Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलभराव से नई आबादी क्षेत्र में हालत खराब, घरों में घुसा बारिश का पानी

जलभराव से नई आबादी क्षेत्र में हालत खराब, घरों में घुसा बारिश का पानी

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार की शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। साथ ही शहर की सड़क जलमग्न हो गई। वहीं नई आबादी क्षेत्रों के हालत बहुत खराब है। लोगों के घरों में पानी भर गया। लोग नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते दिखाई दिए। मंगलवार देर शाम शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर होती रही, जो कि बुधवार को देर शाम तक जारी रही। बारिश के कारण नई आबादी क्षेत्रों के हालत बहुत दयनीय हो गये। लोगों के घरों में पानी घुसने से खाना बनाने तक के लिए परेशान हो गये। वार्ड नं. 47 के पार्षद नुरूलहुदा लाला राइन गांधी द्वारा क्षेत्र में विकास कराएं जाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। पार्षद ने कहा कि नगर निगम द्वारा जिस जगह सबसे ज्यादा विकास की आवश्यकता है। उन जगहों पर विकास कार्य नहीं कराएं जा रहे है। जहॉ विकास की आवश्यकता नहीं है। उन जगहों के टेण्डर कराकर विकास कार्य कराएं जा रहे है। वही बारिश के चलते गांधी पार्क, आर्यनगर, बौधाश्रम, जिला अस्पताल सर्विस रोड, जाटवपुरी, दुर्गेश नगर, रामगढ़ आदि क्षेत्रों मे जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। वहीं बारिश के चलते जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के आदेश पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।