Monday, October 7, 2024
Breaking News

कलश यात्रा के साथ अग्र भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रथम बार विशाल अग्र भागवत कथा का आयोजन पॉलीवाल हॉल में किया जा रहा है। जिसकी भव्य कलश यात्रा द्वारिकाधीश मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 151 सौभाग्यशाली महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। जो कि अलग ही छटा बिखेर रही थी। अग्र भागवत कथा की कलश यात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ होकर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग होती हुई गांधी पार्क स्थित पालीवाल हॉल में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में अग्र भागवत के सुप्रसिद्ध वक्ता आचार्य प्रमोद कृष्ण फूलों से सुसज्जित रथ पर बैठकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

Read More »

सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव की 50 वीं वर्षगांठ पर शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में विराजमान सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव की 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर जय भोले कमेटी एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती वेदान्ताचार्य की अध्यक्षता में स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरूवार को रूद्व महायज्ञ व शिव महापुराण कथा की भव्य कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा में 64 योगनियों सहित 1100 सौभाग्यशली माता बहने स्वर्ण, चांदी, ताबा, पीतल, स्टील व मिट्टी का कलश सिर पर धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में 1100 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया।

Read More »

सीडीओ ने बैठक में युवा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

फिरोजाबाद। प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के एक दिवसीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला स्तरीय गठित समित द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय अनुसार 24 नवम्बर को बीडीएम गर्ल्स पी.जी. कालेज, स्टेशन रोड शिकोहाबाद में युवा उत्सव कार्यक्रम मनाया जायेगा। सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि निम्न विधाओं के अन्तर्गत प्रतिभागियों की उपलब्धता के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किये जायंेगे। जिसमें ग्रुप फोक डांस, फोक सां

Read More »

केसरी नंदन मंदिर में 21 सौ दीपकों से सजाई गई दीपमालिका

फिरोजाबाद। भाई दूज के अवसर पर कम्बुआन चौक स्थित केशरी नंदन मंदिर में 21 सौं दीपकों से भव्य दीपमालिका भक्तों द्वारा सजाई गई। वहीं मंदिर प्रांगण में भव्य रंगोली भी बनाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था। वही मंदिर महंत द्वारा केसरी नंदन महाराज की भव्य आरती कर भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, अमर वर्मा, ओम शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, आचार्य कृष्ण कांत वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, पवन तेनगुरिया, आशीष दिवाकर, अमर वर्मा, विनायक अग्रवाल, अनूप पाराशर, बबलू चतुर्वेदी, ललित राजौरिया, राकेश राजौरिया, मंदिर महंत रामदास पुजारी आदि सैकड़ों हनुमान भक्त मौजूद रहे।

Read More »

आर.पी.एम. लॉ कॉलेज में हुआ दीपावली प्रतियोगिताओं का आयोजन

हाथरस। आर. पी.एम. लॉ कॉलेज में दिपावली के उपलक्ष्य में रंगोली, पोस्टर मैकिंग दिया मेकिंग प्रतियोगिता का अजोजन हुआ। जिसमें एल.एल. बी. की पहली सेमिस्टर की छात्रा कु. कविता एवं क्लास डेकोरेशन में प्रशांत ज्योति तथा मीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं रंगोली मैकिंग में बी.ए.एल. एल.बी. की प्रथम सेमिस्टर की छात्रा गौरी, जयश्री, नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मैकिंग में आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दीया मैकिंग में निर्भय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आरपीएम ग्रुप के प्रबंधक डॉ. उमाशंकर शर्मा उर्फ लार्ड साहब ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर आरपीएम विधि के प्राचार्य डॉ. देवेश सारस्वत एवं प्रवक्ता डॉ. एएच रिजवी, लविश वार्ष्णेय, ललित कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया।

Read More »

दुघर्टना में मृत युवक के शव को रखकर रात भर हुआ हंगामा

मथुराः जन सामना संवाददाता। थाना राया क्षेत्र के गांव आयराखेड़ा में पेंठ बाजार में अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आकर स्थानीय गांव निवासी महिला केशव देवी पत्नी गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गांव निवासी देवी सिंह पुत्र मोहर सिंह एवं गोमा देवी पत्नी गुड्डा घायल हो गए थे। बुधवार की सुबह इस हादसे में घायल देवी सिंह पुत्र मोहर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद दरोगा राजकुमार पवार आरक्षी वीरेंद्र के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में हीलाहवाली बरती इसके अलावा दरोगा द्वारा मृतक के परिवार में मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौज की गयी। पुलिस का कहना है कि जिसके बाद दरोगा राजकुमार पवार व सिपाही को बंधक बना लिया गया। सूचना पर थाना राया प्रभारी अजय किशोर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने आते ही लाठी फटकारी जिससे ग्रामीण भड़क उठे और पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा व सियाही के चोटें आई। इस दौरान दरोगा व सिपाही ने एक निजी विद्यालय में छुपकर खुद को बचाया। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी के सामने भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगे। बताया जा रहा है कि इस मामले में 20 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Read More »

नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंचे नगर आयुक्त

वृंदावन। कोतवाली के निकट स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया। जब मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने निरीक्षण के दौरान कॉलेज में साफ सफाई एवं खेल मैदान की व्यवस्थाओं को जांचा। जिसमें उन्हें खामियां मिलीं। वही नगर आयुक्त के द्वारा स्टाफ रजिस्टर चेक किया गया। जिसमें पांच अध्यापिका और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। जिनका स्पष्टीकरण विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना शर्मा के द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि यह लोग छुट्टी पर गए हुए हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि आज उनके द्वारा वृंदावन के नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें त्योहार के कारण कई बच्चे अनुपस्थित मिले हैं।

Read More »

बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार महिला गम्भीर

फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के कोराईं गाँव के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार गाँव निवासी दिनेश की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी उसका 5 वर्षीय पुत्र अंजेश और उसकी बहन ममता देवी पुत्री राजा तीनो को सोनी देवी का 22 वर्षीय देवर मिथुन पुत्र राम किशोर बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र आया था। जब वह कोराईं गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार सोनी देवी गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया।

Read More »

बागपत जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर मिले आठ शिक्षकों का वेतन रोका

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के डौला गांव स्थित संविलियन विद्यालय का आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सुबह 9 बजे के समय भी उनको विद्यालय का मुख्य द्वार बंद मिला। विद्यालय की अत्यंत खराब स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि विद्यालय में 489 विद्यार्थी पंजीकृत है जिसके सापेक्ष 64 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में 14 अध्यापक व 2 शिक्षामित्र कार्यरत है। जिलाधिकारी ने अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका चेक की तो आठ अध्यापक अनुपस्थित मिले।

Read More »

बागपत में घट यात्रा के साथ 17 नवंबर से शुरू होगा पंच कल्याणक महोत्सव

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत जैन नगरी में चातुर्मास कर रहे व राजकीय अतिथि से सम्मानित आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में दिगंबर जैन छोटा मन्दिर के नवनिर्मित चौत्य वृक्ष जिनबिम्ब का पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ घट यात्रा के साथ 17 नवंबर से शुरू होगा।
पांच दिवसीय यह महोत्सव 22 नवंबर तक दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।

Read More »