Sunday, September 22, 2024
Breaking News

जैन समाज ने निकाली गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। जैन समाज द्वारा श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आशा नगर से कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें समस्त जैन समाज शामिल हुआ पुरुष वर्ग श्वेतवर्ण के कपड़ों में व महिला वर्ग पीले वस्त्रों में यात्रा में शामिल हुई आज प्रातः करीब 6ः00 बजे नित्य पूजन पर छाल के पश्चात भगवान श्री नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व लाडू चढ़ा कर मनाया गया। उसके बाद झंडारोहण कार्यक्रम किया गया झंडारोहण डॉक्टर वीके जैन के द्वारा संपन्न हुआ।

Read More »

लापता युवक की खोज में पुलिस 2 घंटे भटकी

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के मोहल्ला कटरा पूर्वी से बीती 12 जुलाई की रात अयूब का पुत्र अलकाश 18 वर्ष लापता हो गया था। जिसका आज तक पता ना चलने पर घर परिवार ने कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अय्यूब का पुत्र अलकाश बीती 12 जुलाई की रात खाना खाने के बाद दरवाजे पर बिछी चारपाई पर सो गया था। सुबह घरवालों ने अलकाश को जब चारपाई पर नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई नाते रिश्तेदारी व काफी जगह उसकी खोजबीन की गई लेकिन अल्काश का कहीं पता नहीं चला स्थानीय पुलिस ने लापता युवक के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। आज सुबह अफवाह उड़ी कि अलकाश का शव मिल गया है। जिसकी खोजबीन के लिए पुलिस कई घंटे तक हाथ पैर पटकती रही लेकिन अलकाश का कहीं कोई पता नहीं चला है।

Read More »

हैंडपंप में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम जहांगीराबाद स्थित सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दलित व यादव परिवार के बीच मारपीट हो गई घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जहांगीराबाद निवासी महादेव संखवार ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बीती 2 जुलाई की शाम उसकी बहू सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। जहां संतोष. प्रीती, श्रीशनि व मधु ने सरिया व डण्डे से हमला कर व जातिसूचक गालियां बकते हुए मारपीट की बचाने गई पत्नी रूपरानी को भी चोटें आई हैं जिसका अभी हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More »

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत साथी घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। रिश्तेदारी से लौट रहे ग्रामीणों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी इलाज दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई तथा साथी घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनपद के प्रयाग पुर गांव निवासी राघवेंद्र व श्रीपाल आज सुबह करीब 8ः30 बजे मोटरसाइकिल द्वारा ग्राम पहेवा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जहानाबाद रेलवे क्रासिंग के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राघवेंद्र व श्रीपाल घायल हो गए उपचार के लिए दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान श्रीपाल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र जसवंत सिंह की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।

Read More »

खिड़की से घुस कर लाखों का माल किया साफ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में मकान की खिड़की से घूसे चोरो ने लाखों का माल उडा लग गये। पीड़ित परिजनों थाने में घटना की तहरीर दी।
थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर टयूबैल पम्प के समी निवासी प्रमोद यादव पुत्र लख्मीचन्द्र के घर में बिगत रात्रि में दरबाजे की खिडकी खुली रह गयी। जिसमें से चोरो ने प्रवेश करते हूुए घर में रखी सैफ से लाखों ने नगदी सोने-चाॅदी के आभूषण घर आ अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। गृह स्वामी को गुरूवार की तडके आॅख खुलने पर घटना की जानकारी हो सकी। प्रमोद यादव परिजनों के साथ अपने घर की छत पर सो रहे थे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए तहरीर देने की बात कही। पुलिस मामले की जाॅच में जुट गई है।

 

Read More »

भूडा नहर में संदिग्ध हालत में कूद युवक का मिला शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भूडा नगर में पिटाई के डर से युवक ने विगत दिन छलांग लगा दी थी। जिसके शव को आज सुबह नगर से निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। परिजनों ने युवक को मारपीट कर नहर में फैकने की बात पुलिस से कही थी। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव वाकलपुर निवासी 18 वर्षीय आकाश पुत्र शिशुपाल दिवाकर लुधियाना में रहकर कपडों पर स्त्री करने (प्रेस) का कार्य करता था। कुछ दिन पूर्व वह अपने घर घूमने आया हुआ था। दो दिन पूर्व वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था।

Read More »

आग से झुलसी महिला की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के विजय नगर में आग से झलसी महिला की उपचार के दौरान विगत रात्रि में मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। थाना लाइनपार क्षेत्र के विजय नगर निवासी सत्यभान की 35 वर्षीय पत्नी सीमा संदिग्ध हालत में बुधवार की सायं आग से झुलस गयी थी। जिसको परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य रात्रि के बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।

Read More »

जमीनी विवाद में महिला को फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक विवाहिता को जमीनी विवाद में मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव सलेमपुर निवासी पंकज की 25 वर्षीय पत्नी रेखा अपने घर के बाहर खुले मैदान का साफ कर रही थी। जहां पशुओं को बाॅधा जाता था उसी दौरान परिवार के ही गुलशन रंजीत गोलू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। एक दूसरे ने उस जमीन पर अपने-अपने हम की बात कही देखते ही देखते दोनो में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान रेखा के सिर में गंम्भीर चोट लगने से घायल हो गयी। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला के पति ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का उपचार के साथ डाक्टरी मुआयना भी कराया।

Read More »

बालक सहित दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बालक सहित दो लोग आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र पुराना थाने के पास निवासी शंहशाह की 24 वर्षीय पुत्री कु0 फरीम अपने घर पर जुडाई का कार्य कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में वह आग से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि उसके कपडों से मिट्टी के तेल की महंक आ रही थी। वही दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के खेडा मौहल्ला निवासी बृहमदेव सिह का 10 वर्षीय पुत्र अंकित गर्म सब्जी के पात्र पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में व्यक्ति की पीठ में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया घायल का अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति जिलाबदर की हुई थी कार्यवाही दोनो पक्षों में चल रही है जमीनी पुरानी रंजिश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र बाजिदपुर ठार के समीप बाइक सवार व्यक्ति के संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको मौके पर पहुची इलाका पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। घायल ने पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि उक्त घायल अपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही भी की गयी थी।

Read More »