Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रकाश पर्व पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, व्यापार मंडल भी हुआ शामिल

प्रकाश पर्व पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, व्यापार मंडल भी हुआ शामिल

रायबरेली। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर में गुरूद्वारे से भव्य गुरु गोविंद सिंह भव्य शोभा यात्रा आयोजित हुई। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झाकियाँ आकर्षण का केन्द्र रही। सिक्ख समाज की भागेदारी एकता की कहानी बयां करती यह शोभा यात्रा जगह-जगह चौराहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहान गुट मुखिया हर सुख दुःख में शिरकत करते है इस बीच चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में उनकी टीम मुखिया ने पंच प्यारों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया और यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के साथ, जिला अध्यक्ष मो0 उमर, अमित फौजी, संदीप पाठक, एसके सोनी, इम्तियाज खान, आशीष वर्मा, मो0 आरिफ, राजेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, स. अवतार सिंह मोंगा, निलेश सिंह, अरविंद चौधरी, मनीष त्रिपाठी, वसीम खान मौजूद रहे।