Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा के आशीष प्रधान महासचिव व बंटी कुशवाहा कोषाध्यक्ष बने: स्वागत

बसपा के आशीष प्रधान महासचिव व बंटी कुशवाहा कोषाध्यक्ष बने: स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बसपा के आगरा व अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप एवं रोशनलाल माहौर तथा गजराज विमल के निर्देश पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों की सहमति पर विधानसभा क्षेत्र सु. हाथरस में आशीष प्रधान नगला उम्मेद वालों को विधानसभा महासचिव तथा बंटी कुशवाहा ग्राम नदौना वालों को विधानसभा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने उक्त जानकारी दी है।
इस मौके पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूलमालायें पहनाकर किया गया। स्वागत करने वालों में मंडल जोन इंचार्ज दिनेश चन्द्रा, जिला महासचिव बनीसिंह, हाथरस विधानसभा अध्यक्ष केशवदेव, जिला प्रभारी रमेशचन्द्र निमेश, नगर अध्यक्ष चौ. विजेन्द्र सिंह, गौतम सिंह, विशाल सिंह आदि शामिल थे।