अपनी पत्नी मीनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसको उपचार के लिए बागला अस्प्ताल लाया गया।
Read More »