Saturday, September 21, 2024
Breaking News

स्कूलों के निरीक्षण में बीएसए को मिली खामियां, लगाई फटकार

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने अमरौधा विकासखंड का दौरा कर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में गंदगी पाए जाने तथा छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने पर शिक्षकों को फटकार लगाते हुए अभिभावकों से संपर्क करके बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए कहा। मंगलवार को सुबह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अमरौधा विकासखंड के 6 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मूसरिया में नामांकित 36 बच्चों के सापेक्ष मात्र 8 बच्चें उपस्थित मिले। विद्यालय में शौचालय गंदा पाया गया एवं एक शौचालय बंद पाया गया। बच्चों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानध्यापिका द्वारा शौचालय बंद रखा जाता है एवं स्वयं के प्रयोग हेतु प्रयोग किया जाता है। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि आई है परंतु अभी तक रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। विज्ञान कक्ष बना हुआ है परंतु उसमें किसी प्रकार की विज्ञान संबंधी सामग्री नहीं पाई गई। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी कम पाई गई।

Read More »

फतेहपुर में करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत

फतेहपुर। विद्युत लाइन ठीक करते समय खंबे में करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ कांग्रेसी नेता के नेतृत्व में शव को रखकर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी सहित जिला अधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दे शांत कराया। हदगांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले रामपुर रामबाबू विद्युत विभाग में अलीपुर भद्र फीडर में संविदा लाइनमैन के रूप में काम करते थे। विभाग के निर्देश पर भादर गांव लाइन ठीक करने के लिए गये थे। पावर हाउस से शटडाउन लेने के बाद खंबे में चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई चालू कर दी गई जिससे कि करंट की चपेट में आने से रामबाबू की मौत हो गई। सभी संविदाकर्मी साथी कर्मचारी की मौत होने पर परिवार जनों के साथ शव को सड़क पर रख हंगामा करने लगे। उनके द्वारा मुआवजेे सहित तात्कालिक सहयोग की मांग की गई।

Read More »

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को लेकर नगरवासियों में दिखा उत्साह

⇒आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार
फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर नगरवासियों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। समाजसेवी, राजनीतिक, उद्योगपतियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग को लेकर इसरो वैज्ञानिको को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत आज रंग लाई। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग से भारत आज संपूर्ण विश्व को लोहा मनवाने में सफल रहा। विश्व में सबसे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से उतरने पर 140 करोड़ भारतवासियों की धड़कनें तेजी से धड़क रही थी। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी एक टक होकर चंद्रयान-3 की लाइव टेलीकास्ट को देख रहे थे। साथ ही पल-पल उसके सफलता की प्रार्थना कर रहे थे। प्रेम प्रकाश कुशवाहा के द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर मिष्ठान वितरण किया गया।

Read More »

मॉं की फटकार से क्षुब्ध होकर छात्र ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मॉ की फटकार से परेशान होकर एक छात्र ने फांसी लगा ली। छात्र को फांसी पर लटका देख परिवारीजन घबरा गए। परिवारीजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महादेव नगर निवासी महेंन्द्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार कक्षा नौ का छात्र है। उसकी मॉ ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। जिससे नाराज होकर कमरे में चला गया। पंखे पर फांसी का फंटा लगाकर लटक गया। परिजनों की निगाह फंदे पर लटके अजय पर गई तो उनकी चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजनों ने अजय को फंदे से उतारा। फंदे पर लटकने से वह बेहोश हो गया। उसकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए।

Read More »

युवती की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने उसका गला दबाया और फिर पहचान छिपाने को ईटों से चेहरा कुचल दिया। आरोपी ने कबाड़ बीनने वाली युवती से रूपए लेकर डेढ़ गुना करने का सपना दिखाया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 20 अगस्त को एक 19 साल की युवती का शव थाना उत्तर क्षेत्र में नाले में मिला था। देवानंद उर्फ टिंकू पुत्र किशोरीलाल निवासी दम्मामल नगर थाना उत्तर ने शव की पहचान पूजा उर्फ प्रीती 19 वर्षीय के रूप में करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने तीन टीमों का गठन कर हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

Read More »

जलभराव से नई आबादी क्षेत्र में हालत खराब, घरों में घुसा बारिश का पानी

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार की शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। साथ ही शहर की सड़क जलमग्न हो गई। वहीं नई आबादी क्षेत्रों के हालत बहुत खराब है। लोगों के घरों में पानी भर गया। लोग नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते दिखाई दिए। मंगलवार देर शाम शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर होती रही, जो कि बुधवार को देर शाम तक जारी रही। बारिश के कारण नई आबादी क्षेत्रों के हालत बहुत दयनीय हो गये। लोगों के घरों में पानी घुसने से खाना बनाने तक के लिए परेशान हो गये। वार्ड नं. 47 के पार्षद नुरूलहुदा लाला राइन गांधी द्वारा क्षेत्र में विकास कराएं जाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया।

Read More »

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए बच्चों ने भगवान से की प्रार्थना

फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरे देश के साथ सुहागनगरी में भी प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। सुहाग नगर स्थित बी.एस.एस. हाईटेक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन-पूजन कर भगवान से प्रार्थना की है। वहीं हिंदू जागरण मंच महानगर द्वारा सिद्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के लिए हवन-पूजन किया गया। बी.एस.एस हाइटेक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल स्टॉफ व शिक्षकों के साथ हवन-पूजन कर चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण की कामना की गई। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिग की कामना करते दिखाई दिए।

Read More »

जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस। विकास खण्ड सादाबाद के ग्राम पंचायत बिसावर में एस.एल.डब्ल्यू.एम. के अन्तर्गत ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कराये जा रहे कार्याे का जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य में धीमी गति का कारण, कार्य की पूर्णता, कार्य की अद्धतन स्थिति इत्यादि की जांच की। वहीं ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की स्थिति, घरों से वेस्ट कलेक्शन आदि के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को शेष कार्याे को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, उनके सतत अनुश्रवण एवं विकास को सुनिश्चित करने का कार्य करें। भ्रमण के दौरान बिसावर-रदोई सडक मार्ग खराब होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग को बिसावर-रदोई से संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Read More »

हाथरस में एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का करायें पंजीकरण

हाथरस। क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार खेल सप्ताह मनाये जाने के अवसर पर र्स्पाेट्स स्टेडियम हाथरस में एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 24 अगस्त को बालक-बालिका अंडर-18, 25 अगस्त को कबड्डी बालक अंडर-18, फुटबॉल बालक अंडर-16 एवं 26 अगस्त को फुटबॉल बालिका अंडर-18 की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इच्छुक खिलाडी एवं टीमें र्स्पाेटस स्टेडियम हाथरस में 24 अगस्त को कार्यालय दिवस में फुटबॉल प्रशिक्षक वर्षा रानी से अपना पंजीकरण निःशुल्क करा सकते हैं।

Read More »

जल भराव से परेशान आम जनमानस, जिम्मेदार मौन

⇒हल्की बारिश से तालाब में तब्दील हुआ परिसर
संतकबीरनगर। जनपद के सबसे घनी आबादी वाले ब्लॉक क्षेत्र सेमरियावा के लाखों लोगों के सेहत का ख्याल रखने वाला एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है। जिसकी जीती जागती तस्वीर उस वक्त कैमरे में कैद हुई जब मरीज अपना इलाज कराने के लिए इस सरकारी अस्पताल पर जा रहे थे। जनपद के सबसे बड़े और घने आबादी वाले इस ब्लॉक क्षेत्र के एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए मरीजों को काफी कठिनाइयां उठानी पड़ रही है। क्योंकि अस्पताल के गेट पर बरसात का पानी घुटनों तक लगा हुआ है। तालाब के रूप में नजर आने लगा यह सरकारी अस्पताल सरकार के उन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। जिसमें सरकार विकास और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का डंका पीट कर खुद की पीठ थपथपाती है।

Read More »