Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली के पहले अराजक तत्वों को पाबंद करने का सिलसिला जारी

होली के पहले अराजक तत्वों को पाबंद करने का सिलसिला जारी

सुमेरपुर, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली पर्व के पहले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। थाना पुलिस ने अभी तक विभिन्न गांवों के 90 लोगों को पाबंद करने के साथ शुक्रवार को तीन लोगों पर शांति भंग की कार्यवाही की है।
पिछले हफ्ते थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने थानाध्यक्ष सहित हलका इंचार्ज व चौकी इंचार्जों को होली पर्व के पहले अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक की फटकार के स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने गांवों में होली पर्व पर समस्याएं उत्पन्न करने वाले लोगों को चिन्हित कर पाबंद करने की कार्यवाही शुरू कर रखी है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि अभी तक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 90 लोगों को पाबंद किया गया है। वहीं शुक्रवार को तीन लोगों पर शांति भंग की कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।