Saturday, July 6, 2024
Breaking News

सीएम डैशबोर्ड पर अधिकारी अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार लायेंः जिलाधिकारी

रायबरेली। मंगलवार को बचत भवन सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ रायबरेली जनपद की तुलनात्मक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को जो भी लक्ष्य दिए गए है उसके अनुसार कार्य करते हुए कार्य में तेजी लाए। बैठक में स्वास्थ्य, निर्माण, विद्युत, सड़क, विकास, पेंशन, जल, पर्यटन, कायाकल्प, मत्स्य संपदा ,महिला,कन्या सुमंगला आदि के रैंकिंग की समीक्षा निर्धारित मानकों पर की गई। आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापरक समयबद्ध होना चाहिए।

Read More »

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गौवध में वांछित ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

मथुरा। थाना सुरीर पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में गौवध में संलिप्त तीन अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के दौरान छुरी, गंडासा, रस्सी, मोटरसाईकिल, अवैध असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त टीम को खायरा नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चौकिंग के दौरान सूचना मिली कि 15 जनवरी को थाना सुरीर क्षेत्र में ग्राम भदनवारा के जंगल में सडक किनारे गौकशी की घटना करने वाले अभियुक्त सलीम पुत्र जमील निवासी मुसलमान मोहल्ला जामा मस्जिद को पास थाना खैर जिला अलीगढ, गुलजार पुत्र साबू निवासी कसाईबाड़ा चौकी के पीछे औरंगाबाद छैपीबाडा थाना औरंगाबाद जिला बुलन्दशहर हाल निवासी नई बस्ती जामा मस्जिद थाना खैर जिला अलीगढ तथा फैजान पुत्र सद्दाम निवासी जाटवो वाला चौक जामा मस्जिद के पास खैर थाना खैर जनपद अलीगढ मौजूद हैं। पुलिस ने मुठभेड के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

हिन्दूवादी संगठनों ने पश्चिम बंगाल की सरकार की बर्खास्तगी की मांग की किया पुतला दहन

मथुरा। मंगलवार को वृंदावन में हिन्दूवादी संगठनों से जुडे लोगों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। सनातन हिंदू और विश्व हिंदू परिषद और श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। इन लोगों का कहना था कि भारत सरकार को पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए, श्री कृष्ण जन्म भूमि का केस लड़ रहे दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में साधु संतों पर अत्याचार हो रहा है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। इस घटना से यह साबित होता है इस में पश्चिम बंगाल सरकार का हाथ है।

Read More »

मंगलवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। राया कृषि फार्म हादस पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी एक दो दिन तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है। भीषण गलन व प्रचंड शीतलहर का आलम यह है कि जनजीवन कांप उठा है। मौसम के लुढके पारे ने सबको ठिकुरा कर रख दिया है। आसमान में बादल छाने से भगवान सूर्य दुबके रहे। पूरे दिन में एक क्षण के लिए भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह में तेज हवा से गलन में बेतहाशा वृद्धि हुई। पूरे दिन चली हवाओं ने अनवरत पड़ रही शीतलहर के प्रकोप में और भी वृद्धि कर दी है। सर्दी के चलते बच्चों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढा दी गई थीं। मौसम को देखते हुए छुट्टियों को और बढाए जाने की संभावना है।

Read More »

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

महराजगंज, रायबरेली। मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र गया दीन उम्र लगभग 40 वर्ष अपने किसी काम से महराजगंज आया हुआ था। वहीं रायबरेली रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि अधेड़ महराजगंज तहसील का कर्मचारी था।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। विकासखण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत मुरैनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकार की लाभकारी योजनाओं अवगत कराया गया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने गांव के बुजुर्गों व जरुरतमंदो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।जिसमें प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष जन्मेजा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ओमप्रकाश सिंह भोलू सिंह, कल्पेश शुक्ला, लोकनाथ पांडे, शिवपूजन सिंह, गंगा सिंह, केदार सिंह, सौरभ सिंह, बैजनाथ मौर्य, राघवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, राम अवध यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, पुष्कल सिंह, राजकुमार सिंह, जयभद्र सिंह, करुणेश सिंह, रणधीर सिंह, मनीराम सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More »

प्रकाश पर्व पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, व्यापार मंडल भी हुआ शामिल

रायबरेली। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर में गुरूद्वारे से भव्य गुरु गोविंद सिंह भव्य शोभा यात्रा आयोजित हुई। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झाकियाँ आकर्षण का केन्द्र रही। सिक्ख समाज की भागेदारी एकता की कहानी बयां करती यह शोभा यात्रा जगह-जगह चौराहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहान गुट मुखिया हर सुख दुःख में शिरकत करते है इस बीच चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में उनकी टीम मुखिया ने पंच प्यारों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया और यात्रा में शामिल हुए।

Read More »

स्मृति शेषः बाल चित्रकार ने मशहूर शायर मुनव्वर राना की पेंसिल से उकेरी चित्र, दी भावभीनीं विदाई

ऊंचाहार, रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। रिश्तों और सामाजिक सद्भाव के लिए लगातार अपनी कलम से चेतना जगाने वाले अंतर्राष्ट्रीय जगत में ख्याति प्राप्त शायर मुनव्वर राना ने अब दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाना साहित्य जगत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। रायबरेली ज़िले के किला बाजार में जन्में मुनव्वर राना का ऊंचाहार से भी मजबूत रिश्ता रहा, बताते हैं कि ऊंचाहार के मलकाना गांव में उनका ननिहाल था। उन्होंने हमेशा कौमी एकता के लिए अपनी बात को बड़ी बेबाकी से रखा। ऊंचाहार क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बाल चित्रकार अंबिकेश त्रिपाठी ने बताया कि मशहूर शायर, साहित्यकार मुनव्वर राना के इस दुनिया से विदा लेने से दिल दुखी है, उनके द्वारा माँ पर लिखी गई शायरी से हमें प्रेरणा मिलती रहती है।

Read More »

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान के कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए मणिराज सिंह शेखावत

राजस्थान। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान प्रदेश के कोषाध्यक्ष पद पर मणिराज सिंह शेखावत को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर अजय चौहान प्रदेश महामंत्री ने बताया कि उम्मेद सिंह शेखावत राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी एवं डॉ शक्ति सिंह राजावत राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मणिराज सिंह को राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान प्रदेश के कोषाध्यक्ष बनने पर श्री शेखावत को अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Read More »

बाजार में तूफान लाने के लिए तैयार है नई ह्यूंडई CRETA !

कमल नैन नारंगः गुरुग्राम। ह्यूंडई मोटर इंडिया ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित नई ह्यूंडई CRETA को लॉन्च कर दिया है। CRETA ब्रांड की सफलता एवं विरासत पर तैयार नई ह्यूंडई क्रेटा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की तरफ कदम बढ़ाने, सेगमेंट को नई परिभाषा देने वाली सुरक्षा, शानदार परफॉर्मेंस और आराम एवं सहूलियत भरे फीचर्स का वादा करती है। नई ह्यूंडई CRETA का कोई जोड़ नहीं है, जिससे इसके अनडिस्प्यूटेड, अल्टीमेट होने की झलक दिखती है।
नई ह्यूंडई CRETA की लॉन्चिंग के मौके पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ उनसू किम ने कहा, ‘‘ह्यूंडई CRETA भारत के पसंदीदा ब्रांड में से है, जिसे 9 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा है और यह गिनती अभी भी बढ़ रही है। इसने भारत को ‘लाइव एसयूवी लाइफ’ बनाया है। नई ह्यूंडई क्रेटा सड़क पर अपनी जबर्दस्त प्रजेंस, एडवांस्ड लेवल 2 एडीएएस सेफ्टी, पावरफुल 1.5 लीटर टर्बाे जीडीआई इंजन जैसे सेगमेंट के अग्रणी फीचर्स और सहूलियत एवं एक्टिव पैसिव सेफ्टी फीचर्स साथ भारत में एक बार फिर एसयूवी की दुनिया को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है। हमें भरोसा है कि नई ह्यूंडई CRETA केवल क्रेटा ब्रांड की विरासत को कायम रखेगी, बल्कि इसे और ऊपर लेकर जाएगी, और देश की अनडिस्प्यूटेड, अल्टीमेट एसयूवी बनी रहेगी।’’
इस अनडिस्प्यूटेड, अल्टीमेट एसयूवी के ब्रांड एंबेसडर भी इसी की तरह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अनडिस्प्यूटेड, अल्टीमेट सितारे हैं। एक्शन से भरपूर टीजर के माध्यम से एचएमआईएल ने अपनी इस ब्लॉकबस्टर एसयूवी के लिए शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

Read More »