Saturday, September 21, 2024
Breaking News

मौसी के बेटे के साथ पत्नी ने रची थी लूट की साजिश

⇒ चूड़ी कारोबारी के घर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला बोधाश्रम में प्लास्टिक चूड़ी कारोबारी के घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने महिला के ऊपर चाकू से प्रहार भी किया था। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को बेहाश कर कमरे में रखी 40 लाख रुपये से अधिक नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया विजय कुमार गुप्ता निवासी तिलक नगर थाना उत्तर का प्लास्टिक चूड़ी का कारोबार है। शुक्रवार देर शाम विजय कुमार अपने मकान के पास में स्थित फैक्टरी में बैठे थे। मकान में उनकी पुत्रवधु स्वाती पत्नी राहुल गुप्ता अकेली थीं। इसी बीच दो युवकों ने घर के दरवाजे को खटखटाया।

Read More »

वाटर पार्क के पास चल रही थी अवैध असलाह फैक्ट्री

⇒ पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 तमंचे और कारतूस बरामद
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अवैध रूप से चल रही असलाह फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। फैक्ट्री वाटर पार्क के समीप संचालित हो रही थी। पुलिस ने यहां एक एक आरोपी का नाम उजागर किया है जबकि इस गिरोह में अभी कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी के पास से आठ तमंचे, तीन कारतूस समेत अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का संचालन होने की शिकायत पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जहां वाटर पार्क के पास मैदान कन्हैया नगर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री में बनाए जा रहे अवैध असलाहों एवं उपकरणों सहित अभियुक्त प्रेमवीर यादव पुत्र वेदप्रकाश निवासी ठार वाजिदपुर थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभाएं

फिरोजाबाद। सावित्री फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं जिलाध्यक्ष रीमा यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं संस्था द्वारा स्लोगन, सामान्य ज्ञान एवं मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक हाथों पर मेंहदी उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

भाजपाईयों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण कर नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन लेबर कॉलौनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

Read More »

खागा स्टेशन पर और अधिक ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

फतेहपुर/खागा। खागा रेलवे स्टेशन पर आज केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के द्वारा रुकने वाली जम्मू तवी टाटा मूरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तभी और अधिक ट्रेनों की ठहराव के लिए श्याम बिहारी मिश्रा के उद्योग व्यापार मंडल गुट द्वारा नगर के मूलभूत आवश्यकताओं एवं खागा रेलवे स्टेशन पर और अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल ने मांग की है कि रीवा एक्सप्रेस व प्रयागराज एक्सप्रेस को भी खागा स्टेशन पर रोका जाए जिससे कि लोगों के आवागमन का रास्ता सुगम हो। वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री द्वारा तत्काल रेलवे प्रबंधक से बात करने का आश्वासन भी दिया गया कि जल्दी और अधिक ट्रेनों का ठहराव खागा स्टेशन में होगा क्योंकि यमुना कटारी का इकलौता एक स्टेशन है।

Read More »

रानी लक्ष्मीबाई के किले से काशी विश्वनाथ तक निकलेगी शौर्य जागरण यात्रा

बिंदकी/फतेहपुर। शौर्य यात्रा का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) के किले से प्रारंभ होगा और यह शौर्य यात्रा काशी विश्वनाथ तक जाएगी। उक्त बात नगर के कृष्णा गंज मोहल्ले में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक आचार्य अजीत राज ने पत्रकारों से कही। नगर के कृष्णा गंज मोहल्ले में बजरंग दल के नगर सह-संयोजक श्रेजल के आवास पर एक प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान आचार्य अजीत राज ने कहा कि शौर्य जागरण यात्रा आगामी 30 सितंबर 2023 को महारानी लक्ष्मीबाई झांसी के किले से प्रारंभ होगी, जिसमें कई बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के अलावा अन्य विशिष्ट जन लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह शौर्य जागरण यात्रा हिंदुओं का स्वाभिमान है और सम्मान है।

Read More »

शिविर में 389 पात्रों के ऑनलाइन कराएं गए आयुष्मान कार्ड

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड शिविर बालकृष्ण गुप्ता की बगीची में आयोजित किया गया। शिविर में 389 पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन किये गये। नगर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में आयोजित प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन कोटला रोड स्थित बाल कृष्ण गुप्ता की बगीची में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 389 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन किये गये। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, प्रमोद बघेल, ऋषि असीजा, विवेक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, जगदीश जग्गी, ओम शर्मा, दिलीप प्रजापति, रामनरेश कटारा, गुड्डा पहलवान, सोवरन जाटव, प्रमोद जाटव, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया,

Read More »

जिनालयों में हुई उत्तम संयम धर्म की आराधना

फिरोजाबाद। दसलक्षण पर्व के छठवे दिन जिनालयों में उत्तम संयम धर्म की आराधना की गई। इस दिन को धूप दशमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जैन समाज के लोग बैंड बाजो के साथ घर से धूप लेकर जाते है और मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ धूप चढा कर खूशबू फैलाते है और कामना करते हैं कि इस धूप की तरह ही हमारा जीवन भी हमेशा महकता रहें। नगर में जैन धर्म के अनुयाईओं द्वारा दशलक्षण पर्व के साथ सुगंध दशमी को भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः जिनालयों में बड़े-बड़े समूहों में एक साथ श्रीजी का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की।

Read More »

वृक्षारोपण कर लिया खेड़ा गणेशपुर के विकास का संकल्प

फिरोजाबाद। कम्युनिटी अभियान के अन्तर्गत एस.आर.के.(पीजी) कालेज द्वारा खेड़ा गणेशपुर गाँव को गोद लेकर उसके सम्पूर्ण विकास का संकल्प लिया गया। एस.आर.के.(पीजी) कॉलेज के प्राचार्या प्रो. प्रमोद सीरौठिया द्वारा खेड़ा गणेशपुर गांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। साथ ही गांव खेड़ा गणेशपुर को गोद लेकर उसका संपूर्ण विकास कराने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि गांव में जल स्तर का नीचे जाना एक बड़ी समस्या है। गाँव में साक्षरता का स्तर भी कम है और भी अनेक समस्याओं से कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया। प्रोफेसर सीरौठिया ने कहा कि आज गाँव को गोद लिया है।

Read More »

वृक्षारोपण कर लिया खेड़ा गणेशपुर के विकास का संकल्प

फिरोजाबाद। भारतीय कृ़ित्रम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत चिन्हित वरिष्ठजनों को 1172 सहायक उपकरणों का वितरण विकास भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठजनों को फोल्डिंग व्हील चेअर, बेशाखी, वाकिंग स्टीक, वाकर, कान की मशीन, व्हील चेअर कमोड के साथ, चेअर स्टूल कमोड के साथ, सिलिकान फोम कुशन, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, एल.एस. बैल्ट, सर्वाइकल कॉलर तथा फुट केयर का वितरण किया। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन भराकर उन्हें पेंशन का लाभ दिया जाए।

Read More »