Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंग्रेजी नववर्ष माता रानी पंचांग कैलेंडर का हुआ विमोचन

अंग्रेजी नववर्ष माता रानी पंचांग कैलेंडर का हुआ विमोचन

मथुरा: जन सामना संवाददाता। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर प्रमुख व्यवसाय पप्पू गौतम अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें हर वर्ष की भांति अंग्रेजी नव वर्ष माता रानी पंचांग कैलेंडर का विमोचन संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा सचिव नारायण प्रसाद शर्मा दिलीप कुमार पांडे विवेक उपाध्याय मथुरा भार्गव सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव सुरेंद्र मुकुट वाले मुरलीधर शर्मा पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि यह कैलेंडर देश की जाने-माने फिल्मी सितारों के ज्योतिषाचार्य सुरेश चांद वशिष्ठ द्वारा संपादन किया हुआ है। श्री प्रदीप पंत प्रभा दीप निवासी पुणे द्वारा यह कैलेंडर हर वर्ष संस्थान की नेतृत्व में विप्रो को निशुल्क वितरण किया जाता है। नारायण प्रसाद शर्मा द्वारा उपस्थित जनों को अवगत कराया कि कैलेंडर में तिथि, बार, नक्षत्र, राहुकाल गणना, प्रत्येक राशि का पूरे वर्ष का फलादेश , दूध लेवर इत्यादि हाजिरी रखने की व्यवस्था की गई है।
विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश चंद्र शुक्ला, अनुराग पाठक, मुरलीधर शर्मा, दिलीप पांडे, श्याम बिहारी भार्गव, सुरेंद्र मुकुट वाले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।