Monday, September 23, 2024
Breaking News

मारपीट में चार लोग घायल, थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर निवासी 60 वर्षीय फूलचन्द्र पुत्र नरोत्तमसिंह 26 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रामसिंह 35 वर्षीय गीतादेवी पत्नी लक्ष्मनसिंह आदि लोगो का किसी बात को लेकर पडोस के ही लोगो से कहासुनी के साथ मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान उक्त लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उक्त लोगो को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरी घटना में थाना जसराना क्षेत्र के जुनामई निवासी 30 वर्षीय राधादेवी पत्नी धर्मेवीर सिंह को भी गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

घायल यात्री की ट्रेन में मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दिल्ली से कानपुर की ओर सफर कर रहा एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिसकी अलीगढ़ के बाद मौत हो गयी। सूचना मिलने पर ट्रेन को टूण्डला रूकवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
जौनपुर क्षेत्र के इमलिया चन्दौर निवासी 26 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र सुरेश सिंह अपने भाई के साथ दिल्ली से कानपुर की ओर यात्रा कर रहा था। उसी दौरान दिल्ली आनन्द बिहार स्टेशन पर किसी तरह से गिरकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको दिल्ली से कानपुर रूकने वाली गाडी नन्दन काल एक्सप्रेस से लेकर जा रहे थे। अलीगढ़ के समीप आते ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने घटना की जानकारी कन्ट्रोल रूम को दी। जीआरपी टूण्डला ने गाडी को रेलवे स्टेशन पर रूकवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उतर वाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने घर के लिए लेकर गये।

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव दरिगापुर में विगत रात्रि में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक रहागीर बालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
बताते चले कि थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव दरिगापुर अमौर में नहर पुल के समीप दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। जिसमें चली गोलियों से विकास उर्फ उल्ला पुत्र बन्टू यादव दूसरे पक्ष से संतोष यादव पुत्र रणवीर सिंह की मौत हो गयी। वही रास्ते से गुजर रहे अहमदपुर के बाई बाजू निवासी जयप्रकाश का 14 वर्षीय पुत्र विपिन घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहंुचाया। उक्त घटना में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि उक्त दोनों लोगो के मध्य प्रधानी की चुनावी रंजिश चली आ रही है। एक दूसरे पर कई अभियोग थाने में दर्ज कराये जा चुके है। चुनावी रंजिश को लेकर विगत रात्रि में दोनो पक्षों में रात्रि में फायरिंग हो गयी। जिससे दोनों लोगो की मौत हो गयी। घटना का मौका मुआयना करने के बाद कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

पंचम स्वरूप में घर-घर में हुई स्कंदमाता की पूजा अर्चना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नवरात्रि के पांचवे दिन पांचवा स्वरूव स्कंदमाता की घर-घर में पूजा अर्चना की गयी। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि पर्व पर सुबह से ही मन्दिरों मे दर्शन प्रसाद वितरण करने वालों का तांता लगा रहा।
चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गयी। तडके से ही मंगला दर्शन के लिए माता -रानी के भक्त मन्दिरो में दर्शन के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे गये। जैसे ही मंगला दर्शन के लिए मन्दिर के कपाट खोले गये। उसी समय जयकारा शैरो वाली का कैला मईया की जयघोष के साथ मन्दिर में भक्तों ने प्रवेश कर मंगला दर्शन कर अपने को धन्य किया। उसके बाद मन्दिर परिक्रमा करने के बाद पूजा अर्चना करते हुए नवउत्सव मनाया। वही शहर से बाहर उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर भी सुबह से देर रात्रि तक दर्शन करने वालो की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रही। दर्शन करने वाले भक्त पंति में खडे होकर अपनी बारी आने का इन्तजार कर रहे थे। सुबह-सांय होने वाली आरती में भी भक्तों का सैलाव दिखायी दिया।

Read More »

मतदाता जगरूक अभियान के चलते चित्र कला प्रतियोगिता सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के पालीवाल हाॅल में आज फिरोजाबाद सांस्कृतिक कला मंच द्वारा जिला प्रशासन स्वीप के सहयोग से मतदाता जागरूक अभियान के चलते चित्रकला प्रतियोगिता के साथ छात्र-छात्रा सम्मान समारोह किया गया।
कार्यक्रम का संचालन असलम भोला द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कल्पना राजौरिया के साथ नन्दनी यादव रही, बच्चो द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुतिया भी प्रस्तुत की गयी। शिक्षा विभाग के अधिकारी डा. अरविन्द कुमार पाठक, गौरव गुप्ता, संजीव अग्रवाल के साथ अतिथियों द्वारा 23 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों को शपथ दिलायी। वहीं कहा कि हमारे अधिकार लोकतंत्र की रक्षा के लिए शत-प्रतिशत मतदान करना होगा। वही सैकड़ों स्कूली बच्चों द्वारा अपनी कला के प्रदर्शन से चित्रकला में रंग भरकर लोगो को मतदान के लिए जागरूक प्रिंन्ट किये। विजेताओं को संस्थान द्वारा सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।

Read More »

नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। घंटाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में आयोजित देवी भागवत कथा में नंद के आनंद भयो जय नंदलाल की के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। भागवत कथा महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को जैसे ही पंडाल में लाया गया, श्रद्धालु झूम उठे। श्रीकृष्ण को माखन खिलाया, झूला झुलाया। पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
महोत्सव में सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सीपूजी ने भागवत कथा में कहा कि जहां प्रेम का वातावरण होता है, वहीं भगवान का पदार्पण होता है। परमात्मा को जानने की कोई उम्र नहीं है। परीक्षा भक्तों की होती है। जो भगवान को समर्पण भाव से याद करता है तो भगवान उसे ढूंढते हैं। कभी अहंकार-घमंड न करें। जिस दिन घमंड आ गया, समझना हमारा पतन निश्चित है।
सीपूजी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से धरती को पाप मुक्त किया, वहीं गीता सुनाकर हमें सदमार्ग दिखाया, लेकिन अफसोस हम प्रभु भक्ति के मार्ग से भटके हुए हैं। बिना भक्ति के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता।
भागवत कथा में गंगाशरण वार्ष्णेय, हरिमोहन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, नन्नूमल गुप्ता, सीताराम वार्ष्णेय, विष्णु मोहन वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।

Read More »

हेडमास्टर ने फांसी लगाई मौत

हसायन/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के गांव बाण अब्दुल हमीदपुर निवासी एक हेडमास्टर द्वारा आज अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से भारी सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
बताते हैं गांव बांण अब्दुल हमीदपुर निवासी करीब 32 वर्षीय वरूण अग्निहोत्री पुत्र पुरूषोत्तम अग्निहोत्री गांव के पास ही स्थित गांव श्यामपुर के प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात था और आज सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली और घटना की खबर से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में भारी कोहराम मच गया तथा मौके पर गांव के लोगों की भारी भीड़ लग गई।

Read More »

मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लोकसभा चुनावों के लिए मतदान कर्मचारियों को आज मण्डी समिति में प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें मतदान कराये जाने की बारीकियां समझायी गईं वहीं प्रशिक्षण लेने आये एक कर्मचारी की गर्मी की वजह से हालत बिगड गई और वह बेहोश हो गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारी के बेहोश हो जाने से खलबली मच गई।
मण्डी समिति के टीन शेड में आज मतदान कर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर नितिश कुमार व अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान में लगने वाली कर्मचारियों की टीमों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को मतदान की बारीकियां व गोपनीयता समझायी गईं तथा इस दौरान मतदान कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा अपनी बैलेट वोट भी डाले गये।
प्रशिक्षण के दौरान एक कर्मचारी मनोहर सिंह अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी तबियत बिगड गई और बेहोश हो गये जिन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया गया।

Read More »

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते आज तक आंसू बहाता सहपऊ

1952 से लेकर 2014 तक क्षेत्र की जनता ने 16 सांसद चुने
प्रमुख समस्या-70 वर्ष बाद आज भी उच्च शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं व यातायात आदि से वंचित
सहपऊ/हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आजादी से पहले कस्बा सहपऊ कई मायनों में महत्वपूर्ण था। यहॉ का तम्बाकू, बूरा, घी, नील की खेती, वस्त्र आदि के लिये काफी प्रसिद्ध था और यहॉ की वस्तुएं दूर-दूर तक जाती थीं। कई मायनों में यहॉ की मण्डी व बाजार हाथरस से अव्वल समझा जाता था। बौद्धिक परम्परा गर्व करने योग्य थी। सहपऊ विकास खण्ड के अन्दर चार दर्जन स्वतंत्रता सैनानी सूची वद्ध रहे फिर भी इस इलाके की अनदेखी हुई। अब यहॉ गर्व करने जैसी कोई बात ही नजर नही आती है। इसका मुख्य कारण जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार होना।उच्च शिक्षा व उघोग धंधे अब इस गौरवशाली कस्बे तक पहुंचने के लिये कोई सरकारी रेल या बस सेवा नहीं है। मुख्य मथुरा-एटा मार्ग की लम्बाई लगभग 120 किमी है। जिसके मध्य 60 किमी पर कस्बा सहपऊ स्थित है।

Read More »

बीती रात विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक मौत व आधा दर्जन घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती रात विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।तथा गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अज्योंरी निवासी भोला 50 वर्ष सजेती के पास मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे पीएनसी की एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया। परास मोड़ के पास रात्रि करीब 11:00 बजे मार्ग दुर्घटना में ग्राम ब्राह्मण पुर थाना जवा जिला अलीगढ़ निवासी ओमवीर सिंह उम्र 33 वर्ष घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला कानपुर भेजा गया है। ग्राम बांग्ला परास निवासी कैलाश का पुत्र दीपू (15) व शिव शंकर सचान का पुत्र जीत कुमार 20 वर्ष कटियार भठठा परास के पास दुर्घटना में घायल हो गए। जिन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।रात्रि करीब 10:00 बजे मूसानगर रोड स्थित बेंदा पुल के पास दुर्घटना में ग्राम हासा थाना कदौरा जनपद जालौन निवासी रामस्वरूप का पुत्र महाजन 25 वर्ष घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।

Read More »