Friday, September 20, 2024
Breaking News

भाजपाईयों ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर केेक काटकर, मिष्ठान वितरण एवं हवन-पूजन कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की कामना की।
रविवार को आचार्य कृष्णकांत वशिष्ट, आचार्य पीयूष, आचार्य रजत द्वारा कृष्णा पाडा स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मंडल अध्यक्ष दिलीप इंजीनियर, विनोद पचौरी, आनंद अग्रवाल, रामलढेती लक्की, राकेश राजौरिया कुक्कू, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया पार्षद, आशीष दिवाकर पार्षद, मुकुल दिवाकर पार्षद, हिमांशु शर्मा युवा मोर्चा, निर्मल शर्मा, अभिषेक मित्तल, राजीव बंसल, अमर वर्मा, ललित राजौरिया, सुनील वर्मा कल्लू, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं राठौर धर्मशाला रानी नगर गली नंबर दो कोटला रोड पीएम का जन्मदिवस हवन यज्ञ के साथ मनाया गया।

Read More »

बालरूप श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा बालरूप श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सीबी गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम तीन वर्गाे में आयोजित किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा के स्वरूपों में मनमोहक लग रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बालकृष्ण भगवान के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन रवीन्द्र अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल जानू, प्रवीन अग्रवाल वैद्य, शिवकांत पलिया, उद्देश्य तिवारी एवं रमेश बंसल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आगाज संस्था के ध्येय गीत से हुआ। वहीं कनिष्का ने धार्मिक गीत एवं सुरभि ने राधा मीरा नामक भजन पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा के परिधानों बड़े आकर्षक दिखाई दे रहे थे। कार्यक्रम स्थल गोकुल धाम जैसा प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम में 75 से अधिक संस्कार भारती परिवार एवं एक दर्जन से अधिक विभिन्न स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लिया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान कोई बच्चा रास बिहारी, माखन चोर, तो कोई बालक बांसुरी बजा रहा था। बच्चों की तोतली भाषा सबको लुभा रही थी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षण पुरस्कार संस्था द्वारा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को सात्वंना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन अग्रवाल स्मार्टटॉक ने किया।

Read More »

जलभराव व कीचड़ से निजात दिलाने की मांग कर दिया धरना

फिरोजाबाद। जल भराव व कीचड़ युक्त सड़कों से परेशान श्रीराम कॉलोनी के वाशिंदे सड़क पर आ गए। परेशान लोगों ने रविवार को सांकेतिक धरना दिया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं निकला तो आंदोलन होगा।
श्रीराम कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा है। जल भराव व कीचड़ युक्त सड़कों से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रविवार को श्रीराम कॉलौनी के वांशिदों ने समस्या निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। पंडित अखिलेश शर्मा ने चेतावनी दी कि शीघ्र गली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों एवं भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों का गठबंधन हो चुका है। श्रीराम कॉलोनी निवासी रविंद्र परिहार ने कहा कि नगर आयुक्त अपना सरकारी नंबर नहीं उठाते हैं।

Read More »

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपाइयों ने की चर्चा

फिरोजाबाद। बसपा की एक बैठक आंबेडकर धर्मशाला मौहल्ला दुली में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सालिंग सिंह ने सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ का संगठन ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। साथ ही पदाधिकारी हर मौहल्ले में जाकर बहिन कुमारी मायावती के शासन काल के विकास कार्याे, कानून व्यवस्था आदि की जानकारी से जनता को अवगत कराएं। बैठक में लोकेश कुमार पिप्पल, जितेन्द्र कुमार निमेष, अनिल कुमार, मुकेश गौतम, सुशील जाटव, बृजेश वरूण, धर्मेन्द्र कुमार, भूपसिंह निगम, लालता प्रसाद, छोटू जाटव, पंकज जाटव आदि मौजूद रहे।

Read More »

भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घर संसार कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही हवन-पूजन कर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। भगवान विश्वकर्मा का जिक्र 12 आदित्यों और ऋग्वेद में होता है। उनको संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने ब्रह्माजी के साथ मिलकर इस सृष्टि का निर्माण किया था। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है।

Read More »

शिविर में पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान

फिरोजाबाद। इण्डियन रेड क्रोस सोसाइटी एवं जिला ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों ने ब्लड डोनेट किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नगर, अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। एक रक्त से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।

Read More »

आयुष्मान भवः अभियान का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारम्भ

खखरेरू/फतेहपुर। स्वास्थ्य सेवा की पहल के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरु में धाता ब्लॉक प्रमुख राज नारायण सिंह ने फीता काट कर आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर अधीक्षक डा0 राजेश कुमार ने बताया कि शासन के गार्डलाइन के अनुसार 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मेला का आयोजन किया जाएगा ।
जन समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं में संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भव का नाम अभियान का संचालन किया गया है जिसमें आयुष्मान आपके द्वारा आयुष्मान मेला आयुष्मान नगरी एवं पंचायत में 17 सितंबर 24 सितम्बर व 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

जैन तीर्थ स्थल में तीन करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

फिरोजाबाद। पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किए गए चंद्रवाड़ में अब विकास की गंगा बहेगी। रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चंद्रवाड़ जैन तीर्थ स्थल पर्यटन का शिलान्यास किया। यहां पर तीन करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे।
पर्यटन मंत्री ने विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि फिरोजशाह सेनापति द्वारा राजा चंद्रसेन के किले पर हमला किया गया था। उसके बाद यहां उसे तहस नहस कर दिया गया। पूर्व में इसका नाम चंद्र नगर था। उसे सेनापति फिरोजशाह के नाम से फिरोजाबाद रखा गया। इस शहर को पुनः चंद्र नगर बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीनरायन यादव द्वारा प्रस्ताव भी दिया गया है, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में किसी शहर का नाम बदला जाएगा तो उसके साथ फिरोजाबाद का भी नाम चंद्र नगर रखा जाएगा। वहीं विकास कार्य में मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है। ऐसे ही राजा चंद्र सेन की जन्म भूमि का भी विकास मुख्यमंत्री द्वारा कराया जा रहा है।

Read More »

सर्राफा व्यवसाय के घर हुई चोरी का खुलासा

फतेहपुर। जिले के चाँदपुर थानां क्षेत्र के अमौली कस्बे में ज्वैलर्स के घर सोने के जेवरात चोरी हो गए थे जिसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। चोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को चोरी के ज़ेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी शिव कुमार के पुत्र विकास सिंह के घर से सोने के 2 अदद कंगन, 5 नाक की कील, 2 अदद छोटी बाली चोरी हो गए तो उन्होंने स्थानीय थाने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद से पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के घर टाइल्स लगाने आये मिस्त्री पर शक होने पर पुलिस उसकी तलाश में थी तभी पता चला कि टाइल्स मिस्त्री के कपड़े और समान पीड़ित के घर रखे है, वह उनको लेने आया है।

Read More »

राधाष्टमी पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने राधाष्टमी के पावन पर्व के दृष्टिगत होने वाले मेले की तैयारियों के संबम्द में पार्किंगों का स्थलीय निरीक्षण किया। पार्किंग स्थलों के लिए निरंत र साइन बोर्ड लगाए। बैरियर एवं बैरिकेडिंग के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए। पार्किंग में रैंप, लाइटिंग, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पार्किंग स्थलों को जेसीबी से समतल करने तथा बरसात के दृष्टिगत पार्किंगों पर चेकर्ड प्लेट की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।
पार्किंग निरीक्षण के बाद डीएम व एसएसपी ने राधाष्टमी पर्व के दृष्टिगत श्री राधा रानी मंदिर व आयोजकों के साथ स्थलों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद मंदिर परिसर में अधीनस्थों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राधाष्टमी पर्व की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने तैयारियों की स्थिति जानी।

Read More »