Monday, September 23, 2024
Breaking News

रंगभरनी एकादशी पर नगर निगम ने की विशेष सजावट

मथुरा। रंगभरनी एकादशी पर नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। नगर निगम द्वारा हृदय योजना के अन्तर्गत निर्मित घाटों पर मनमोहक लाइटिंग कराई। रंगभरनी एकादशी पर नगर निगम द्वारा सात स्थानों (जुगल घाट परिक्रमा मार्ग, टटिया स्थान परिक्रमा मार्ग, नीम करौरी आश्रम परिक्रमा मार्ग, सौ फुटा सीवेज फार्म के पास, वीआईपी पार्किंग के पास परिक्रमा मार्ग, केशीघाट प्रेम महाविद्यालय परिक्रमा मार्ग, कान्हा पशु आश्रय गौशाला) पर किया गया गुलाल एवं पुष्प होली का आयोजन किया गया, जिसमें सौ फुटा सीवेज फार्म के पास गुलाल, पुष्प होली के साथ साथ राहगीरों के लिए बेर, पेठा, संतरा की व्यवस्था की गयी। सांसद हेमा मालिनी द्वारा सौ फुटा सीवेज फार्म के पास नगर निगम द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रम का शुभारम्भ राहगीरों पर गुलाल, पुष्प वर्षा कर एवं बेर, पेठा एवं संतरा वितरित कर किया गया। इसी प्रकार वीआईपी पार्किंग पर स्थित आयोजन स्थल पर आईजी नचीकेतन झा, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा राहगीरों एवं पुष्प की वर्षा की गयी।

Read More »

अयोध्या में मंदिर निर्माण से पूरे प्रदेश में पैदा होंगे विकास और रोजगार के अवसरः अपूर्व चंद्रा

अयोध्या। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव अपूर्व चंद्रा ने गुरुवार को अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण से पूरे प्रदेश में विकास और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या का रेलवे स्टेशन विकसित हुआ है वो पूरे अयोध्या के विकास का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का रेलेव स्टेशन इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि हर रोज 4 से 5 लाख श्रद्दालु आसानी से यहां पहुंचकर बिना किसी दिक्कत के दर्शन कर सके।
श्री चन्द्रा ने नगर भ्रमण के दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल का जायजा लिया और निर्माण कार्य में शामिल श्रमिकों से बातचीत भी की। उन्होंने मंदिर निर्माण से आर्थिक और रोजगार के अवसरों के बारे में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
सूचना प्रसारण सचिव रामलला की मूर्ति स्थापित होने के स्थल पर जाकर हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली। पुजारियों ने उनका राम पटका पहना कर स्वागत किया। अधिकारियों ने श्री अपूर्व चन्द्र को बताया कि मंदिर का निर्माण इस तर्ज पर किया जा रहा है कि 2000 वर्षों से भी अधिक तक इसकी मजबूती बनी रहे।
सूचना प्रसारण सचिव ने मंदिर गर्भगृह समेत पूरे परिसर का भ्रमण किया। सूचना प्रसारण सचिव ने अयोध्या के कायाकल्प की कई परियोजनाओं को देखा। जहां यात्रियों के लिए भव्य अयोध्या मे बन रहे भव्य दिव्य मंदिर से न केवल अयोध्या की आध्यात्मिकता और गरिमा में वृद्धि होगी बल्कि यहां पर्यटन और रोज़गार की अपार संभावनाएं भी खुलेंगी।

Read More »

डिजिटऑलः लैंगिक समानता हेतु नवाचार और प्रौद्योगिकी थीम पर आधारित होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) इस साल पूरे प्रदेश में एक जश्न के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत आठ मार्च तक जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा इस साल की थीम- “डिजिटऑल दृलैंगिक समानता हेतु नवाचार और प्रौद्योगिकी” को ध्यान में रखते हुए तय की गयी है। इसका उद्देश्य सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व लैंगिक समानता के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता लाना है। इससे उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता भी आएगी।
महिला कल्याण विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी भेजा है। पत्र के मुताबिक़ डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रगति-2030 के लिए लक्षित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक से आठ मार्च तक की गतिविधियाँ तय की गयीं। इसके तहत एक और दो मार्च को जिलों में “हममें है दम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More »

तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्यवाही तय

सुमेरपुर, हमीरपुर। रंगो के त्योहार होली पर हुड़दंगियों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। थानाध्यक्ष ने कस्बा सहित क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठककर उन्हें निर्धारित आवाज के साथ ही डीजे बजाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर कहीं डीजे को लेकर कोई झगड़ा फसाद होता है तो उसकी जिम्मेदारी डीजे संचालक की होगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कस्बे व क्षेत्र के डीजे संचालकों को बुलाकर बैठक की। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो शासन से निर्धारित आवाज है। उसी डिसेबल के हिसाब से ही साउंड बजाए जाएंगे।

Read More »

होली के पहले अराजक तत्वों को पाबंद करने का सिलसिला जारी

सुमेरपुर, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली पर्व के पहले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। थाना पुलिस ने अभी तक विभिन्न गांवों के 90 लोगों को पाबंद करने के साथ शुक्रवार को तीन लोगों पर शांति भंग की कार्यवाही की है।
पिछले हफ्ते थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने थानाध्यक्ष सहित हलका इंचार्ज व चौकी इंचार्जों को होली पर्व के पहले अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक की फटकार के स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने गांवों में होली पर्व पर समस्याएं उत्पन्न करने वाले लोगों को चिन्हित कर पाबंद करने की कार्यवाही शुरू कर रखी है।

Read More »

चौपाल में ग्रामीणों ने सुनाई फरियाद

सुमेरपुर, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के पंधरी व अतरैया में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें जलभराव,पेंशन, किसान सम्मान निधि सहित अन्य शिकायतें आई। जिसे चौपाल में मौजूद अधिकारियों के दिशा निर्देश पर निस्तारित किया गया।
पंधरी ग्राम सचिवालय में खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर रास्तों में जलभराव,पेंशन किसान सम्मान निधि व पेयजल की समस्याएं आई। जिस पर बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए इनका निस्तारण कराया। इस मौके पर प्रधान आरती कबीर, सचिव साधना सिंह, कृषि तकनीकी सहायक अजित शुक्ला, लेखपाल प्रदीप यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अंकुर सचान सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह अतरैया गांव में एडीओ आईएसबी रामसेवक की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल हुई। जिसमें हैंडपंप मरम्मत, रास्तों के साफ-सफाई व पेंशन से संबंधित शिकायतें आई।

Read More »

परियोजना निदेशक की अगुवाई में लगाई गई चौपालें

मुस्करा, हमीरपुर। विकास खंड क्षेत्र के दो गांवों में परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी गई तो कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को जन समस्या निस्तारण के लिए लगाई जाने वाली चौपाल कार्यक्रम के तहत गांव खड़ेही लोधन गांव के पंचायत भवन में परियोजना निदेशक साधना दिक्षित के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसने गांव के दिल्लीपति पुत्र रामरतन ने आवास न मिलने की समस्या उठाई जिसका परियोजना निदेशक के निर्देश पर आवास का मांग पत्र लेकर मौके पर निस्तारण किया। गया। इसी प्रकार महावीर ने भी आवास की समस्या उठाई इसका भी आवेदन पत्र लेकर मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार बजेहटा गांव में भी चौपाल लगाई गई यहां भी आवास और राशन के मामले जोरदार ढंग से उठाई गयी।

Read More »

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 12वें दीक्षान्त में किया प्रतिभाग

मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उ0प्र0 पं0 दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के 12वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। महामहिम राज्यपाल जी ने मथुरा वासियों को होली की शुभकामनायें दी और कहा कि यह ब्रजभूमि है, जिसमें श्रीराधाकृष्ण की आलौकिक जीवन का सौन्दर्य देखने को मिलता है। ब्रज की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है तथा ब्रज में होली कई दिनों तक मनायी जाती है। मथुरा नगरी को सूरदास, स्वामी हरिदास तथा रसखान जैसे महानकवियों की जन्मस्थली होने का गौरव है।
किसी भी देश की प्रगति तथा उपलब्धियां उस देश के नागरिकों के शैक्षिक स्तर, शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा सामाजिक उन्नति से आंकी जाती है। विश्वविद्यालयों को वैश्विक पहचान बनाने की दशा में प्रयास करने चाहिए। उ0प्र0 पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के पूर्व छात्र डॉ0 महेन्द्र पाल को अभियांत्रिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु भारत सरकार द्वारा पदमश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया है, अधिष्ठाता प्रोफेसर पीके शुक्ला व डॉ0 मुकुल आनंद का चयन भारत सरकार के मत्स्य पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा दुग्ध क्षेत्र की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में नामित होना इस विश्वविद्यालय की गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है।

Read More »

चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की शिकायतें

सरीला, हमीरपुर। ब्लाक क्षेत्र के बंगरा व बीलपुर गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान दोनों गांव में 11 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण किया। शेष एक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।
जिला उपायुक्त श्रम रोजगार महेंद्र प्रसाद चौबे व खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रताप चौधरी ने क्षेत्र के बंगरा व बीलपुर गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। इस दौरान बंगरा में सात जिसमे छः का मौके पर निस्तारण हो गया। बीलपुर में चार शिकायत दर्ज की गई। जिनका मौके पर ही निस्तारण हो गया। खण्ड विकास रविप्रताप चौधरी ने बताया कि शासन के मंशानुरूप ग्राम चौपाल के माध्यम से गांव की समस्या का गांव में ही समाधान किया जा रहा है। इसी परप्रेक्ष में बंगरा व बीलपुर गांव में मौजूद एक सैकड़ा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर मौके पर उनकी शिकायतों का निस्तारण किया गया।

Read More »

मिलावट की जांच के लिए उठाये गए नमूने, मचा हड़कंप

चन्दौली। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फुंडे के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के अवसर पर जनपद चंदौली में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय विशेषकर खोया पनीर दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ खाद्य तेल एवं वनस्पति विभिन्न प्रकार की कचरी,पापड़, चिप्स एवं नमकीन विभिन्न प्रकार की मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ तथा बेसन, मैदा आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त खाद्य -द्वितीय आर एल यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए सकलडीहा से 1 बर्फी एवं 01 मैदा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी चकिया सुश्री नेहा त्रिपाठी द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का संघन निरीक्षण करते हुए 01 नमकीन बिस्किट, 01 खोया, सिविल लाइन चकिया से एवं 01 गुलाब जामुन मोहम्मदाबाद से संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।

Read More »