Thursday, September 19, 2024
Breaking News

तहसील परिसर में अधिवक्ता व लेखपाल के बीच जमकर मारपीट

रामकृष्ण अग्रवालः खागा/फ़तेहपुर। गुरुवार दोपहर तहसील परिसर स्थित किशनपुर सर्किल जंग का मैदान बन गया। जहां किसी मुवक्किल की फाइल में रिपोर्ट लगाने को लेकर उपजे विवाद के बीच वकीलों व लेखपाल के बीच जमकर हांथापाई हुई। दोनों ने एक दूसरे को पूरे तहसील परिसर में लात जूतों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर किशनपुर सर्किल के लेखपाल विपिन यादव अपने सर्किल चेम्बर में बैठे सरकारी काम काज निबटा रहे थे। तभी अधिवक्ता अरविंद पाण्डेय ने उनसे जरिये फोन किसी मुवक्किल की फाइल में रिपोर्ट लगाने के लिए कहा। लेखपाल ने वकील की फाइल में लगे कुछ दस्तावेजों को गलत बता रिपोर्ट लगाने से इंकार कर दिया। जिस पर अधिवक्ता अरविंद पाण्डेय आक्रोशित हो गया। जिसने लेखपाल से फोन पर अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी। प्रतिउत्तर में लेखपाल ने भी अधिवक्ता के साथ गालीगलौज करते हुए देख लेने की धमकी दे डाली। जिसकी जानकारी अधविक्ता ने अपने अन्य साथियों देते हुए अपने लगभग आधा दर्जन अन्य अधविक्ता साथियो के साथ लेखपाल के सर्किल चेम्बर में पहुंच गया। जिसने लेखपाल के साथ अभद्रता शुरू कर दिया। जब लेखपाल ने इसका विरोध किया तो अधविक्ताओं ने लेखपाल को चेम्बर से घसीट कर पीटना शुरू कर दिया। हालांकि प्रतिउत्तर में लेखपाल विपिन ने भी अधिवक्ताओं को लात जूतों से पीटना शुरू कर दिया लेकिन अकेले होने की वजह से लेखपाल विपिन को घेरकर अधिवक्ताओं ने पीटना शुरू कर दिया। जिन्होंने बीच बचाव करने आये तहसील के अन्य कर्मियों को भी पीट दिया।

Read More »

गुमनाम नायकः पत्रकार और उनके परिवार !

पत्रकारिता एक महान पेशा है जो कहानियों को आकार देने, सच्चाई को उजागर करने और परिवर्तन को प्रज्वलित करने की शक्ति रखता है। जबकि पत्रकार केंद्र में हैं, हम अक्सर उनकी कलम और कैमरे के पीछे के गुमनाम नायकों- उनके परिवारों- को नज़रअंदाज कर देते हैं। इस लेख का उद्देश्य पत्रकारों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों और उनके परिवारों द्वारा प्रदान किए गए अटूट समर्थन पर प्रकाश डालना है।
अनिश्चितता के बीच डटे रहना: पत्रकार अनिश्चितताओं से भरे करियर को अपनाते हैं। अनियमित कामकाजी घंटों से लेकर अप्रत्याशित कार्यों तक, उनके परिवार उनके जीवन की बदलती लय के अनुरूप ढलकर ताकत के स्तंभ बन जाते हैं। वे लंबे समय तक खड़े रहते हैं और निरंतर गति के बावजूद स्थिरता प्रदान करते हैं।
जिम्मेदारी का भार: पत्रकार अपने कंधों पर सच्चाई का भार रखते हैं, क्योंकि वे भ्रष्टाचार को उजागर करने, बेजुबानों को आवाज देने और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराने का प्रयास करते हैं। उनके परिवार उनके मिशन के महत्व और उसके साथ आने वाले बलिदानों को समझते हैं, अटूट समर्थन और समझ प्रदान करते हैं।
अनदेखे जोखिमों के साथ रहनाः संघर्ष क्षेत्रों में रिपोर्टिंग करना, खतरनाक विषयों की जांच करना और शक्तिशाली संस्थाओं का सामना करना पत्रकारों को अंतर्निहित जोखिमों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों के परिवार अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए निरंतर चिंता और चिंता में रहते हैं, सच्चाई की अग्रिम पंक्ति से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करते हैं।
अशांत समय में भावनात्मक समर्थन: पत्रकार अक्सर मानवीय पीड़ा, त्रासदी और आघात के गवाह होते हैं। इससे होने वाला भावनात्मक प्रभाव बहुत अधिक हो सकता है। ऐसे समय में, उनके परिवार एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं – एक सुनने वाला कान, सहारा लेने के लिए एक कंधा और आराम का एक स्रोत। तूफान के बीच उनका अटूट समर्थन जीवन रेखा बन जाता है।
काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन: पत्रकारिता की मांगलिक प्रकृति काम और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन को बिगाड़ सकती है। अनियमित कार्यक्रम, छूटे हुए पारिवारिक कार्यक्रम और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण समय के बीच निरंतर बाजीगरी रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। फिर भी, उनके परिवार समझदार बने हुए हैं और पेशे की अनूठी मांगों को अपना रहे हैं।
व्यावसायिक कलंक का सामना करनाः पत्रकारों को अक्सर अपने काम के लिए आलोचना, धमकियों और सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों का सामना करने में, उनके परिवार उनके अभयारण्य बन जाते हैं, उन्हें आश्वासन देते हैं और उनके मिशन के महत्व की याद दिलाते हैं। अपने प्रियजनों के काम में उनका दृढ़ विश्वास प्रेरणा का स्रोत है।

Read More »

संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें प्रधानः सीडीओ

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने ग्राम प्रधानों से अपील की है कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार के दृष्टिगत पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक एवं दस्तक अभियान 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक व्यापक अभियान चलाया जाये। अभियान के दौरान प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में नोडल होगें और उनका दायित्व होगा कि जनसम्पर्क तथा जनजागरण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों के विषय में निरंतर जागरूकता स्थापित रखना है तथा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की साफ-सफाई तथा घर से जल निकास हेतु जन-जागरण के लिए प्रचार-प्रसार किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपील में कहा है कि वेक्टर कन्ट्रोल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से एनटी लार्वा छिड़काव की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी हाई रिक्स क्षेत्रों की सूची में उल्लिखित स्थानों पर सघन वेक्टर नियन्त्रण एवं संवेदीकरण गतिविधियां सम्पादित कराये। जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई कराये।

Read More »

NTPC परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट में ट्रैक पर स्लिप होकर पलट गई वैगन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। गुरुवार की देर रात एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में एक रेल हादसा हुआ है, हालांकि हादसे से किसी के हताहत की सूचना नहीं आई। इसके साथ ही परियोजना संयन्त्र क्षेत्र का यह रेल ट्रैक आम रेल ट्रैक न होने के कारण रेलगाड़ियों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
बता दें कि कोयला आधारित एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना संयंत्र को चलाने के लिए कोयला खदानों से अक्सर मालगाड़ी की बोगियों (वैगन) में यहां कोयला लाया जाता है और संयंत्र क्षेत्र में वैगन ट्रिपलर के माध्यम से मालगाड़ी की बोगियों से कोयले उतारा जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती गुरुवार की रात भी झारखंड के कोयला खदान से एक 58 बोगियों की मालगाड़ी ऊंचाहार परियोजना आई थी। रात के समय ही परियोजना के संयंत्र क्षेत्र के कोल हैंडलिंग प्लांट में बोगियों से कोयले को अनलोड किया जा रहा था। इसी दौरान वैगन ट्रिपलर पर बढ़ती मालगाड़ी की बोगियों (वैगन) में से एक बोगी (वैगन) ट्रैक पर आगे बढ़ते हुए रेल ट्रैक से स्लिप होकर नीचे उतरकर पलट गई। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे एनटीपीसी के उच्चाधिकारियों ने उसे रात में ही यथावत कर दिया।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा

फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ की भव्य कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा सैकड़ो महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गुरूवार को सत्यनारायण मंदिर कमेटी के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी भव्य कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारम्भ धर्मजागरण प्रांत प्रमुख दिनेश लवानियां ने ध्वज पताका लहराकर किया। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर, घंटाघर होते सर्राफा चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में 151 महिलायें सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा केर स्वागत किया गया।

Read More »

खो-खो प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद के फिरोजाबाद, बछगांव, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं जसराना के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा किया।
खो-खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनिल कुमार उपाध्याय प्रबंधक महात्मा गांधी बालिका विद्यालय, उमेश चंद यादव जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के फिरोजाबाद, बछगांव, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं जसराना के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा किया। निर्णायक मंडल में गोविंद सिंह यादव, प्रमोद कुमार मिश्रा, विनोद कुमार शर्मा, विवेक चौधरी, संतोष कुमार, दिनेश सिंह चौहान, देवेंद्र शर्मा, सोनिया भगोर, कृष्णकांत शर्मा, नरेंद्र सिंह, कैलाश यादव ने निर्वाह की। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार भारद्वाज ने किया।

Read More »

थानाध्यक्ष लाइनपार के खिलाफ कार्यवाही की मांग

फिरोजाबाद। यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों और यादव बंधुओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा है। जिसमें थानाध्यक्ष लाइनपार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष लाइनपार पर सजातीय बंधु प्रेमचंद्र यादव के साथ मारपीट, गाली गलौज और रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महासभा ने थानाध्यक्ष लाइन पार पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। चेतावनी दी अगर शीघ्र कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो यादव महासभा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Read More »

निगम कर्मचारी की कूड़े के ढेर में दबने से मौत

फिरोजाबाद। नगर निगम की गाड़ी में भरे कूड़े को गिराते समय उसमें दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव बासठ का है।
बासठ में नगर निगम के द्वारा शहर की गंदगी को डाला जाता है। गुरुवार सुबह नगर निगम की गाड़ी शहर के कूड़े को लेकर गांव डालने के लिए गई थी। इस गाड़ी पर तैनात कर्मचारी पवन शर्मा निवासी शाहपुर थाना नारखी एक अन्य कर्मचारी के साथ गए थे। जहां पर कूड़ा डालते समय गाड़ी में कुछ फंस गया जिसकी वजह से कूड़ा गिराने में परेशानी होने लगी। तभी पवन गाड़ी में से कूड़ा निकालने का प्रयास करने लगे। उसी समय गाड़ी में भरा हुआ कूड़ा उनके ऊपर जा गिरा, जिसमें वह दब गए। साथ गया कर्मचारी भी कूड़े के ढेर में दब गया। आसपास के लोगों ने दोनों को कूड़े में से निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान पवन शर्मा की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अभी इलाज चल रहा है।

Read More »

मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो…..

फिरोजाबाद। जीआर प्लाजा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पर्वत लीला का मनमोहक व्याख्यान किया।
कथा वाचक आचार्य मृदुल शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व्याख्यान करते हुए कहा कि इंद्र का घमंड चूर्ण करने के लिए उन्होंने अंगुली पर गोवधर्न पर्वत को उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की। वहीं गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। वही कथा पंडाल में मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो भजप पर श्रद्वालु झूमते दिखाई दिए। वहीं गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी के दर्शन कराएं गए। उन्होने आगे कहा कि दरिद्र व्यक्ति अगर कथा सुनता है, तो वह धनवान हो जाता है। रोगी रोगमुक्त हो जाता है, निःसंतानवान को संतान प्राप्ति हो जाती है, पापी निष्पाप हो जाता है। जिसे कुछ भी नहीं चाहिए उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

Read More »

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने गुरूवार को नगर निगम द्वारा संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम कुतुकपुर चनौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम में स्थापित प्लांट सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग सिस्टम को जाना। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वहां पर निर्माणाधीन 250 टीपीडी वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। उसमें उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य शीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होने परिसर के अंदर हो रहे कार्य की गुणवत्ता को जाना और विधिवत तरीके से कार्य नही होने पर उन्होंने इंजीनियर आदेश कुमार पर नाराजगी व्यक्त की। शटरिंग की गुणवत्ता भी सहीं नहीं मिली। कहीं जगह ब्लॉक में दरारें है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करके पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद वहां पर 5 टीपीडी वेस्ट टू कम्पोस्ट संचालित प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस तरह के प्लांट अन्य स्थानों पर भी स्थापित कराए जाएं और इससे निकलने वाले प्रोडक्ट को मार्केट में भी सेल कराये। जेडएसओ ने बताया कि पेटप्लास्टिक को कम्प्रेस करके पैकेट तैयार किए जाते हैं इसके उपरांत इसको रीसायकल के लिए भेज दिया जाता है और इसमें गत्ते को भी प्रेस किया जाता है।

Read More »