Saturday, September 21, 2024
Breaking News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाॅटी मिठाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के गाॅधी पार्क चौराहा पर आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी घोषित होने की खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के राजकुमार यादव, रोविन्द यादव सीटू आदि लोगो ने अपने सहयोेगियों के साथ आज नगर के गाॅधी पार्क चौराहा पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद में चुनाब लडने के लिए स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने घोषण करने से पार्टी की जीत निश्चित हो गयी है। सोमवार को पार्टी के लोगो में काफी खुशी है कि पार्टी बनने के बाद स्वयं शिवपाल जिला से चुनाव चिन्ह चाबी पर लडेगे। इस खुशी में मिष्ठान वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर पुष्पेन्द्र यादव, विपिन यादव, अभिषेक, आदि मौजूद रहे।

Read More »

उधारी के रूपयो को लेकर चाची के साथ मारपीट घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के यादव नगर में जेठ के पुत्र ने चाची को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल चाची ने भतीजे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना उत्तर क्षेत्र यादव नगर निवासी दिलीप यादव की पत्नी 25 वर्षीय रीनादेवी को उसके जेठ के पुत्र रंजीत पुत्र गनेशी ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने पति के साथ मिलकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल महिला की माने तो भतीजे को दस हजार रूपये उधार के रूप में दिये थे। जिसको लेकर आज उसने मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

ट्रक के रौदने से साईकिल सवार किशोर की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र हसमत नगर के समीप साईकिल सवार एक किशोर को ट्रक चालक ने रौद दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र हसमत नगर निवासी बाबूउद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र समीर आज सुबह अपने घर से साईकिल पर सवार होकर पास की लकडी की टाल पर लकडी लेने जा रहा था। उसी दौरान सड़क पार करते समय तेजगति से आ रहे एक ट्रक चालक ने किशोर को रांैद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोंगो की भीड़ लग गयी। उसी दौरान चालक ट्रक को छोड कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगो को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

डीएम ने कक्षा एक से आठ के स्कूलों का किया अवकाश घोषित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि कोहरा एवं अधिक ठंड पड़ने के कारण जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कक्षा एक से आठ तक की शिक्षण संस्थाऐं 5 फरवरी को बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

Read More »

जनपद स्थापना दिवस पर आयोजित होगे कार्यक्रम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गांधी पार्क के सामने इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर जनपद का स्थापना दिवस 5 फरवरी को महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बंधित नगर निगम के अधिकारियों को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्थापना दिवस महोत्सव में दो दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया जायेगा। स्थापना दिवस इस बार पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस महोत्सव में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में आने वाले सभी आगंतुकों को भोजन, पानी की व्यवस्था भी कराई गई है। जनपद महोत्सव की व्यवस्थाओं के अवसर पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन भी उपस्थित रहीं।

Read More »

आवारा गोवंश से परेशान किसान ने किया प्रदर्शन

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। गांव लढौटा में खेतों में नुकसान कर रहे गोवंश से परेशान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए खेतों में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मांग की। सोमवार को गांव लढौटा में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का अरोप था कि सरकार द्वारा गांव में गौशाला बनवाने के लिए जब धनराशि भेज दी है तो उसे शीघ्र क्यों नहीं बनवाया जा रहा। आवारा गोवंश और गाय किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही है। हाल ही में किसानों ने खेतों में आलू की फसल बोई हैं जिसे आवारा गोवंश खोदकर खा रहे हैं इससे किसान की फसल की पैदावार पर काफी असर पडेगा। ग्रामीणों का आरोप था कि किसान पहले ही प्रकृति की मार और सरकारी तथा अन्य प्रकार कर्ज से डूबा हुआ हैं। ऊपर से फसलों में आवारा पशुओं द्वारा नुकसान करने से भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी हैं फिर भी अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए है। गांव में यदि गौशाला का निर्माण हो जाए तो ग्रामीण अपनी जिम्मेदारी से पशुओं को समय-समय पर चारा पहुंचाते रहेंगे। मगर आवारा घूमने के कारण किसानों का काफी नुकसान हो रहा हैं ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने गोवंश एकत्र कर लिए और प्राईमरी विद्यालय में बांधने का प्रयत्न करने लगे। मगर सभ्रांत लोगों के समझाने पर लोगों ने गोवंश को विद्यालय में बंद नहीं किया। इसकी जानकारी एसडीएम नितीश कुमार को दी गई तो उन्होंने लेखपाल को भेजकर ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में वीरपाल सिंह, रामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुखराम, राजवीर, गौरव, सुभाष, अजेन्द्र, प्रमोद, धर्मेन्द्र, भीकमपाल सिंह, राधेश्याम, नरेन्द्र डीलर, रामनिवासी आलोक, सतीश कृष्ण कुमार, बच्चू सिंह, ओमपाल सिंह, रामप्रकाष, बबलू, करूआ, आदि मौजूद थे।

Read More »

24 मिनट का अभ्यास और सत्संग बचा सकता है तनाव और कैंसर से

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अधिकांशतः कई बार लोग ऐसे उदाहरण देते हैं कि जो कभी सिगरेट नहीं पीते, गुटखा तम्बाकू नहीं खाते उन्हें भी कैंसर हो गया। हांलाकि केवल सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू ही कैंसर होने के कारण नहीं हैं। परन्तु भले ही आप सिगरेट नहीं पीते हैं लेकिन सावधान हो जाइये क्योंकि आपके आसपास सिगरेट पीने वालों के छोड़े गये धूँए का असर आपके ऊपर पीने वाले से अधिक होने वाला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट तो यही कहती नजर आ रही है कि हर साल लगभग 6 लाख लोग सैकेण्ड हैंड स्मोकिंग से अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। जो पदार्थ सामान्य रूप से किसी व्रत, उपवास में और देवताओं पर नहीं चढ़ाते उन्हें प्रकृति की सर्वाधिक बुद्धिमान रचना मनुष्य खाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहा है। यह विचार कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मैडीकल विंग द्वारा चलाये जा रहे मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान की कोर्डीनेटर बी.के. शान्ता बहिन ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर कैंसर की शिकार होकर ठीक हुईं बीके सुशीला ने कहा कि उन्हें भी कैंसर की गाँठ हुई, मैडीकल काॅलेज में इलाज हुआ, फायदा नहीं हो रहा था। घबराहट हो रही थी। लेकिन बीके शान्ता दीदी के आत्मबल भरने से और राजयोग के नियमित अभ्यास से इस पर नियंत्रण हो गया है और अभी मैं ठीक हूँ।

Read More »

बसपा के आशीष प्रधान महासचिव व बंटी कुशवाहा कोषाध्यक्ष बने: स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बसपा के आगरा व अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप एवं रोशनलाल माहौर तथा गजराज विमल के निर्देश पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों की सहमति पर विधानसभा क्षेत्र सु. हाथरस में आशीष प्रधान नगला उम्मेद वालों को विधानसभा महासचिव तथा बंटी कुशवाहा ग्राम नदौना वालों को विधानसभा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने उक्त जानकारी दी है।
इस मौके पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूलमालायें पहनाकर किया गया। स्वागत करने वालों में मंडल जोन इंचार्ज दिनेश चन्द्रा, जिला महासचिव बनीसिंह, हाथरस विधानसभा अध्यक्ष केशवदेव, जिला प्रभारी रमेशचन्द्र निमेश, नगर अध्यक्ष चौ. विजेन्द्र सिंह, गौतम सिंह, विशाल सिंह आदि शामिल थे।

Read More »

कांग्रेस ने दावेदारों से मांगे 10 तक आवेदन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में मुखिया भगवती प्रसाद चौधरी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उ.प्र. की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आरपार की चुनावी लडाई लडने के हिसाब से कमर कस चुकी है। वहीं उ.प्र. में 17 सीटें आरक्षित कोटे के अधीन हैं जिन पर विभाग की संस्तुति उपरांत ही विचार किया जायेगा।
इसी क्रम में हाथरस लोकसभा सीट आरक्षित है। जो भी इच्छुक आवेदक जो कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 16 लोकसभा क्षेत्र हाथरस से चुनाव लडना चाहते हैं वह 10 फरवरी तक विभाग के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष/प्रदेश सचिव मण्डल प्रभारी योगेश कुमार ओके के कोमल काॅम्पलैक्स स्थित विभाग कैम्प कार्यालय पर अपने बायोडाटा दो, दो प्रतियों में जमा करा दें ताकि विभागीय रिपोर्ट के साथ तय समयानुसार प्रदेश/राष्ट्रीय नेतृत्व को डाटा उपलब्ध करा जा सके।

Read More »

गंगा स्नान को जाते श्रद्धालुओं के साथ हादसे 1 महिला की मौत दर्जनों घायल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज मौनी अमावस्या के पर्व पर राजस्थान से गंगा घाट सोरों स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के अलग-अलग दो वाहन अलग-अलग स्थानों पर हादसे का शिकार हो जाने से जहां एक श्रद्धालु महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब 3 दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इन हादसों से भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है राजस्थान के जनपद धौलपुर के गांव गेहूं का तुरा से करीब 35 लोग एक ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर आज मौनी अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान के लिए सोरों घाट जा रहे थे और उक्त ट्रेक्टर ट्राली थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड स्थित भैंरों मंदिर मैण्डू के निकट जैसे ही पहुंची तभी एक ट्रक ने ट्रेक्टर ट्राली को रौंद दिया जिससे ट्रेक्टर ट्राली में सवार उक्त सभी श्रद्धालु जहां गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं एक श्रद्धालु महिला 32 वर्षीय श्रीमती रामा देवी पत्नी पप्पू की दर्दनाक मौत हो गई।

Read More »