Sunday, September 22, 2024
Breaking News

मकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद। शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र गली नंबर तीन मकान नंबर 103 निवासी अर्जेश उपाध्याय के घर में बीते दिन बेटे सागर उपाध्याय की शादी था। शादी का कार्यक्रम होटल गर्ग में था सभी परिजन वहीं थे, घर पर कोई नहीं था, आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक उनके घर में विकराल आग की लपटें बाहर वाले कमरे से निकलने लगीं, यहां कुछ सामान लेने को घर के परिजन का आना हुआ तो देख दंग रह गये। वह तो गनीमत यह रही कि साढ़े तीन बजे घर का कोई परिजन यहां आया वरना अगर और लेट हो जाते तो आग और विकराल रूप धारण कर लेती। बताया गया कि आग में करीब दो लाख का नुकसान हो गया है जिसमें वाॅशिंग मशीन, कुछ ज्वैलरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना देते ही डायल 100 पुलिस मौका मुआयना कर गई, थाना दक्षिण पुलिस भी पहुंची थी।

Read More »

लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

लुटेरो से लूट का सामान व असलाह बरामद
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान तीन लोग को असलाहों सहित दबोच लिया। पूछताछ पर पता चला कि उक्त लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना लाइनपार प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह अपने साथ उनि. छत्रपाल सिंह, का. गौतम शर्मा, राकेश, शैलेन्द्र सिंह, आशु चालक अतवीर सिंह के साथ एके टाकीज के समीप चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि छारबाग निवासी रामगोपाल कुशवाह के मकान में लूट करने वाले बदमाश लूट के माल का हिस्सा बाॅट कर रहे है। पुलिस ने मौके पर जाकर तीन लोगांे को दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों में लाइनपार क्षेत्र छारबाग निवासी बंटी निषाद पुत्र अजब सिंह, मोतीलाल पुत्र सोनेलाल निषाद, देवेन्द्र सिंह पुत्र अतरसिंह निवासी छारबाग बताया गया।

Read More »

उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी जांइट कमिश्नर से की मुलाकात

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल मंडल प्रभारी मनीष गुप्ता के नेतृत्व में जीएसटी जॉइंट कमिश्नर शिव प्रसाद से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि व्यापारियों मे जीएसटी की जानकारियों का अभी भी अभाव है। उन्होने मांग की कि शिविर के माध्यम से जीएसटी मे हुए नए परिवर्तनों की जानकारी व्यापारियों को दी जाए। जीएसटी. सरलीकरण की मांग के साथ कहा कि अगर जीएसटी. की वेबसाइट हिंदी में हो तो व्यापारी स्वयं अपना रिटर्न दाखिल करने का प्रयास कर सकता है।

Read More »

सड़क हादसों में बच्ची की मौत, कई घायल

फिरोजाबाद। जनपद में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना नारखी क्षेत्र के पचवान कालौनी में विगत रात्रि में बुआ सुशीला पत्नी रमेशचन्द्र के घर आयी पांच वर्षीय दिव्या उर्फ नेनी पुत्री रिक्कू निवासी भूपगढ़ी थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ निवासी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उसको रौद दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका को सूचना पर पहंुची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां उसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। वही अन्य सड़क हादसों में थाना नारखी के गांव जौधरी निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र अनूपसिंह बाइक द्वारा कही जा रहा था।

Read More »

प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव के रोड शो में उमड़ा जन सैलाव

शिकोहाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने अपने पिता के समर्थन में नगर में रोड शो का आयोजन कियाए जिसमें भारी संख्या में जनता ने सहभागिता की। रोड शो के दौरान आदित्य का जगह.जगह पुष्प वर्षा कर समर्थकों ने स्वागत किया। वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नेताजी के सामने पार्टी अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीं कन्नौज सीट से डिंपल चुनाव लड़ रही हैंए उनके सामने पार्टी प्रत्याशी उतारेगी या नहीं निर्णय कमेटी का होगा।
शनिवार दोपहर दो बजे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अपने काफिले के साथ शिकोहाबाद सीमा में पहुंचे तो यहां आदित्य यादव किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया। यहां से खुली जीप में खड़े होकर रोड शो किया। मैनपुरी चैराहा से कटरा बाजार होते हुए नहरपुल के समीप छैंकुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय का फीता काट कर उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए जनता से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने वर्ता करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह के सामने पार्टी कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी, जबकि डिंपल के सामने प्रत्याशी का निर्णय कमेटी पर निर्भर करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने माला पहना कर स्वागत किया।

Read More »

जनता ने दिया सड़क नहीं, तो वोट नहीं का नारा

शिकोहाबाद। पुराना इटावा रोड़ रुकनपुरा की सड़क निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को सद्दाम हुसैन व सभासद सलीम मास्टर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें छह सभासदों ने जनता की मांग का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। चेतावनी दी अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी दिनों में भूखड़ताल शुरु कर दी जायेगी।
मैनपुरी तिराहा से लेकर रुकनपुरा होते हुए नौशेहरा को जाने वाले मार्ग की हालत विगत कई वर्षों से खस्ता है। स्थानीय लोगों ने तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा से रोड बनवाने के लिए गुहार लगाई। उन्होंने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। धरना प्रदर्शन में सभासद सलीम मास्टर, अकरम, इमरान, पंच्छी, सभासद पति मोहम्मद आसिफ, रफीक, पूर्व सभासद मोहम्मद शमीम, अब्दुल सत्तार के अलावा छोटे अली अंसारी, सपा नेता सराफत अली, मोहम्मद शाहिद, मंजर उल वासे, आशू, आदिल मौजूद रहे। सभासद और स्थानीय जनता ने चेतावनी दी अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो स्थानीय लोग वोट का बहिष्कार करेंगे। धरना प्रदर्शन की जानकारी होते ही चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभासदों और स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।

Read More »

प्रधानमंत्री ने कानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर का दौरा किया, इस मौके पर उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ की। इसके बाद उन्होंने पनकी थर्मल पावर संयंत्र की आधारशिला रखी तथा निराला नगर रेलवे ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के उपलक्ष्य में एक पट्टिका अनावरण किया। यहां से प्रधानमंत्री ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना तथा आगरा मेट्रो रेल परियोजना का भी उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमढ़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर ऐसे बहादुर नेताओं की जन्मस्थली है जिन्होंने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं कानपुर तथा उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएंगी।
श्री मोदी ने कहा कि कानपुर में बिजली की आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार ने भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने इस संदर्भ में पनकी थर्मल पावर संयंत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह यह संयंत्र कानपुर तथा उत्तर प्रदेश में बिजली की कमी को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 76 लाख से अधिक मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने गंगा नदी की सफाई के लिए केन्द्र की ओर से की गई पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले यह समझा जाता था कि गंगा नदी को साफ करना एक असंभव कार्य है लेकिन अब उनकी सरकार इस असंभव कार्य को संभव बना रही है। श्री मोदी ने कहा कि नदी की सफाई के लिए नालों से निकलने वाले प्रदूषित जल के शोधन और नदी में गिरने वाले नालों को बंद करने के कई उपाय किए गए हैं।
श्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे रक्षा गलियारे से कानपुर के लोगों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों, हवाई मार्गों और रेल मार्गों के लिए बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। इसके साथ ही कई मेट्रो परियोजनाएं भी शुरू की गई है। ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव लाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उप्र में अपराधियों का सफाया किया जा रहा है।

Read More »

महिला किसान… महिला सम्मान की हकदार..?

यूं तो महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है और बड़े बड़े आयोजन भी होते हैं उस दिन, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं लोग मूल मुद्दे से भटक जाते हैं। महिला दिवस मेरी समझ से मानवीय मूल्यों, स्त्री हकों और उनके उत्थान के लिए प्रयासरत और जो आवाज उठाती हैं, जागरूकता पैदा करती हैं वो ही महिला दिवस को सार्थक करते हैं। आज एक पिछड़े तबके की ओर ध्यान ले जाना चाहूंगी जो समाज में कार्य की दृष्टि से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहीं हैं और कहीं ज्यादा मेहनती भी हैं लेकिन उनका दर्जा दोयम से भी नीचे है। मैं बात कर रही हूं महिला किसानों की।

महिला किसान दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। महिला किसान दिवस जिसका उद्देश्य महिलाओं में खेती किसानी में भागीदारी को बढ़ावा देना है। मेरी नजर में महिला दिवस के दिन महिला किसान की बात ना करके उनके साथ अन्याय करना होगा। महिला किसान जो बीजारोपण,रोपाई, उर्वरक वीटा, फसल कटाई और भंडारण वगैरह में पुरुषों के साथ बराबरी में काम करती है और एक बात स्पष्ट कर देना चाहूंगी कि किसान महिला खेतों में काम करने के बाद घर भी संभालती है और वहीं पुरुष अपना समय मनोरंजन में व्यतीत करता है। पुरुषों के मुकाबले में महिला किसान ज्यादा काम करती है तो उसे भेदभाव का सामना क्यों करना पड़ता है? क्यों उन्हें किसान का दर्जा नहीं मिल पाता है? किसान की पत्नी के रूप में ही क्यों पहचानी जाती हैं? सबसे बड़ा भेदभाव उनकी मजदूरी को लेकर होता है। पुरुषों के मुकाबले में उन्हें कम मजदूरी मिलती है। ज्यादातर किसान महिलाओं को नियम कानून की जानकारी नहीं होती है। पति की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी पत्नी पर आ जाती है लेकिन नियम कानून की जानकारी ना होने की वजह से वह अपनी जमीन पर मजदूरों की तरह काम करती है क्योंकि परिवार के पुरूष ( देवर, जेठ, भाई) महिला की जानकारी के अभाव के कारण उनका बेजा फायदा उठाते हैं। कई किसान महिलाएं कोर्ट कचहरी के चक्कर से बचने के लिए अपनी लड़ाई नहीं लड़ती हैं। सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बावजूद इनकी  स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है।

Read More »

खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 05 प्रतिशत की विशेष छूट 31 मार्च, 2019 तक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 05 प्रतिशत की विशेष छूट 31 मार्च, 2019 तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट चालू वित्तीय वर्ष-2018-19 में दिनांक 10 अक्टूबर, 2018 से 31 मार्च, 2019 तक के लिये देये होगी और प्रदेश के बाहर के उत्पादन पर देय नहीं होगी। निर्गत शासनादेश के अनुसार विशेष छूट की सुविधा केवल ऐसी संस्थाओंध्समितियों को अनुमन्य होगी जिनके पास खादी / पाॅली खादी का वैध प्रमाण-पत्र हो तथा रजिस्ट्रेशन वैध हो। यह विशेष छूट केवल उन्हीं संस्थाओं को अनुमन्य होगी, जो खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, मुम्बई भारत सरकार अथवा उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ए, बी, सी श्रेणी में वर्गीकृत हो। शासकीय विभागों, संगठनों, संस्थाओं, उपक्रमों, सहकारी समितियों व अन्य स्वायत्तशासी निकायों, जिनका प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रध् राज्य सरकार के अधीन दी जाने वाली बिक्री पर विशेष छूट अनुमन्य होगी।

Read More »

महिला दिवस क्या एक फैशन..?

मैं वोमे्न्स डे वाले दिन कुछ नहीं कहती एक चिढ़ सी होती है, इसलिए नहीं कि लड़कियां अभी भी पीछे हैं। सामाजिक रूप से गौर किया जाए तो कई पहलू दिखाई देते हैं कहीं आर्थिक स्थिति, कहीं अशिक्षा, कहीं धर्मांधता या परिवेश ऐसा होता है कि लड़कियां आगे बढ़ नहीं पाती हैं। लेकिन मुझे क्रोध इसलिए आता है महिला सम्मान या महिला दिवस सिर्फ मीटिंग, इटिंग और फंक्शन मात्र तक सिमट रहे हैं और जमीनी हकीकत से दूर हो रहें हैं। मैं ऐसा नहीं कह रही कि लड़कियों का विकास नहीं हो रहा है या वह नए कीर्तिमान नहीं स्थापित कर रही हैं, लेकिन अभी भी कहीं न कहीं स्त्रियां दुखी और पीड़ित हैं। उनकी भावनाओं की कद्र नहीं होती है और उन्हें दोयम दर्जा मिलता है। अखरने वाली बात यह भी लगती है कि महिला का सम्मान किसी एक दिन का मोहताज क्यों? जब वो सम्माननीय है तो उसे सहयोग कर उसका सम्मान बढ़ाइये।

महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसकी जानकारी भी सही तरीके से लोगों नहीं होती है। लेकिन प्रचार-प्रसार करने में लोग आगे रहते हैं। एक नजर इस बात पर कि महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता और करीब 29 देशों में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। साधारणतया इस दिन लोग महिला के त्याग, समर्पण या किसी उपलब्धि की सराहना करते हैं। स्त्री को कोई उपहार देकर महिला दिवस की खुशी जाहिर करते हैं। सही है, लेकिन ये सिर्फ एक मनोरंजन का साधन भर होता है। स्त्रियों को पूजना या उपहार देना महिला दिवस नहीं है बल्कि सही मायनों में उनका आत्मबल बढ़ाना और और जमाने के साथ कदमताल मे सहयोग करना, उनके लिए सम्मान से कम नहीं है।

Read More »