Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंचे नगर आयुक्त

नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंचे नगर आयुक्त

वृंदावन। कोतवाली के निकट स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया। जब मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने निरीक्षण के दौरान कॉलेज में साफ सफाई एवं खेल मैदान की व्यवस्थाओं को जांचा। जिसमें उन्हें खामियां मिलीं। वही नगर आयुक्त के द्वारा स्टाफ रजिस्टर चेक किया गया। जिसमें पांच अध्यापिका और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। जिनका स्पष्टीकरण विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना शर्मा के द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि यह लोग छुट्टी पर गए हुए हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि आज उनके द्वारा वृंदावन के नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें त्योहार के कारण कई बच्चे अनुपस्थित मिले हैं। वहीं उनके द्वारा विद्यालय परिसर में साफ सफाई एवं खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया है। जिसमें उन्हें खामियां प्राप्त हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्टाफ रजिस्टर भी चेक किया गया। जिसमें पांच अध्यापिका और एक चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। जिसमें उन्होंने बताया कि इन सभी स्टाफ के द्वारा आज ही छुट्टी मांगी गई और आज ही उनकी छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी स्टाफ को छुट्टी चाहिए, उसके द्वारा संबंधित कार्यालय को एक दिन पहले सूचित किया जाता है। तब जाकर उनको छुट्टी दी जाती है, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हुआ है। इसके लिए वृंदावन नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है और साथ ही खेल मैदान के लिए व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कहा गया है, विद्यालय को जो भी मदद नगर निगम से चाहिए होगी। वह उनको मुहैया कराई जाएगी।