Friday, September 20, 2024
Breaking News

धूमधाम से निकली माता रानी की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। पेमेश्वर गेट स्थित छैल बिहारी गेस्ट हाउस से नवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा माता रानी की एक भव्य शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अतुल प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। माता रानी की शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारी सदस्य कन्हैयालाल गुप्ता, राखी गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सरिता, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, बंटू गुप्ता, संजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, लाल यादव, नरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, देवांश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

धूमधाम से निकली अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसैन की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसैन की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रसूलपुर स्थित राजा पैलेस से निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में महाराजा व महारानी एक ही रथ में सवार थे।
रविवार को महाराजा अग्रसैन जयंती का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसैन व महारानी माधवी के डोले की आरती व हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा राजा पैलेस रसूलपुर से प्रारम्भ हुई, जो कि नालबंद चौराहा, जीवराम चौक, घंटाघर, सदर बाजार, मुहल्ला गंज, कोटला रोड, अग्रसैन चौक होती हुई हनुमान रोड स्थित राजेन्द्र विश्राम गृह पहुंचकर सम्पन्न हुई। ऊटों पर सवार नगाड़े वादक शोभायात्रा के प्रारम्भ की सूचना दे रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला चल रहा था। उसके पीछे हिरणाकश्यप, शंकर-गणेश युद्व, राधाकृष्ण, फूलों की होली, शिव परिवार, कैलादेवी, रामदरबार, हनुमान जी झांकी, शिव तांडव नृत्य, महारास, खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

Read More »

हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। शनिवार दोपहर के समय एक वृद्ध अपने घर से तहसील की तरफ जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध के दोनों पैर बुरी तरह से टूट गये। गंभीर हालत में वृद्ध को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। स्टाफ ने शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। हादसे की जानकारी होते ही वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर की गिहार कॉलोनी निवासी ताल सिंह गिहार (63) शनिवार दोपहर को घर से नारायण तिराहे के लिए निकले थे। जब वह तहसील तिराहे पर थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वृद्ध जमीन पर गिर पड़े और ट्रक उनके दोनों पैरों के ऊपर से होकर निकल गया। जिससे वृद्ध के दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया।

Read More »

वन विभाग की लापरवाही से हो सकता है कभी भी हादसा

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खड़े वृक्षों की टहनियां टूट कर नीचे झूल रही हैं। जो सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों से टकराती रहती हैं। पेड़ों की टहनियों से बचने के लिए चालक वाहनों को आड़ा-तिरक्षा कर निकालते हैं। जिससे हर समय हादसे का डर सताता रहता है। वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
स्टेशन रोड़ स्थित मेहराबाद के समीप सड़क के सहारे पाखर का पेड़ खड़ा है। इस पेड़ की टहनियां कुछ दिन पूर्व टूट गईं थी। लेकिन अभी तक वन विभाग के किसी कर्मचारी ने इन टूटी हुई टहनियों को पेड़ से अलग नहीं किया है। जबकि विभागीय कर्मचारी इस रोड से भी आते-जाते रहते हैं। रात के समय यह टूटी टहनियां दुपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से इन टूटी और झूलती हुई टहनियों को हटाने की मांग की है।

Read More »

ब्रह्माकुमारियों ने सजाई 25 फीट ऊंची स्वचलित चैतन्य देवियों की झांकी

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शारदीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में गणेश नगर स्थित शिव मंदिर पर 25 फीट ऊंची स्वचलित चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। रविवार शाम झांकी का शुभारंभ होने के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
सेंटर संचालिका सरिता दीदी ने बताया कि यहां प्रत्येक दिन शाम 5.30 बजे से रात नौ बजे तक दर्शन और भजन संध्या होगी। सोमवार को अहमदाबाद की मसूर गायिका डा. दामिनी मेहता कार्यक्रम में भाग लेगी।

Read More »

विद्युत विभाग के संविदा कर्मी पकडेंगे आंदोलन की राह

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी अब आंदोलन की राह पकडेंगे। निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने रविवार को छाता में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले छाता स्थित डाक बंगले पर संविदा कर्मियों ने मीटिंग की तथा आने वाले दिनों में विद्युत विभाग तथा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखउन गणेश तोमर ने बताया कि मथुरा जनपद में 1000 से अधिक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से बिजली विभाग में काम कर रहे हैं। उनकी ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए हमने बैठक बुलाई हुई है। जिसमें हमारे विडीवज कमेटी का चुनाव भी होना है और साथियों की लम्बे समय से समस्याएं लंबित हैं। कुछ अधिकारियों से वार्ता की जानी है। दूसरा हमारे आने वाले समय में लखनऊ स्तर से हमारे संगठन का आह्वान है कि हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने जा रहे हैं। 16 अक्टूबर को काला फीता बांध कर तय ड्यूटी के समय से एक घंटे अतिरिक्त कार्य करेंगे। उससे आगे दूसरा चरण 20 अक्टूबर का है, जिसमें कैंट बिजली घर पहुंच कर अधीक्षण अभियंता के माध्यम से ज्ञापन देंगे। 21 अक्टूबर को तीसरे चरण में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। चौथे चरण में 25 अक्टूबर को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। पांचवें चरण में 30 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकालेंगे। छह नवम्बर को लखनऊ में महापंचायत का आह्वान किया गया है। हमारी ही मोटरसाइकिल, हमारा ही मोबाइल, काम के समय के घंटे निर्धारित नहीं, 26 दिन का मेहनत महीने में मिलता है। मिनिमम वेज भी टेक्निकल का नहीं है। टेक्निकल मिनिमम वेज हमारी 25 हजार से 32 हजार तक बनता है जिसमें पेट्रोल मोबाइल सब चाहिए।

Read More »

तीर्थ विकास परिषद के सांझी संरक्षण के प्रयासों की सर्वत्र सराहना

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उप्र पर्यटन द्वारा सांझी महोत्सव के अंतर्गत रसखान समाधि पर अंतिम दिन अनेक नई प्रकार की सांझी बनायी गयीं। वृंदावन के सौरभ गोस्वामी व साथी चित्रकारों ने परंपरागत कई प्रकार की सांझी बनायी। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल के शिक्षक अनिल सोनी, खुशबू उपाध्याय ने श्रीकृष्ण के आ`कर्षक चित्र बनाए। ये चित्र सूखे रंगों से तैयार किए। खजानी वूमेन इंस्टीट्यूट को छात्रा मुस्कान प्राची, यामिनी, हर्षिता और भावना ने मॉडर्न श्रीकृष्ण का आकर्षक चित्र बनाये। इन छात्राओं ने इससे पूर्व होली की सांझी, रास की सांझी और राधा कृष्ण की सांझी पर कैनवास बनायी। वृंदावन के चित्रकारों के अलावा गोकुल की लक्ष्मी और गोवर्धन की कलाकार पूनम यादव ने गोबर की वे सांझी बनायीं जो समूचे श्राद्ध पक्ष में हर दिन के हिसाब से बनायी जाती हैं। चित्रकारों ने रंग बिरंगी परम्परागत सांझी बना कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रसखान समाधि स्थल स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर में ब्रज की सांझी कलाष् विषयक सेमिनार का आयोजन भी हुआ।

Read More »

शक्ति आराधना पर्व नवरात्रि

माँ शब्द में ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है। यह सृष्टि भी तो हमारी माँ ही है, जो हमारा लालन-पालन और भरण-पोषण करती है। उदार भाव से हमारे उत्थान को प्रबलता प्रदान करती है। इसी भाव के कारण हम सदैव पूजा-अर्चना में सर्वप्रथम पृथ्वी माँ को ही प्रणाम करते है। इस समय तो ममतामयी माँ शेर पर सवारी कर भक्तों के कल्याण के लिए आई है। हमें सकारात्मक ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करने के लिए माँ अखंड ज्योत के द्वारा हमारे जीवन के अंधकार का भी समूल नाश कर देती है। करुणामयी, भक्तवत्सल माँ तो शुभता प्रदान करने वाली है। मन के संशय को नाश करने एवं हमारी अभिलाषाओं को साकार रूप देने माँ नौ दिन विभिन्न-विभिन्न रूपों से हमें गुण, ऊर्जा, उत्साह एवं उमंग से भर देंगी। हमें अपने आनंद का विस्तार करने के लिए माँ के सच्चे दरबार पर अडिग विश्वास करना होगा। भक्तिभाव में मग्न होकर हमें माँ की पूजा-अर्चना एवं उपासना करनी है। विघ्नों को हरने वाली माँ, नव उत्साह जननी माँ, धन-धान्य के भंडार देने वाली माँ, त्रिभुवन में निवास करने वाली माँ, मन के द्वार को आलौकित करने वाली माँ की स्तुति हम मंगल कलश की स्थापना के साथ करेंगे। भय हारिणी एवं भव तारिणी माँ के प्रत्येक स्वरुप का नमन और वंदन करेंगे।
देवी दुर्गा तो दुर्गति का भी विनाश कर देती है। हर नवरात्रि की तरह इस बार भी हम देवी के दर्शन, उनकी दया, कृपा, करुणा एवं आशीर्वाद के अभिलाषी होंगे। उत्साह, उमंग और भक्ति भाव से ओत-प्रोत होकर हमें देवी के आराधना पर्व को उत्सव का स्वरुप देना होगा। बच्चों को भी माँ के विभिन्न स्वरूपों से अवगत कराना होगा। माँ की आराधना हमें बहन-बेटी के सम्मान को सुरक्षित रखने की भी प्रेरणा देती है। माँ के प्रति अगाध श्रृद्धा हमें एक सम्मानित समाज के निर्माण की ओर अग्रसर करती है, जिसमें समस्त प्राणियों में नारी के प्रति सम्मान का भाव सदा जीवंत रहें। माँ तो धैर्य, साहस, शक्ति एवं वात्सल्य का अप्रतिम रूप है। माता हमें जीवन में नवीन दिशा प्रदान करें।

Read More »

विद्यार्थी सब्जेक्ट को चुनने से पहले ऑब्जेक्ट का चयन करेंः पूर्व वॉयस चांसलर

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की संस्था मालवीय मिशन द्वारा डीएवी ऑडिटोरियम में करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर ,डीएवी पब्लिक स्कूल तथा चिन्मय विद्यालय के छात्रों ने लाभ उठाया। काउंसलर एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्ग सिंह चौहान का परिचय एवं स्वागत मालवीय मिशन के अध्यक्ष चंद्र प्रताप मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल पहना कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियदर्शनी महिला क्लब की अध्यक्षा तरुणा छाबड़ा का स्वागत मालवीय मिशन की पदाधिकारी मानसी जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में तीनों विद्यालयों के छात्रों को मालवीय मिशन के महासचिव अमित कुमार ने मिशन द्वारा चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई।
विश्व की प्रसिद्ध अंतरिक्ष एजेंसी नासा के भूतपूर्व वैज्ञानिक तथा तकनीकी विश्वविद्यालय यूपीटीयू के पूर्व वाइस चांसलर डॉ० दुर्ग सिंह चौहान ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि ज्ञान अनंत है इसलिए चुनौती भी अनंत है किंतु पूजा ज्ञान की ही होती है। ज्ञान सर्वत्र पूजित होता है, इसलिए हमें किसी भी क्षेत्र के संपूर्ण ज्ञान को प्राप्त करने की आवश्यकता है।

Read More »

कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ हनुमान को उतारा

नयी दिल्ली: कविता पंत। नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने भी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी ।. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रामायण सीरियल में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है।
बुधनी के रहने वाले मस्ताल टीवी सीरियल एक्टर हैं। उन्होंने 2008 में रामायण सीरियल में काम किया। वे बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। कांग्रेस ने इन्हें नर्मदा सेना की जिम्मेदारी भी दी है।
इसी के साथ कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए अपनी पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है और भारतीय जनता पार्टी की भांति कांग्रेस ने भी गंभीरता दिखाते हुए इस चुनाव में अपने दिग्गज मैदान में उतारे दिए हैं। छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रत्याशी बनाए गए हैं।
भाजपा एक महीने पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, जबकि बाकी सीटों के लिए अभी नाम तय किए जा रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस ने भी आज अपनी पहली सूची जारी की है. पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।

Read More »