Friday, July 5, 2024
Breaking News

धोखाधड़ी करके ठगे गए 1,10,000 रुपये कराये वापस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। एसएसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता अरुन कुमार से धोखाधड़ी करके अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ठगी किये गये 1,10,000 रुपये उनके खाते में वापस कराये।
शिकायतकर्ता अरुन कुमार निवासी जलेसर रोड थाना उत्तर के खाते से 1,10,000 रू. धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए थे। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना में की गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा तत्काल सम्बंधित नोडल अधिकारियों से पत्राचार एवं कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते से निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि 1,10,000 उनके खाते में वापस करा दी गयी। पीड़ित द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

Read More »

राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हरी सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मुनेंद्र कुमार भोपाल से तथा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो मे सम्राट राउरकेला उड़ीसा से वापस आने पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव तथा प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसोदिया के साथ समस्त आचार्यों ने फूल मालाओं तथा प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना एक छात्र के लिए विद्यालय का गौरव है। जो लगातार मेहनत सतत प्रयास से बालक राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचते हैं। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भी अवसर प्रदान किया जा रहें।

Read More »

वेदमंत्रों के साथ हुआ श्रीजी का अभिषेक

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। राजा का ताल अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर शांतिनाथ विधान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्रीजी को पनडु्कशीला पर विराजमान करके उनका स्वर्ण कलश एवं रजत कलसों के साथ अभिषेक किया गया। उसके बाद शांति धारा की गई।
इंदौर से पधारे बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में शांतिनाथ विधान किया गया। जिसमें विश्व शांति और मानव जीवन के कल्याण की प्रार्थना की गई। उसके बाद शांति पाठ करके विसर्जन इत्यादि करके विधान को संपन्न कराया।

Read More »

जिलाधिकारी ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा नंदी गौशाला राधाकुंड, पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित सुरभि देवी गौशाला राधाकुंड तथा श्री श्रीपाद बाबा गौशाला वृंदावन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सुरभि देवी गौशाला की समस्याओं पर ध्यान देते हुए जल्दी निस्तारण किया जाए। डीएम ने कहा कि गौशाला के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। गौशाला को भूमि उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश को दिए जाने वाला भूसा, हरा चारा, गुड, खनिज मिश्रण, पानी आदि का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी को पदम् श्री से सम्मानित सुरभि देवी ने जानकारी दी कि गौशाला में अनाथ 3500 गोवंश की सेवा की जा रही है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सुरभि गौशाला की व्यवस्था पर पद्मश्री, ब्रह्मानंद पुरस्कार जर्मन निवासी सुदेवी दासी (सुरभि देवी) से गोवंश को सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त टीन सेट लगवाने की बात कही। गोवंश समाधि स्थल के लिए गौशाला के आसपास भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। खर, चारा, चुन्नी व गुड रखने के लिए गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।

Read More »

राम लला को अर्पित की जाएगी कान्हा की रजत बांसुरी

मथुरा: जन सामना संवाददाता। ब्रज के लाड़ले जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज भी अवधपुरी अयोध्या में नव निर्मित भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला को बधाई देने के लिए जाएंगे। ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज की ओर से मंदिर सेवायत आचार्य मयंक गोस्वामी बंटू महाराज को मिले निमंत्रण के बाद सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर आचार्य मयंक गोस्वामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र बिहारीजी के श्री चरणों में समर्पित किया और 22 जनवरी को बिहारीजी से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने की विनती की।
आचार्य मयंक गोस्वामी बंटू महाराज ने बताया कि हमारे ब्रजभूमि में अनादिकाल से ठाकुरजी की सेवा,सेवा भाव से की जाती रही है। आज भी हमारे ब्रज में जितनी भी सेवाएं होती हैं वह सब भाव से होती है। भाव की प्रधानता हमारी आराधना व उपासना में शामिल है। उसी भाव की प्रधानता के अनुरूप ठाकुर ठाकुर बांके बिहारी जी अपने श्रीराम को बधाई देने के लिए जाएंगे। रामलला के लिए रजत बांसुरी के साथ साथ रजत व स्वर्ण के खेल खिलौने, चांदी के पात्र, 21 किलो तुलसी दल, जो वहां प्रसाद में अर्पित की जाएगी।

Read More »

यूरिया बैग का पांच किलो वजन कम करने के विरोध में उतरे किसान संगठन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। सरकार ने यूरिया का वजन एक बार फिर घटा दिया है। अब इसका वजन 40 किलो होगा। फर्क सिर्फ इतना है कि ये नीम कोटेड यूरिया की जगह सल्फर कोटेड होगा। भाकियू चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार ने सब्सिडी खत्म करने की बजाए पांच किलोग्राम वजन कम कर किसानों पर सलीके से वजन डाल दिया है। 266.50 की कीमत भले ही नहीं बढ़ाई गई है लेकिन उसकी भरपाई पांच किलो वजन घटा कर पूरी कर ली गई है। केन्द्र सरकार ने किसानों की दो गुनी आमदनी करने का लक्ष्य 2022 तय किया था, दुसरी ओर किसानों की समझ में ये नहीं आ रहा है कि सरकार आमदनी दो गुनी कर रही है या फसलों की लागत बढ़ा रही है।
किसान राजवीर सिंह का कहना है कि एक तरफ किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है, दूसरी ओर खेती किसानी की लागत लगातार बढ़ रही है। आलू किसानों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। एक साल लाभकारी मूल्य मिल जाता है तो दो तीन साल आलू फिकने की नौबत आ जाती है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं का किया बखान

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के आज ग्राम शहजादपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने की। साथ में लोक सभा संयोजक आर बी सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराया और अयोध्या में बन रहे भव्य श्री मंदिर के लिए भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने भी क्षेत्रवासियो को बताया कि भाजपा सरकार गरीबों की मदद करने वाली सरकार है।

Read More »

कोसी कलां में वेंडर जोन का विरोध, डीएम ने दिए जांच के आदेश

मथुरा: जन सामना संवाददाता। कोसीकलां नगर पालिका द्वारा रेहडी वालों के लिए बनाए गए वैंडर जोन के स्थानों को लेकर व्यापार मंडल द्वारा विरोध किया गया है। जिलाधिकारी मथुरा के समक्ष तमाम तर्क देते हुए पालिका द्वारा बैंडर जोन गलत तरीके से बनाए गए हैं। व्यापारियों की मांग और मामले को देखते हुए डीएम ने तहसीलदार छाता को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। दरअसल नगर पालिका द्वारा शहर में रेहडी पर सामान रखकर बिक्री करने वालों के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिनमें थाना रोड सहित सात स्थान शामिल हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उद्योग बंधू बैठक में इस मामले को जोर शोर से उठाया है।
मंडल के महामंत्री मनीष अग्रवाल एचआई ने जिलाधिकारी के समक्ष बताया कि थाना रोड पर अवैध तरीके से पालिका द्वारा सड़क एवं फुटपाथ को वैंडर जोन घोषित कर दिया है। जबकि यहां पर पंचायती बालिका महाविद्यालय भी संचालित है। ऐसे में यहां तमाम विक्रेताओं की आड में असामाजिक तत्व भी खडे हो जाते हैं।

Read More »

सर्दी के मौसम में पानी पीने से दूरी बनाना पड़ सकता है भारी

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । सर्द मौसम में पानी से यारी न तोडें। पानी पीने से तौबा करना आपको भारी पड़ सकता है। खास कर ऐसे लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है वह एक दो घंटे बाद पानी पीते रहें। अन्य पेय पदार्थ भी इसमें मददगार साबित होते हैं। सर्द मौसम में ब्लड प्रेसर के मरीजों की परेशानी बढ जाती है। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में आम दिनों की तुलना में पहुंचने वाले ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या बढ गई। जिला चिकित्सालय के सीएमएस मुकुंद बंसल ने बताया कि सर्दी का जो सितम हो रहा है इसमें सीनियर सिटीजन और बच्चों को खास कर घर से जरूरी काम के लिए भी न निकालें। आम जनमानस भी जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें। अपने सिर को और पैरों को ढक कर रखें, गुनगुना पानी पीते रहें जिससे हार्ट अटैक की संभावना नगन्य हो जाती है। ओपीडी में ब्लड प्रेसर के मरीज बढे हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है, सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ जाता है। ब्लड प्रेशर के मरीज घर से बाहर न निकलें, नमक का सेवन कम करें और दवा नियमित खाते रहैं। उन्होंने बताया कि पानी पीते रहें, इस मौसम में प्यास नहीं लगती है, जिससे खून के थक्के बनने और हार्ट अटैक की संभावना बढ जाता है। हर दो तीन घंटे पर एक गिलास पानी पीते रहें। सोने से पहले गुनगुना पानी पीएं।

Read More »

अंग्रेजी नववर्ष माता रानी पंचांग कैलेंडर का हुआ विमोचन

मथुरा: जन सामना संवाददाता। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर प्रमुख व्यवसाय पप्पू गौतम अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें हर वर्ष की भांति अंग्रेजी नव वर्ष माता रानी पंचांग कैलेंडर का विमोचन संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा सचिव नारायण प्रसाद शर्मा दिलीप कुमार पांडे विवेक उपाध्याय मथुरा भार्गव सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव सुरेंद्र मुकुट वाले मुरलीधर शर्मा पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि यह कैलेंडर देश की जाने-माने फिल्मी सितारों के ज्योतिषाचार्य सुरेश चांद वशिष्ठ द्वारा संपादन किया हुआ है। श्री प्रदीप पंत प्रभा दीप निवासी पुणे द्वारा यह कैलेंडर हर वर्ष संस्थान की नेतृत्व में विप्रो को निशुल्क वितरण किया जाता है।

Read More »