Monday, May 20, 2024
Breaking News

कांग्रेस जनों ने दलित समाज को किया जागरूक

घाटमपुर, कानपुर जन सामना संवाददाता। दलित वर्ग में शिक्षा, सुरक्षा, स्वाभिमान के पोषण के कार्य को मजबूत बनाने एवंज न जागरूकता फैलाने के मकसद से स्थानीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष आर0ए0 गौतम की अगुवाई में तहसील क्षेत्र के सूखापुर जाजपुर मे कांग्रेस संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया गया। पूर्व प्रत्याशी नन्दराम सोनकर ने बताया कि ग्रामवासियों से समर्थन मिल रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राम औतार, कृष्ण लाल कनौजिया, कांशीराम, बंशीलाल, अतुलसागर, संजीव कुमार, राजकुमार, हामिद अली, अनिल सविता, इन्द्रपाल, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय, इन्दल सोनकर, रामबाबू, अवधेश कुमार, अमरदीप, भूरा सिंह, विजयनारायण सचान, संजय आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

घाटमपुर को जिला बनाने के लिये जोरदार प्रदर्शन

2016-12-11-09-ravijansaamnaघाटमपुर, कानपुर जन सामना संवाददाता। घाटमपुर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है। भूतपूर्व सैनिक महासभा के पूर्व सैनिकों की अगुवाई में स्थानीय नवयूवक संघ व कई अनेक संगठनों ने घाटमपुर को जिला बनाने का बीड़ा उठाया है। बीते रविवार की दोपहर वयोवृद्ध समाजसेवी रामकिशन के साथ हाथ में नारे लिखी तख्तियाॅं लेकर कस्बे के मुख्य चैराहे से होते हुए तहसील के गेट पर करीब आधा सैकड़ा नव जवानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें घाटमपुर को जिला बनाने की मांग की गई है। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में घाटमपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन स्वीकार किया। इस दौरान दर्जनों यूवक व नगरवासी घाटमपुर को जिला बनाओ की नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से भूतपूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष जयमूर्ति यादव, पूर्व सैनिक इन्द्रजीत सिंह, प्रेमचन्द्र यादव, आर0एन0 गुप्ता राजेश सचान, एवं नवयूवक संघर्ष समिति की अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह चैहान, रजत सिंह, शिवम गुप्ता, प्रखर मिश्रा, शिवम यादव, पूष्पेंद्र द्विवेदी सत्यम चैहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More »

निर्दलीय प्रत्याशी नीत नितिन कुमार का जोरदार स्वागत किया गया।

2016-12-11-08-ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर माल रोड स्थित पर छोटी बीबी के हाते में जितेन्द्र बाल्मीकि व कमलेश बाल्मीकि द्रारा निर्दलीय प्रत्याशी नीत नितिन कुमार का जोरदार स्वागत माला पहनाकर किया गया। कमलेश बाल्मीकि ने नीत नीतिन कुमार के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी दी नितिन कुमार एक ऐसे व्याक्ति है। जो कि गरीब एवं निर्धन व्याक्तियों की पहले से ही मदद करते चले आ रहे है। नितिन कुमार ने कई सामाजिक सामूहिक विवाह में भी योगदान किया है। छोटी बीबी के हाते में क्षेत्रवासियों नवयुवक बूजुर्गो व माता बहनो ने नितिन कुमार को छावनी विधान सभा के सभी क्षेत्रों के घर घर जाकर अपने मिलने वालों व रिश्तेदारो का वोट दिलाकर विजय बनाने का संकल्प लिया। नीत नितिन कुमार ने भी यहां संकल्प लिया कि मुझे जब भी आप हमे किसी भी परेशानी में बुलायेंगे हम आप की परेशानी में मदद् के लिये जरुर से जरुर आयेगे व आप हमे अपने पास ही पायेंगे। क्षेत्र के माताओं व बूजुर्गों ने अपनी समस्यों को बताया। माताओं व बूजुर्गों की समस्यों को सुनकार जल्द से जल्द पूरा कराने का संकल्प लिया। छोटी बीबी हाते के क्षेत्रवासियों ने छावनी विधान सभा निर्दलीय प्रत्याशी नीत नितिन कुमार की भावनाओं व शब्दो को सुनकर काफी भावुक होकर व प्रसन्न होकर बार बार यहां आना नारा लागते रहे कि हम किसी भी कीमत पर आप के साथ है। हम सब आप के साथ है। जोरदार नारे साथ क्षेत्र में भी सम्पर्क कराया।

Read More »

16 से बहेगी भक्ति और ज्ञान की अविरल धारा

रामलीला मैदान में संत सम्मेलन और भागवत का आयोजन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आगामी सप्ताह से नगर के पुरातन रामलीला मैदान में धर्म, ज्ञान और आध्यत्म की अविरल धारा प्रवाहित होगी। धार्मिक कार्यक्रम के तहत देश के मुर्घग्य विद्वान और संत अपने श्रीमुख से नगर की जनता को कृतार्थ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्रभागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा। नगर में परांपरागत रूप अखिल भारतीय सोहम महामंडल द्वारा आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 दिसंबर से होगी। कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश के अनुसार नगर में एक सप्ताह तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहम पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद जी करेंगे। इस अवसर पर रामगोपाल शास्त्री वृदावन नगर की जनता को श्रीमद्रभागवत कथा का श्रवण कराएंगे। कलश यात्रा संयोजक जीके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य कलश यात्रा आगामी शुक्रवार को राधा किशन मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रामलीला मैदान परिसर में पहुंचेगी। जिसमें 651 सौभाग्यवती महिलाएं शामिल होंगीं। कलश यात्रा का शुभारम्भ नगर आयुक्त रामौतार रमन करेंगे। तदोपरांत रामलीला मैदान पर बनाए गए भव्य मंच पर संजय मिततल, संजीव मित्तल और भगवान दास बंसल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम को विधिवत रूप शुभारम्भ किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान द्विजेद्र मोहन शर्मा,उमाकांत पचैरी, संजय अग्रवाल, गोपाल बिहारी अग्रवाल, शिवनारायण यादव, कुंवर सिंह परमार और महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

कोहरे के चलते नौ ट्रेनें निरस्त, दर्जनों प्रभावित

रेल यातायात को कोहरे से नहीं मिलती दिख रही निजात यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। कोहरे के चलते अभी तक रेल यातायात सुचारू रूप से ढर्रे पर नहीं आ सका है। रेलवे ने रविवार को नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं दर्जनों ट्रेनें अभी भी घंटों देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से रेल यातायात सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। स्थिति ये है कि रेलवे ने पटरियों पर ट्रेनों की संख्या कम करने के साथ ही उनके फेरे भी कम कर दिए हैं। जिससे ट्रेनों को समय से चलाया जा सके। बावजूद इसके ट्रेनों का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। रविवार को रेलवे ने नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं दर्जनों ट्रेनें अभी भी घंटों की देरी से चल रही हैं। स्थिति ये है कि स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में इंतजार करने को विवश होना पड रहा है। पूछताछ केन्द्र पर भी ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की मानें तो पूछताछ केन्द्र पर जब गाडियों की स्थिति जानना चाहते हैं तो हर बार एक-दो घंटे की कहकर कई घंटे लेट कर दिए जाते हैं। मजबूरन ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर खडे होने को विवश होना पड रहा है।
ये गाडियां की गईं निरस्त
दिल्ली की ओर जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस के अलावा डाउन लाइन की संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, जयपुर इलाहाबाद, स्वतंत्रता सेनानी, ऊंचाहार एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।

Read More »

अलीगढ को हराकर फीरोजाबाद ने अपने नाम किया मैच

कंपनी बाग के मैदान पर शुरू हुआ अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
टूंडला, जन सामना संवाददाता। कंपनी बाग के खेल मैदान पर रविवार को 12वें अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित (भोला) स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच अलीगढ़ और फीरोजाबाद के बीच खेला गया। जिसमें फीरोजाबाद की टीम ने अलीगढ को हरा मैच अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन केशव लहरी व राजीव मिश्रा ने कबूतर उड़ाने के साथ ही फीता काटकर, खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। फीरोजाबाद डीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की पूरी टीम 19 ओवर में 94 रनों पर पवेलियन लौट गई। फिरोजाबाद के बल्लेबाज मौ. सोएब ने 25 रन, सुमित यादव ने 18 रनों का योगदान देने के साथ ही चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच फीरोजाबाद के सुमित यादव को दिया गया। अंपायरिंग प्रेम सागर व संजय मेवाती ने की, स्कोरिंग अरविन्द व कॉमेंट्री नौशाद नजीर ने की। सोमवार को विजय दहिया दिल्ली और सांई ऐकेडमी फीरोजाबाद की टीमों के मध्य मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर आयोजक डीके दीक्षित, प्रेमचन्द्र दीक्षित, बीआर यादव, असलम भोला, प्रवीन दीक्षित, गुड्डा दीक्षित, सहायक सुरक्षा आयुक्त पीसी तिवारी, विकास पालीवाल, आरपीएफ के अजीत तिवारी, अमित दीक्षित, सचिन दीक्षित, अजय राज दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Read More »

आई.जी.आर.एस. पोर्टल का निस्तारण कर जनपद प्रदेश में प्रथम जनपद बन गयाः डीएम

फिरेाजाबाद, जन सामना संवाददाता। डीएम राजेश प्रकाश ने अधिकारियों की बैठक के दौरान कहा कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित कुल संदर्भों 21374 जन शिकायतों में से 18948 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिसमें सबसे अधिक मा0 मुख्य मंत्री संदर्भ शिकायतों 98 प्रतिशत का निस्तारण कर जनपद फिरोजाबाद प्रदेश में प्रथम जनपद बन गया है। उपरोक्त जानकारी जिलाधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की बैठक में दी। जिलाधिकाकरी ने आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित मा0 मुख्यमंत्री सदर्भ, आॅनलाइन संदर्भ, पी.जी पार्टल संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भों शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि आॅनलाइन रिपोर्ट के अनुसार हमने बिभिन्न 21374 जन शिकायतों में से 18948 श्किायतों को सभलता पूर्वक निस्तारण किया। जिनमें सें सबसे अधिक मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ शिकायतें को 98 प्रतिशत निस्तारित कर प्रदेश में हमारा जनपद नम्बर एक पर है, परन्तु अन्य शिकायातों में समयबद्ध निस्तारण न होने के कारण मूल्यांकन में जनपद का स्थान थोडो पीछे है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायत संदर्भों को दो दिवसों में निस्तारित करना सुनिश्चित करें और इस आसय की रिपोर्ट शिकायत बाबू संतोष कुमार को उपलब्ध कराऐं।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी उदय सिंह ने सभी सम्बन्धित बिभागों की एक-एक कर लम्बित शिकायतें एवं उस के सापेक्ष कुल निस्तारित शिकायतों को बिस्तार पूर्वक बताया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Read More »

जिला कमेटी में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव द्वारा जिला सचिव अशोक यादव, विनोद यादव, अलकेश सविता को जिला कमेटी में शामिल किए जाने पर सपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में चन्द्रवीर यादव, बीरेश यादव, पवन कक्कड, ओमप्रकाश दिवाकर, फहीम, अजब सिंह यादव, ललित जैन, पवनेश करन, विनय यादव, उमेश यादव, वसीम, मुश्ताक अहमद, रफीक, कल्लू खां, सुभाष कक्कड, सत्यप्रकाश सगर, रामवीर यादव, ओमप्रकाश यादव, सोनू, गिरीश, इमरान हुसैन आदि हैं।

Read More »

यज्ञ निस्वार्थ सेवा और दुख दूर करने की विद्या हैः रामकेवल

गायत्री प्रज्ञा पीठ चुल्हावली पर हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
टूंडला, जन सामना संवाददाता। गायत्री प्रज्ञा पीठ चुल्हावली पर रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हवन यज्ञ के महत्व को बताया गया। मुख्य अतिथि आंवलखेडा के जोन प्रभारी रामकेवल यादव ने बताया कि यज्ञ व्यक्ति के विकारों को दूर करने का काम करते हैं। वहीं यज्ञ ईश्वर की निस्वार्थ सेवा और जनहित कर्म है। यज्ञ करने से दुख दूर होते हैं वहीं मन के अंदर व्याप्त दूषित भावनाएं जलकर राख हो जाती हैं। उन्होंने गायत्री मंत्र की महत्ता को भी बताया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र महामंत्र है। इसके निरंतर जपने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ पर शीघ्र ही युग साहित्य और निःशुल्क आरओ की व्यवस्था की जाएगी। संचालन कर रहे जितेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि गायत्री प्रज्ञा पीठ पर साहित्य विक्रय केन्द्र की स्थापना होने के बाद लोगों को जीवन जीने के अनुभव लिखी किताबें पढने को मिल जाया करेंगी। वहीं जीवन का सार भी लोगों को पता चल सकेगा। इस मौके पर दलवीर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, शीला धाकरे, रामा त्यागी, विद्या त्यागी, अनिल शर्मा, राकेश त्यागी, संजीव पचैरी, मनोहर सिंह, मुकेश पाठक, रजनी सक्सेना, ऊषा सेंगर, दाताराम, राजीव कुमार, कैलाश पालीवाल, मुरारीलाल, ममता शुक्ला, सरोज, आदित्य, निखिल, रिषभ, शुभम, बाॅबी, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

Read More »

आठ घंटे की कटौती से पानी को तरसे नगरवासी

टूंडला, जन सामना संवाददाता। रविवार को आठ घंटे की विद्युत कटौती के चलते नगरवासी पानी के लिए तरस गए। पानी के लिए लोग बर्तन लेकर इधर से उधर दौड लगाते नजर आए। विभाग द्वारा रविवार सुबह करीब साढे छह बजे ही विद्युत कटौती कर दी गई। अवकाश होने के कारण अधिकतर लोग घर पर ही रहे। बिजली न होने के कारण लोगों का छुट्टी का दिन किरकिरा हो गया। कुछ देर तक लोग बिजली आने के इंतजार में रहे लेकिन काफी देर तक बिजली न आने पर लोग हैंडपंप से पानी लाने को विवश हुए। 12 बजने के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों ने विद्युत कार्यालय का नंबर लगाना शुरू कर दिया। जहां से लोगों को बिजली न आने का सही कारण पता नहीं लग सका। दोपहर करीब सवा दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो सकी। इस दौरान घरों पर रहने वाले बच्चों और लोगों को अपने मनपसंद सीरियल देखने से वंचित होना पडा।

Read More »